Responsive Scrollable Menu

वेनेजुएला बनेगा अमेरिका का 51वां राज्य? टेक्सास में रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

President Trump on Venezuela: वेनेजुएला के पास तेल का विशाल भंडार है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर भी इसी पर है. अब ट्रंप ने एक कदम आगे बढ़ते हुए वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की संभावना जता दी है. टेक्सास में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तेल का सहयोग बढ़ रहा है और वेनेजुएला जल्द ही एक खुशहाल देश बन सकता है. हालांकि, उनका यह बयान फिलहाल एक विचार तक सीमित है, किसी आधिकारिक फैसले की घोषणा नहीं.  

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला अमेरिका का 51वां राज्य बन सकता है. उन्होंने यह बात दोनों देशों के बीच तेल को लेकर बढ़ते सहयोग के बीच कही. ट्रंप ने मंगलवार को टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी में मिडटर्म चुनाव की रैली में अपने समर्थकों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला के साथ बेहतर होते रिश्तों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अब काफी अच्छे हो गए हैं.

समझौते का दिया हवाला

ट्रंप ने बताया कि वॉशिंगटन और काराकस के बीच हुए समझौते के तहत वेनेजुएला से पहला 10 लाख बैरल मुफ्त तेल अमेरिका पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि इस तेल को टेक्सास में रिफाइन किया जाएगा. इसमें कॉर्पस क्रिस्टी भी शामिल है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस समझौते को बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इससे दुनिया की तेल सप्लाई के एक बड़े हिस्से पर अमेरिका का नियंत्रण बढ़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि वेनेजुएला में विदेशी निवेश बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

'वेनेजुएला खुशहाल देश बनेगा'

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला से बड़ी मात्रा में तेल निकाल रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे वेनेजुएला एक खुशहाल देश बनेगा. इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कौन जानता है, शायद वेनेजुएला जल्द ही अमेरिका का खुशहाल 51वां राज्य भी बन जाए.

उन्होंने आगे कहा कि अगर वेनेजुएला अमेरिका का राज्य बनता है, तो वहां राष्ट्रपति के बजाय गवर्नर का चुनाव कराया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के पास तेल का बड़ा भंडार है.

 

Continue reading on the app

थलपति विजय ईसाई हैं इसके बावजूद… हाईकोर्ट ने कर दी CM की तारीफ; हिंदुओं से जुड़ा क्या मामला?

मंदिर में एंट्री को लेकर कथित ‘चमचागिरी’ और दिखावे पर आपत्ति जताते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसे विचारों के लिए मंदिर की परंपराओं को दरकिनार नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने इस दौरान CM विजय की तारीफ की।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं पवन रत्नायके? श्रीलंकाई बल्लेबाज ने सिर्फ 4 मैच में की विराट-रोहित की बराबरी

श्रीलंका के बल्लेबाज पवन रत्नायके ने इंग्लैंड के खिलाफ 387 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 118 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी ये पारी टीम को जीत तो नहीं दिला सकी लेकिन रत्नायके को एक खास उपलब्धि हासिल की Fri, 30 Oct 2026 14:54:44 +0530

  Videos
See all

Jewellery Shop Theft: ज्वेलरी शॉप में महिला चोरों का खेल, गहने लेकर हुईं रफूचक्कर! |Crime News| N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T09:45:18+00:00

कांग्रेस शासनकाल के कथित घोटालों पर शिकंजा.. Chhattisgarh में ED-EOW की ताबड़तोड़ कार्रवाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T09:42:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers