Holi 2026: इस होली यादगार बनाने के लिए बाजार से खरीदे ये 5 जरूरी चीजें, देखें सामान की लिस्ट
Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. इसे पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है. होली की रौनक अभी से ही बाजारों से लेकर घरों तक नजर आने लगी है. बाजार रंग और पिचकारी से गुलजार होने लगे हैं, वहीं घरों में मिठाइयां और पकवान बनने शुरू हो चुके हैं. ऐसे में अगर आप भी साल होली को यादगार बनाना चाहते हैं तो पहले से तैयारी करना जरूरी है. यहां हम होली की शॉपिंग के लिए एक खास लिस्ट लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं.
होली पर खरीदे ये 5 चीजें
ऑर्गेनिक रंग
होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा माना जाता है. ऐसे में होली पर मार्केट में केमिकल वाले रंग बहुत मिलते हैं, जो त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आप इस बार कलर खरीदना चाहते हैं तो हर्बल या फूलों से बने नेचुरल रंग ही खरीदें. ये रंग त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं.
गुलाल
होली के दिन रंगों के बाद कई जगहों पर गुलाल खेलने की परंपरा है. वहीं, कुछ जगहों पर इसे शुभकामनाओं और आशीर्वाद के रूप में एक-दूसरे के माथे पर भी लगाया जाता है. ऐसे में आप रंगों के साथ-साथ हर्बल गुलाल भी जरूर खरीदें. हर्बल गुलाल फूलों या अन्य प्राकृतिक चीजों से तैयार किए जाते हैं.
पानी के गुब्बारे
होली पर बच्चों के लिए आप पानी के गुब्बारे भी ले सकते हैं. इससे होली का मजा और भी बढ़ जाता है. इनका उपयोग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि किसी को चोट न पहुंचे.
पिचकारी या वॉटर गन
घर में अगर आपके बच्चे हैं, तो उनके लिए आप पिचकारी या वॉटर गन ले सकते हैं. बच्चों के लिए होली बिना पिचकारी के अधूरी होती है. वैसे तो मार्केट में कई तरह की पिचकारी मिल जाती हैं. हालांकि, इन्हें बच्चों की उम्र को ध्यान में रखते हुए ही खरीदें.
मिठाइयां और गुजिया
होली की मिठास गुजिया के बिना अधूरी है. ऐसे में आप बाजार से ताजी मिठाइयां खरीद सकते हैं. आप इन्हें घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. होली पर घर में मेहमानों का जमावड़ा भी लगता है. ऐसे में उनके लिए आप नमकीन या चॉकलेट भी खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली के जिद्दी रंगों को कैसे उतारें? ट्राई करें ये आसान कलर रिमूविंग ट्रिक्स
ईरान में चल रहे 'बड़े सैन्य अभियानों' के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बिगड़ते हालात को देखते हुए उसने मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
यह घोषणा ऐसे समय में की गई जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान में बड़े सैन्य अभियान शुरू किए।
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए एयर इंडिया की सभी उड़ानें निलंबित की जाती हैं।
एयरलाइन ने कहा, हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उड़ानों के संचालन के लिए सुरक्षा स्थिति का लगातार आकलन करते रहेंगे और जरूरत पड़ने पर संचालन में बदलाव करेंगे। हमारी टीमें यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगी।
एयर इंडिया ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति ऑनलाइन जांचें या उसके 24×7 कॉल सेंटर नंबर +91 1169329333 और +91 1169329999 पर संपर्क करें।
एयरलाइन ने कहा, आपसे अनुरोध है कि हमारी वेबसाइट भी देखें। आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद।
शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर समन्वित हमले शुरू किए, जिससे मध्य पूर्व में तनाव काफी बढ़ गया है। इस घटनाक्रम से व्यापक टकराव की आशंका पैदा हो गई है, जिसके दूरगामी भू-राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव हो सकते हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सभी पश्चिम दिशा की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
एयरलाइन ने कहा, हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता के अनुसार अपने संचालन की समीक्षा कर बदलाव करेंगे। हमारी टीमें प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता दे रही हैं।
एयरलाइन ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर सीधे सूचना दी जा रही है।
प्रवक्ता ने कहा, यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस डॉट कॉम पर अपनी उड़ान की स्थिति चेक करें और यह सुनिश्चित करें कि उनके कॉन्टैक्ट डिटेल्स हैं। प्रभावित उड़ानों में बदलाव और रद्द करने की छूट के लिए यात्री हमारी वेबसाइट के मैनेज बुकिंग सेक्शन पर जा सकते हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












.jpg)





