IIM Mumbai में Jobs की बौछार, BFSI सेक्टर में 33% की बंपर Growth, कंसल्टिंग ने दिए सबसे ज्यादा ऑफर
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई ने शनिवार को अपने 2024-2026 बैच के प्लेसमेंट के परिणामों की घोषणा की, जिसमें अधिकतम घरेलू वेतन पैकेज सालाना 71.4 लाख रुपये तक पहुंच गया। संस्थान द्वारा जारी एक बयान के अनुसार बैच के शीर्ष 10 प्रतिशत छात्रों को औसतन 47.5 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला, जबकि शीर्ष 20 प्रतिशत के लिए यह औसत 41.4 लाख रुपये और शीर्ष 50 प्रतिशत के लिए 34.5 लाख रुपये रहा।
पिछले वर्ष के मुकाबले 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई
सूचना में कहा गया है कि स्नातकों को बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (बीएफएसआई), परामर्श, एफएमसीजी, सामान्य प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, परिचालन, लॉजिस्टिक, दवा और स्वास्थ्य सेवा तथा उत्पाद प्रबंधन जैसे विविध क्षेत्रों में नियुक्तियां मिली हैं। परामर्श क्षेत्र सबसे बड़े भर्ती क्षेत्र के रूप में उभरा, जिसमें 123 प्रस्ताव दिए गए। वहीं, बीएफएसआई क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में नियुक्तियों में 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो इस सत्र की सबसे अधिक क्षेत्रीय वृद्धि है।
उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) के क्षेत्र में नियुक्तियां 24 प्रतिशत बढ़ीं। साथ ही, लॉजिस्टिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई, जो आपूर्ति श्रृंखला और परिचालन रणनीति में संस्थान की विशेषज्ञता को पुष्ट करती है। आईआईएम मुंबई के निदेशक प्राध्यापक मनोज कुमार तिवारी ने कहा, हम प्रबंधन प्रतिभा के प्रति उद्योग के दृष्टिकोण में एक निर्णायक बदलाव देख रहे हैं। बीएफएसआई नियुक्तियों में 33 प्रतिशत की वृद्धि हमारे वित्तीय और विश्लेषणात्मक शैक्षणिक झुकाव (या विशेष ध्यान) का प्रमाण है। कृत्रिम मेधा (एआई) और डिजिटल परिवर्तन के इस युग में हमारे छात्र संगठनों में परिवर्तन के सूत्रधार के रूप में प्रवेश कर रहे हैं।
Rashmika Wedding: पालकी में हुई रश्मिका की शाही एंट्री! विजय देवरकोंडा संग शादी की UNSEEN तस्वीरों ने मचाया तहलका
Rashmika Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। अब कपल की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वेडिंग ड्कोरेश और थीम देखने को मिल रही है, जिससे सोशल मीडिया पर फिर से हलचल मच गई। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के खूबसूरत लोकेशन मेमेंटोस बाय ITC होटेल, इकाया उदयपुर में हुई इस प्राइवेट तेलुगु वेडिंग की झलकियां अब एक बार फिर चर्चा में हैं।
पालकी में दुल्हन की एंट्री
वेडिंग डेकोर प्लानर RVR इवेंट्स & डिजाइन्स ने रश्मिका-विजय की शादी की कुछ नई तस्वीरों इंस्टाग्राम पर शेयर कीं जिसमें राश्मिका को शाही अंदाज में पालकी में बैठे देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह मुस्कुराते हुए विंक करती नजर आ रही हैं, तो दूसरी में हाथों से दिल का निशान बनाती दिख रही हैं।
वहीं विजय देवेरकोंडा दूल्हे के रूप में तलवार थामे मंडप के पास खड़े अपनी दुल्हन का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। पारंपरिक पोशाक में सजे विजय का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
‘पीरियॉडिक एरा’ थीम पर सजी थी शादी
तस्वीरों में सिर्फ कपल की केमिस्ट्री ही नहीं, बल्कि शादी की सजावट भी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस समारोह की थीम ‘पीरियडिक एरा’ रखी गई थी, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।
डेकोर में भव्यता के बजाय सादगी और परंपरा को प्राथमिकता दी गई। पूरे वेन्यू पर अर्थी टोन और टेराकोटा एलिमेंट्स का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया। सजावट को इस तरह डिजाइन किया गया था कि प्राकृतिक सुंदरता उभरकर सामने आए और माहौल में शांति और गरिमा बनी रहे।
बताया गया है कि टेराकोटा डिटेलिंग विजय की खास पसंद थी, जिसे सजावट में प्रमुखता से शामिल किया गया। वहीं उनकी मां की इच्छा के अनुसार ‘अड्डुथेरा’ पर पवित्र मंत्रों को भी शामिल किया गया, जिससे समारोह और अधिक भावनात्मक व निजी बन गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





