15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली, ड्रोन से लेकर टेरर नेटवर्क तक पर नजर, मेगा सिक्योरिटी प्लान तैयार
Independence Day Security Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए बड़ा सुरक्षा ब्लूप्रिंट तैयार किया है. पुलिस मुख्यालय में हुई हाई-लेवल इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन मीटिंग में 11 राज्यों, चंडीगढ़ और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में आतंकवाद, ड्रोन गतिविधियों, सीमा सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, संदिग्ध वाहनों की जांच और रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग पर विस्तृत रणनीति बनाई गई. इसके अलावा एनसीआर में सक्रिय अंतरराज्यीय गैंग, विदेशी आपराधिक नेटवर्क, अवैध हथियारों और ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर भी सहमति बनी, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी तरह सुरक्षित रह सके.
JPSC Student Protest: छात्रों से वार्ता के लिए सरकार ने बनाई चार मंत्रियों की कमेटी, अपर मुख्य सचिव अजय सिंह भी होंगे शामिल
रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए झारखंड सरकार ने चार मंत्रियों की एक कमेटी का गठन किया है. सरकार का उद्देश्य आंदोलनरत छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी मांगों पर चर्चा करना और समाधान की दिशा में आगे बढ़ना है.
The post JPSC Student Protest: छात्रों से वार्ता के लिए सरकार ने बनाई चार मंत्रियों की कमेटी, अपर मुख्य सचिव अजय सिंह भी होंगे शामिल appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






