Responsive Scrollable Menu

Rashmika Wedding: पालकी में हुई रश्मिका की शाही एंट्री! विजय देवरकोंडा संग शादी की UNSEEN तस्वीरों ने मचाया तहलका

Rashmika Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। अब कपल की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वेडिंग ड्कोरेश और थीम देखने को मिल रही है, जिससे सोशल मीडिया पर फिर से हलचल मच गई। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के खूबसूरत लोकेशन मेमेंटोस बाय ITC होटेल, इकाया उदयपुर में हुई इस प्राइवेट तेलुगु वेडिंग की झलकियां अब एक बार फिर चर्चा में हैं।

पालकी में दुल्हन की एंट्री

वेडिंग डेकोर प्लानर RVR इवेंट्स & डिजाइन्स ने रश्मिका-विजय की शादी की कुछ नई तस्वीरों इंस्टाग्राम पर शेयर कीं जिसमें राश्मिका को शाही अंदाज में पालकी में बैठे देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह मुस्कुराते हुए विंक करती नजर आ रही हैं, तो दूसरी में हाथों से दिल का निशान बनाती दिख रही हैं।

Rashmika Mandanna

वहीं विजय देवेरकोंडा दूल्हे के रूप में तलवार थामे मंडप के पास खड़े अपनी दुल्हन का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। पारंपरिक पोशाक में सजे विजय का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Vijay Deverakonda

‘पीरियॉडिक एरा’ थीम पर सजी थी शादी

तस्वीरों में सिर्फ कपल की केमिस्ट्री ही नहीं, बल्कि शादी की सजावट भी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस समारोह की थीम ‘पीरियडिक एरा’ रखी गई थी, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।

डेकोर में भव्यता के बजाय सादगी और परंपरा को प्राथमिकता दी गई। पूरे वेन्यू पर अर्थी टोन और टेराकोटा एलिमेंट्स का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया। सजावट को इस तरह डिजाइन किया गया था कि प्राकृतिक सुंदरता उभरकर सामने आए और माहौल में शांति और गरिमा बनी रहे।

बताया गया है कि टेराकोटा डिटेलिंग विजय की खास पसंद थी, जिसे सजावट में प्रमुखता से शामिल किया गया। वहीं उनकी मां की इच्छा के अनुसार ‘अड्डुथेरा’ पर पवित्र मंत्रों को भी शामिल किया गया, जिससे समारोह और अधिक भावनात्मक व निजी बन गया।
 

Continue reading on the app

गुजरात में PM नरेंद्र मोदी ने किया माइक्रोन सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, कहा, “यह AI क्रांति की सदी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 28 फरवरी को गुजरात का दौरा किया है। साणंद में रोड शो किया। साथ ही सेमीकंडक्टर असेंबली, मार्किंग और पैकेजिंग फैसिलिटी का उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि, ” भारत बहुत तेजी से ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चैन का हिस्सा बन रहा है। टेक्नोलॉजी लीडरशिप में यह …

Continue reading on the app

  Sports

SL vs PAK: श्रीलंका ने पार की खराब फील्डिंग की हदें, पाकिस्तान के खिलाफ छोड़े इतने कैच, उठने लगे सवाल

मेजबान श्रीलंकाई टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी लेकिन आखिरी मैच में उससे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी. इस मोर्चे पर फील्डिंग ने बुरी तरह निराश किया, जिसके दम पर पाकिस्तान को 212 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली. Sat, 28 Feb 2026 22:14:57 +0530

  Videos
See all

Mukesh Gupta LIVE : मुकेश जी गुप्ता LIVE | Sanskriti university | Sanatan Sammelan 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:37:49+00:00

China Secret Nuke Test: दुनिया के लिए कितनी बड़ी चेतावनी? | Next-Gen Nuclear Warheads | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:40:02+00:00

Israel Attack On Iran: ईरानी रक्षा मंत्री और IRGC कमांडर की मौत, ईरान का मिसाइल सिटी लावारिस? | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:45:01+00:00

Israel-Iran War: खामेनेई का कंपाउंड हुआ तबाह! । US । Donald Trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:37:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers