Sonal Chauhan In Dubai: दुबई में फंसीं सोनल चौहान, ईरान-इजराइल जंग के बीच PM से लगाई घर वापसी की गुहार
US Israel Attack Iran: ईरानी दूतावास की एडवाइजरी, भारत से उड़ानें भी प्रभावित
US Israel Attack Iran: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत में मौजूद Embassy of Iran, New Delhi ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के कुछ ठिकानों पर हवाई कार्रवाई की है. यह हमला उस समय हुआ जब बातचीत चल रही थी. दूतावास ने इसे दुश्मनों की गलत सोच बताया और कहा कि ईरान किसी भी दबाव में झुकने वाला देश नहीं है.
ईरानी सुरक्षा बलों ने हमलों का जवाब देना शुरू कर दिया है- दूतावास
दूतावास के बयान में कहा गया कि ईरानी सुरक्षा बलों ने इन हमलों का जवाब देना शुरू कर दिया है और हालात की जानकारी लगातार दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक, तेहरान और कुछ अन्य शहरों में आगे भी कार्रवाई की आशंका है. ऐसे में नागरिकों से शांति बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जरूरी सामान और सेवाओं की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी. साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे शॉपिंग सेंटर में भीड़ न लगाएं.
मौजूदा हालात का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है. Akasa Air ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अबू धाबी, दोहा और जेद्दा के लिए उसकी सभी उड़ानें 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दी गई हैं. एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों को नियमित अपडेट दिए जाएंगे.
वहीं, Air India Express की तिरुवनंतपुरम से दोहा और दुबई जाने वाली उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं. यूएई का एयरस्पेस बंद होने के कारण Air Arabia की अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट को वापस तिरुवनंतपुरम लौटना पड़ा. कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारत पर भी दिखने लगा है. सरकारें हालात पर नजर रखे हुए हैं और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















