Responsive Scrollable Menu

हवाई हमला ठीक, ईरान में क्यों आसान नहीं है खामेनेई का तख्तापलट?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान का ऐलान किया है, जिसका लक्ष्य खानेनेई को सत्ता से हटाना है. अमेरिका सैन्य रूप से मजबूत है, लेकिन मिसाइल खतरा, रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स और संभावित गृहयुद्ध बड़ी चुनौती हैं. क्या खामेनेई को हटाना आसान होगा, समझते हैं इस स्टोरी में.

Continue reading on the app

Mangalsutra Beads: अशुभ माना जाने वाला काला रंग क्यों है सुहाग की निशानी, जानें इसकी Astro वजह

हिंदू धर्म में सुहागिन स्त्रियों द्वारा मंगलसूत्र पहनने की परंपरा है। मंगलसूत्र न सिर्फ सुहाग की निशानी मानी जाती है, बल्कि इसका ज्योतिषीय महत्व भी है। वहीं मान्यता है कि मंगलसूत्र पहनने से महिलाओं को कई तरह के आध्यात्मिक और स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मंगलसूत्र की बनावट पर ध्यान दिया जाए, तो यह मुख्य रूप से काले और पीले रंग का महत्व होता है। काले धागे पर कुछ काले और कुछ स्वर्ण मोती पिरोने के बाद मंगलसूत्र बनता है। हालांकि कई स्थानों पर पूर्ण रूप से काले मोतियों से बना मंगलसूत्र पहना जाता है। जबकि हिंदू धर्म में काले रंग को अशुभ माना जाता है।

मंगलसूत्र में काले रंग के मोतियों का बहुत महत्व होता है। यह सिर्फ सजावट के लिए नहीं बल्कि इसके पीछे ज्योतिष तर्क भी हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मंगलसूत्र में काले मोती क्यों होते हैं और इन मोतियों का क्या महत्व होता है।

जानिए मंगलसूत्र में क्यों होता है सोना

सोना बृहस्पति यानी कि गुरु ग्रह का प्रतीक भी माना जाता है। हिंदू धर्म में सोने को पवित्र धातु के रूप में मान्यता प्राप्त है। ऐसे में मंगलसूत्र में सोना इसलिए प्रयोग किया जाता है, जिससे कि गुरु ग्रह का शुभ प्रभाव वैवाहिक जीवन पर बना रहे। साथ ही कुंडली गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत हो सके।

वहीं मंगलसूत्र में सोना होना इस बात को दर्शाता है कि वैवाहिक जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही वैवाहिक रिश्ते की पवित्रता का पति-पत्नी की ओर से पूर्ण हृदय से पालन होगा। वहीं मंगलसूत्र में सोना होने से स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

आयुर्वेदिक ज्ञान कहता है कि मंगलसूत्र में मौजूद सोने का अंश महिलाओं को तनाव से दूर रखता है। इसके साथ ही माना जाता है कि सोने में हीलिंग प्रॉपर्टीज अधिक मात्रा में पाई जाती हैं, जिससे महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से कई रोगों को ठीक करने में मदद मिलती है।

जानिए मंगलसूत्र में क्यों होते हैं काले मोती

कभी भी सीधे तौर पर सोना नहीं धारण करना चाहिए। ज्योतिष में बताया गया है कि सोने को हमेशा किसी न किसी धातु के साथ पहनना चाहिए। वरना ग्रहों के विपरीत प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसलिए मंगलसूत्र में भी सिर्फ सोना नहीं होता है, बल्कि उसके साथ काले मोती भी होते हैं।

वैसे तो काले रंग की वस्तुएं महिलाओं को पहनने के लिए मना किया जाता है, लेकिन मंगलसूत्र में यह शुभता का काम करता है। ज्योतिष तर्क के मुताबिक काले रंग के मोती राहु ग्रह के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन पर भी शनि की बुरी दृष्टि नहीं पड़ने देते हैं।

वहीं यह भी माना जाता है कि काले रंग के मोती महादेव का प्रतीक होते हैं। जब कोई सुहागिन काले रंग की मोतियों से बना मंगलसूत्र पहनती हैं, तो इससे उसको और उसके सुहाग को भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए मंगलसूत्र में काले मोती होना जरूरी है।

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका-पाकिस्तान मैच खत्म होते ही हेड कोच का इस्तीफा, टीम के खराब प्रदर्शन पर बड़ा बवाल

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में ग्रुप-2 का आखिरी मैच पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों के खेला गया. इस मुकाबले के खत्म होते ही एक टीम ने हेड कोच ने अपना पद छोड़ने का फैसला लिया. Sun, 01 Mar 2026 08:35:13 +0530

  Videos
See all

Iranian media: ईरानी सरकारी टेलीविजन ने स्वीकारी खामेनेई की मौत। #khameneideath #breakingnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T03:33:09+00:00

Trump on Khamenei Death: 'खामेनेई सबसे क्रूर था, अब दुनिया सुरक्षित है' - डोनाल्ड ट्रंप। #khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T03:36:35+00:00

Iran News Updates | IRGC के नए कमांडर इन चीफ का ऐलान | Brigadier General Ahmed Wahidi | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T03:34:25+00:00

Mumbai airport flights cancelled :युद्ध के चलते उड़ानें बंद, मुंबई से दुबई की फ्लाइट कैंसल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T03:41:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers