Om Birla के OSD को धमकी देने पर Congress नेता Prahlad Gunjal पर कोटा में केस दर्ज
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) राजीव दत्ता को कथित तौर पर धमकी देने के लिए कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल के खिलाफ उगाही का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
गुंजल दो बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रह चुके हैं। वह मार्च 2024 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और उसी साल लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें बिरला उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी थे। पुलिस के अनुसार, गुंजल के खिलाफ प्राथमिकी 21 अक्टूबर को कोटा जिले की पीपल्दा तहसील के कोलाना गांव में आयोजित एक सभा से संबंधित है।
वीडियो में गुंजल, राजीव दत्ता को कथित तौर पर धमकी देते हुए कह रहे हैं कि वह उन्हें इस कदर परेशान कर देंगे कि वह आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगेंगे। एक मिनट 16 सेकंड के इस वीडियो को रात में रिकॉर्ड किया गया था। कम रोशनी के कारण धमकी देते वक्त वक्ता का चेहरा बमुश्किल दिखाई दे रहा है।
पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र चौधरी की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की गई, इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मामला रणपुर थाने में दर्ज किया गया है। गुंजल ने अपने बयानों का बचाव करते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रह्लाद गुंजल इन सब बातों से विचलित होने वाला नहीं है।’’
वेनेजुएला बनेगा अमेरिका का 51वां राज्य? टेक्सास में रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया बड़ा बयान
President Trump on Venezuela: वेनेजुएला के पास तेल का विशाल भंडार है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर भी इसी पर है. अब ट्रंप ने एक कदम आगे बढ़ते हुए वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की संभावना जता दी है. टेक्सास में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तेल का सहयोग बढ़ रहा है और वेनेजुएला जल्द ही एक खुशहाल देश बन सकता है. हालांकि, उनका यह बयान फिलहाल एक विचार तक सीमित है, किसी आधिकारिक फैसले की घोषणा नहीं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला अमेरिका का 51वां राज्य बन सकता है. उन्होंने यह बात दोनों देशों के बीच तेल को लेकर बढ़ते सहयोग के बीच कही. ट्रंप ने मंगलवार को टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी में मिडटर्म चुनाव की रैली में अपने समर्थकों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला के साथ बेहतर होते रिश्तों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अब काफी अच्छे हो गए हैं.
Venezuela as America's 51st state? President Trump is floating the idea.
— Fox News (@FoxNews) October 27, 2026
Speaking about growing U.S. oil investments in Venezuela, Trump suggests the country could one day join the United States.
"And instead of a president, we'll have an election for a governor. How about… pic.twitter.com/LwvorSwn6s
समझौते का दिया हवाला
ट्रंप ने बताया कि वॉशिंगटन और काराकस के बीच हुए समझौते के तहत वेनेजुएला से पहला 10 लाख बैरल मुफ्त तेल अमेरिका पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि इस तेल को टेक्सास में रिफाइन किया जाएगा. इसमें कॉर्पस क्रिस्टी भी शामिल है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस समझौते को बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इससे दुनिया की तेल सप्लाई के एक बड़े हिस्से पर अमेरिका का नियंत्रण बढ़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि वेनेजुएला में विदेशी निवेश बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.
'वेनेजुएला खुशहाल देश बनेगा'
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला से बड़ी मात्रा में तेल निकाल रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे वेनेजुएला एक खुशहाल देश बनेगा. इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कौन जानता है, शायद वेनेजुएला जल्द ही अमेरिका का खुशहाल 51वां राज्य भी बन जाए.
उन्होंने आगे कहा कि अगर वेनेजुएला अमेरिका का राज्य बनता है, तो वहां राष्ट्रपति के बजाय गवर्नर का चुनाव कराया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के पास तेल का बड़ा भंडार है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation







