Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने की एचपीवी टीका लगा चुकी युवतियों से बात, जागरूकता फैलाने की अपील

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर से राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया और इसे भारत की नारी शक्ति को सशक्त बनाने तथा माताओं और बेटियों के स्वास्थ्य को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवतियों से बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर युवतियों से बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा कि सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एचपीवी टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के बाद मैंने टीका लगवा चुकीं युवा मित्रों से बात की। यह हमारी बेटियों और माताओं के स्वास्थ्य की रक्षा की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

वीडियो में पीएम मोदी ने टीका लगवा चुकी एक युवती से टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी जानकारी पूछी। युवती ने जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने एक अन्य युवती से पूछा कि जो डॉक्टर आपको टीका लगा रहे थे, उनसे आपने क्या सवाल पूछा था? इस पर युवती ने जवाब दिया कि मैंने सर्वाइकल कैंसर के बारे में पूछा। इस बीमारी से बड़ी संख्या में महिलाओं की मौत हो रही है। यह टीका 14 से 15 साल की बच्चियों को लगाया जा रहा है। यह टीका हमारी सुरक्षा करता है।

पीएम मोदी ने युवती से पूछा कि क्या किसी ने तुम्हें रोका? किसी ने यह नहीं कहा कि यह टीका पहले अन्य लोगों को लगवाने दो, फिर लगवाना? इस पर युवती ने जवाब दिया कि नहीं, ऐसा नहीं है। पीएम मोदी ने पूछा कि क्या इस टीकाकरण के बारे में अन्य लोगों को बताओगी? युवती ने कहा कि हम इसके बारे में अन्य लोगों को भी बताएंगे।

पीएम मोदी ने युवतियों से यह भी पूछा कि क्या आपको इस टीकाकरण के बारे में जानकारी है? आप लोग मेरी किस तरह मदद करेंगी? मोहल्ले, गांव, स्कूल आदि जगहों पर युवतियों को इस टीकाकरण के बारे में जानकारी दोगी? इस पर लड़कियों ने हामी भरी। उन्होंने लड़कियों से आग्रह किया कि वे अन्य लड़कियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने अन्य युवतियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से टीका लगवा चुकी लड़कियों को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बताया।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जबलपुर नगर निगम ने होली से पहले मंदिर में चढ़े फूलों से बनाया हर्बल गुलाल, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल से नदियों को प्रदूषण से बचाने की कोशिश

होली का त्योहार नजदीक है और जबलपुर नगर निगम ने इसे खास बनाने के लिए एक अनूठा नवाचार किया है। अब तक मंदिरों में भगवान को चढ़ाने के बाद निर्माल्य (पुराने फूल) अक्सर नदियों या तालाबों में विसर्जित कर दिए जाते थे, जिससे जल प्रदूषण बढ़ता था। इस समस्या का समाधान करते हुए निगम ने …

Continue reading on the app

  Sports

SL vs PAK: श्रीलंका ने पार की खराब फील्डिंग की हदें, पाकिस्तान के खिलाफ छोड़े इतने कैच, उठने लगे सवाल

मेजबान श्रीलंकाई टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी लेकिन आखिरी मैच में उससे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी. इस मोर्चे पर फील्डिंग ने बुरी तरह निराश किया, जिसके दम पर पाकिस्तान को 212 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली. Sat, 28 Feb 2026 22:14:57 +0530

  Videos
See all

Israel Attack On Iran: ईरानी रक्षा मंत्री और IRGC कमांडर की मौत, ईरान का मिसाइल सिटी लावारिस? | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:45:01+00:00

Israel-Iran War: इजराइल पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, ईरानी सेवा का दावा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:35:00+00:00

Israel-Iran War: खामेनेई का कंपाउंड हुआ तबाह! । US । Donald Trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:37:42+00:00

China Secret Nuke Test: दुनिया के लिए कितनी बड़ी चेतावनी? | Next-Gen Nuclear Warheads | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers