Responsive Scrollable Menu

नई माताओं के लिए बनी उम्मीद, जनाना अस्पताल की स्तनपान इकाई से एक साल में 2300 से ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ

Sikar Health News: सीकर के जनाना अस्पताल की स्तनपान इकाई नई माताओं के लिए बड़ी मददगार साबित हो रही है. यहां प्रतिदिन 15 से अधिक महिलाओं को स्तनपान, नवजात की देखभाल और मातृ स्वास्थ्य से जुड़ी विशेषज्ञ काउंसलिंग दी जा रही है. अस्पताल की इस पहल से पिछले एक वर्ष में 2300 से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है. प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी माताओं को सही स्तनपान तकनीक, दूध की कमी, नवजात को सही तरीके से दूध पिलाने और अन्य समस्याओं के समाधान की जानकारी देते हैं. इस पहल से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के साथ जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है.

Continue reading on the app

15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली, ड्रोन से लेकर टेरर नेटवर्क तक पर नजर, मेगा सिक्योरिटी प्लान तैयार

Independence Day Security Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए बड़ा सुरक्षा ब्लूप्रिंट तैयार किया है. पुलिस मुख्यालय में हुई हाई-लेवल इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन मीटिंग में 11 राज्यों, चंडीगढ़ और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में आतंकवाद, ड्रोन गतिविधियों, सीमा सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, संदिग्ध वाहनों की जांच और रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग पर विस्तृत रणनीति बनाई गई. इसके अलावा एनसीआर में सक्रिय अंतरराज्यीय गैंग, विदेशी आपराधिक नेटवर्क, अवैध हथियारों और ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर भी सहमति बनी, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी तरह सुरक्षित रह सके.

Continue reading on the app

  Sports

धोनी या कोहली नहीं... अजिंक्य रहाणे ने इस दिग्गज को बताया भारत का सबसे महान क्रिकेटर

Ajinkya Rahane picks all time great Indian: अजिंक्य रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर को भारत का 'ऑल टाइम ग्रेट' क्रिकेटर बताया है. 2011 से 2023 तक तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रहाणे ने कहा कि किसी एक को चुनना मुश्किल था, लेकिन सचिन का प्रभाव सबसे ऊपर है. 24 साल के करियर में 664 इंटरनेशनल मैच, 100 शतक और 2011 विश्व कप जीत दर्ज करने वाले 'मास्टर ब्लास्टर' को रहाणे ने हर पीढ़ी के लिए सबसे महान बताया. Thu, 6 Aug 2026 23:26:13 +0530

  Videos
See all

Lucknow Kanpur Expressway Damage: लखनऊ-कानपुर में बना करप्शन वाला एक्सप्रेसवे #shorts #nhai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T19:27:39+00:00

Joshimath Landslide Update: तबाही का मंजर, घरों में घुसे भारी पत्थर और मलबा! Weather News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T19:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers