Responsive Scrollable Menu

रश्मिका-विजय की फिल्म ‘राणाबाली’’ का फर्स्ट लुक रिलीज:शादी के जश्न के बीच फैंस को बड़ा सरप्राइज , कपल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता दिल

शादी के जश्न के बीच फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘राणाबाली’’ का फर्स्ट लुक और गाना रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर कर कपल को शादी की बधाई भी दी। फिल्म राणाबाली’ के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें रश्मिका और विजय के किरदारों, राणाबाली’ और जयम्मा की शादी से जुड़े खूबसूरत पल दिखाए गए हैं। वीडियो में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद शानदार तरीके से कैद की गई है, जिससे फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। वीडियो के अंत में “Happy Married Life Vijay Rashmika” लिखकर कलाकारों को शादी की शुभकामनाएं भी दी गईं हैं। साथ ही ‘राणाबाली’ का पहला गाना “एंधय्या साथी /ओ मेरे साजन” भी जारी किया गया है। यह ट्रैक खास तौर पर फिल्म के शादी वाले सीन को पिरोता है और दर्शकों को 19वीं सदी के माहौल में रोमांटिक जादू का अहसास कराता है। फिल्म ‘राणाबाली’ को राहुल सांकृत्यायन ने निर्देशित किया है। यह 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक पैन-इंडिया ऐतिहासिक ड्रामा है जिसमें विजय देवरकोंडा एक सिपाही राणाबाली की भूमिका में हैं और रश्मिका ‘जयम्मा’ का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वॉसलू विलेन के रूप में नजर आएंगे, जिसे लेकर भी चर्चा तेज है। बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में आयोजित एक निजी समारोह में शादी रचा ली। शादी की खुशियों के बीच मेकर्स ने उनके फैंस को फिल्म का फर्स्ट लुक और गाना रिलीज कर एक खास तोहफा दे दिया।

Continue reading on the app

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सलमान को कप्तानी से हटा सकता है:PCB टी-20 वर्ल्डकप में प्रदर्शन से नाखुश, कई सीनियर्स का आखिरी टूर्नामेंट होगा

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को पाकिस्तानी टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। न्यूज एजेंसी PTI ने दावा किया है कि कई पाकिस्तानी सीनियर प्लेयर्स का यह आखिरी टूर्नामेंट साबित हो सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के कारण सलमान को कप्तानी से हटाया जाएगा। एजेंसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्रों के हवालों से दावा किया है कि चेयरमैन मोहसिन नकवी टीम के मौजूदा प्रदर्शन से बिल्कुल खुश नहीं हैं। पाकिस्तान की टीम 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलने वाली है। टीम यह मैच हारी तो वर्ल्डकप से बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान वर्ल्ड कप लीग मैच में भारत और सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड से हार चुका है। वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 9 मुकाबलों में 8 बार हराया है। प्रदर्शन चाहे जैसा, कप्तान का हटना तय PCB के सूत्रों ने बताया कि चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट से पहले भरोसा दिलाया था कि टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। रिपोर्ट के अनुसार, टीम का आगे का प्रदर्शन चाहे जैसा भी रहे, कप्तानी में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। यह संकेत देता है कि बोर्ड की टॉप लीडरशिप दूरगामी रणनीति पर काम करना चाहता है। आज पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच आज पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच है। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच से तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती है या फिर कीवियों को टॉप-4 में एंट्री मिलेगी। आज पाकिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। फिलहाल, पाकिस्तान की टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। टीम के पास 2 मैच के बाद एक अंक ही है। इंग्लैंड पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। श्रीलंकाई टीम अपने दोनों सुपर-8 मैच हार गई है। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -----------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

Iran-Israel War: दुबई में फंसी भारतीय स्टार पीवी सिंधु, एयरपोर्ट से बयां किया खौफनाक मंजर

शनिवार 28 फरवरी की सुबह इजरायल और अमेरिका ने अचानक ईरान पर हमला बोल दिया, जिसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल के साथ ही खाड़ी के कई देशों पर मिसाइल बरसा दीं. इसका असर UAE पर भी पड़ा जिसके चलते दुबई एयरपोर्ट पर हजारों लोग फंस गए. Sat, 28 Feb 2026 23:37:56 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War News: ईरान और इजराइल में कौन किसपर भारी ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:07:53+00:00

Israel Iran War News: बहरीन में फंसे भारतीय शख्स ने बयां किया अपना दर्द । Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:05:01+00:00

Israel Iran War News: Donald Trump कर रहे ईरान पर हमले की निगरानी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:06:43+00:00

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:00:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers