Responsive Scrollable Menu

कोर्ट से राहत के बाद अरविंद केजरीवाल पहुंचे हनुमान मंदिर, बोले- ‘जनता के समर्थन से मिला न्याय’

Delhi News: दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट से राहत मिलने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे. उनके साथ पंजाब प्रभारी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे. इस दौरान सुनीता केजरीवाल, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद संजय सिंह, विधायक कुलदीप कुमार और पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता भी मंदिर पहुंचे.

जनता के समर्थन से मिला न्याय - अरविंद केजरीवाल

सभी नेताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बजरंग बली से सुख, शांति और साहस की प्रार्थना की. मंदिर में दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी धर्मपत्नी और साथियों के साथ भगवान के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया है. उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और संविधान की ताकत से उन्हें न्याय मिला है. उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति और साहस बने रहने की कामना की.

मनीष सिसोदिया ने क्या कहा

मनीष सिसोदिया ने भी मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि जब किसी पर संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद होता है तो उसे कोई डरा नहीं सकता. उन्होंने इसे आस्था और विश्वास की ताकत बताया.

बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक

अरविंद केजरीवाल के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक वहां पहुंच गए. लोगों ने उनसे मुलाकात की, हाथ मिलाया और सेल्फी ली. कई लोगों ने उन्हें बधाई भी दी. खासकर महिलाओं में उनसे मिलने को लेकर उत्साह देखा गया. महिलाओं ने उनके सिर पर हाथ रखकर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया और उनके लिए शुभकामनाएं दीं.

यह समय भगवान को धन्यवाद करने का है- पूर्व विधायक दुर्गेश

पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह समय भगवान का धन्यवाद करने का है. उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है और इसी भावना के साथ सभी नेता मंदिर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि वे प्रभु के चरणों में नतमस्तक होकर आभार व्यक्त करने आए हैं. मंदिर परिसर में पूरे समय धार्मिक माहौल बना रहा. नेताओं और समर्थकों ने मिलकर भगवान से देश और समाज की भलाई की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: Gujrat: कोली समाज के कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा-समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी

Continue reading on the app

PAK vs SL: टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका, फिर भी पाकिस्तान से हारने पर होगा उसे बड़ा फायदा, जानिए वजह

PAK vs SL: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टूर्नामेंट में 2 टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है और 2 स्पॉट अभी भी खाली हैं. शनिवार को पल्लेकेले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाने वाला है. लंकाई टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और पाकिस्तान यदि इस मैच को अगर बड़े अंतर से जीतता है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. मगर, इस बीच खबर सामने आ रही है कि अगर श्रीलंका इस मैच को हारता है, तो उसे बड़ा फायदा होने वाला है?

पाकिस्तान से हारने पर भी श्रीलंका को होगा फायदा

श्रीलंका की टीम पहले ही सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है. मगर, अब पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच में ये टीम जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेना चाहेगी. मगर, इस बीच खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान से हारकर भी श्रीलंका को मोटा फायदा होने वाला है. बात कुछ ऐसी है कि अगर इस मैच में श्रीलंका जीत जाता है तो पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना होगा, ऐसे में सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी भारत के हिस्से में चली जाएगी. 

इससे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को 2 मुकाबलों का नुकसान झेलना पड़ेगा. बता दें कि आईसीसी के करार के मुताबिक पाकिस्तान अपने मैच भारत की जगह श्रीलंका में खेल रहा है, ऐसे में उनके बाहर होने से श्रीलंका को नुकसान झेलना पड़ेगा. अब देखने वाली बात होगी कि इस मैच का नतीजा किसके पक्ष में आता है.

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अब तक सुपर-8 में 2 मैच खेले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला मैच रद्द हो गया था. इसके बाद इंग्लैंड के हाथों उन्हें हार मिली थी. अब वो अपना अंतिम सुपर-8 का मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाले हैं. इस समय पाकिस्तान का 1 पॉइंट है. उनका नेट रन रेट -0.461 है. 

नेट रन रेट पर न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए पाकिस्तान को दासुन शनाका की श्रीलंका को 65 से ज्यादा रनों से हराना होगा. या  फिर 13 ओवर के अंदर टारगेट पूरा करना होगा, हालांकि मैच की पहली इनिंग के बाद ही आंकड़े ठीक से पता चल पाएंगे, जब टारगेट सामने आएगा.

ये भी पढ़ें: PAK vs SL: आज विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ेगा ये पाकिस्तानी बल्लेबाज, सिर्फ इतने रन बनाते ही रच देगा इतिहास

Continue reading on the app

  Sports

महा ओपन एटीपी चैलेंजर 75: गिल, सीना मेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंचे

पुणे, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेट ब्रिटेन के फेलिक्स गिल पुणे के शिव छत्रपति क्रीड़ा संकुल के म्हालुंगे बालेवाड़ी टेनिस स्टेडियम में जारी महा ओपन एटीपी चैलेंजर 75 मेंस टेनिस चैंपियनशिप के सिंगल्स फाइनल में इटली के युवा फेडेरिको सीना से भिड़ेंगे। दोनों टीमें सेमीफाइनल में शानदार जीत के साथ खिताबी मुकाबले में पहुंच गई हैं। Sat, 28 Feb 2026 23:11:25 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War News: Donald Trump कर रहे ईरान पर हमले की निगरानी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:06:43+00:00

Israel Iran War News: ईरान और इजराइल में कौन किसपर भारी ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:07:53+00:00

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:00:47+00:00

Israel Iran War News: बहरीन में फंसे भारतीय शख्स ने बयां किया अपना दर्द । Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:05:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers