जब राइजिंग भारत समिट में हुआ बीजेपी-कांग्रेस का हुआ आमना-सामना! संसद की हकीकत आई सामने
राइजिंग भारत समिट 2026 में सुधांशु त्रिवेदी और सुप्रिया श्रीनाटे के बीच संसद और राजनीतिक मुद्दों पर गर्म बहस देखी गई. सुधांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के कुछ नेता अपने कदमों और निर्णयों से जनता को भ्रमित कर रहे हैं. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि संसद में महिला सांसदों के सामने नेता डर क्यों जाते हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान क्यों नहीं किया जाता. सुप्रिया श्रीनाटे ने जवाब में कहा कि संसद में सभी सांसदों का सम्मान और मर्यादा बनाए रखना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि महिला सांसदों पर लगाए गए आरोप गलत हैं और किसी को भी डराकर दबाने का प्रयास नहीं होना चाहिए. उन्होंने सांसदों के व्यवहार और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी पर भी जोर दिया.
New Bike: भारत में जल्द लॉन्च होगी रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750, टेस्टिंग के दौरान आई स्पॉट
New Bike: भारत में मिड-साइज और एडवेंचर सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) जल्द ही नई और ज्यादा दमदार एडवेंचर बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की अपकमिंग Royal Enfield Himalayan 750 को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।
क्या मिली नई जानकारी?
टेस्ट म्यूल में फ्यूल टैंक को पूरी तरह से कवर किया गया था, लेकिन बाकी हिस्सों से कई डिटेल्स सामने आई हैं। बाइक में स्प्लिट सीट सेटअप, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और बड़ी विंडशील्ड देखने को मिली है। इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलने की संभावना है, जो इसे लंबी दूरी और ऑफ-रोड राइडिंग के लिए और बेहतर बना सकते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई एडवेंचर बाइक में 750cc क्षमता का इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 50 हॉर्सपावर से ज्यादा पावर और 60 न्यूटन मीटर से अधिक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है, जिससे हाईवे और पहाड़ी रास्तों पर बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।
पहले भी हो चुकी है स्पॉट
यह पहली बार नहीं है जब Himalayan 750 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया हो। इससे पहले भी इसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है, जिससे साफ है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है।
लॉन्च और संभावित कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे 2026 के मध्य तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 4 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
Haribhoomi

















