Responsive Scrollable Menu

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर प्रीवेंटीव अटैक यानी एहतियाती सैन्य हमले किए जाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान शनिवार को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट आई। मध्य पूर्व के कई हिस्सों में हवाई क्षेत्र बंद होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है।

इजरायल के रक्षा मंत्री ने पुष्टि की कि देश ने ईरान पर हमला किया है। तेहरान में जोरदार धमाकों की खबरें आईं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ईरान की राजधानी में यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हौरी इलाके में कई मिसाइलें गिरीं।

पाश्चर स्ट्रीट के पास, जहां कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें हैं, घना धुआं उठता देखा गया। नुकसान और हताहतों की सही जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी।

इस बीच, कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो ने भी एडवाइजरी जारी कर कहा कि वह हालात पर नजर बनाए हुए है। एयरलाइन ने कहा, हम ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रीय अपडेट पर करीबी नजर रख रहे हैं। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पूरे देश में एयर रेड सायरन बजाए गए और लोगों के मोबाइल फोन पर पहले से अलर्ट भेजे गए, जिसमें नागरिकों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने की सलाह दी गई।

सेना ने इस अलर्ट को एहतियाती कदम बताया, क्योंकि इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की आशंका जताई गई है।

सुरक्षा उपाय के तौर पर इजरायल ने देश भर में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया, लोगों को घर से काम करने की सलाह दी और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी।

हमलों के तुरंत बाद क्षेत्र के कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद या सीमित कर दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन प्रभावित हुआ।

कई एयरलाइनों ने तेल अवीव और आसपास के गंतव्यों की उड़ानों को डायवर्ट कर दिया।

फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, इन बंदिशों का असर कई एयरलाइनों पर पड़ा। कजान से दुबई जा रही फ्लाइट एफजेड984 को बाकू की ओर मोड़ दिया गया, जबकि शिकागो से दिल्ली आ रही एआई126 सीरिया के ऊपर से उड़ान भर रही थी।

शारजाह से मॉस्को जाने वाली जी9950 को पाकिस्तान के ऊपर से रूट किया गया, जबकि दुबई से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली ईके225 ने प्रतिबंधित क्षेत्रों से बचने के लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान भरी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब कूटनीतिक स्तर पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित परमाणु समझौते को लेकर तनाव बढ़ रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान को बहुत मुश्किल और बहुत खतरनाक बताया था। गुरुवार को जिनेवा में ईरानी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई, जबकि शनिवार को एक और दौर की बातचीत तय है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही यामी गौतम ने देख ली 'धुरंधर 2', बोलीं- 'कभी भूल नहीं पाएंगे'

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' यानि 'धुंरधर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म के निर्देशन आदित्य घर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने इसे देख लिया है और रिव्यू बताया है.

यामी गौतम ने देख ली 'धुरंधर 2'

हाल ही में यामी गौतम ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत की. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने धुरंधर 2 देख ली है. एक्ट्रेस ने कहा- 'मैंने धुरंधर 2 देख ली है. यह असाधारण से भी बढ़कर है. मैं बहुत भावुक हो गई थी. उस दिन मुझे फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए मैं आदित्य से कुछ कह नहीं पाई. बाद में भी मैं कुछ कर नहीं पाई. मुझे स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन पढ़ नहीं पाई कुछ देखना था, लेकिन देख भी नहीं पाई.'

धुरंधर 2 को लेकर क्या बोलीं यामी?

यामी ने आगे  पति आदित्य के काम की तारीफ करते हुए कहा- 'आदित्य अपनी ऑडियंस और देश से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया है. धुरंधर 2 वो अनुभव होगा जो दर्शक कभी नहीं भूलेंगे.' बता दें, धुरंधर 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म का क्लैश यश की टॉक्सिक के साथ होने वाला है. 

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav ने शुरू किया नया काम, वीडियो शेयर कर फैंस से की ये मांग

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा टेस्ट, 11 खिलाड़ियों ने की थी बॉलिंग, विकेटकीपर ने भी किया था ओवर

11 Indian players bowled in 2002 Antigua Test: क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा अनोखा टेस्ट मैच खेला गया था, जब एक टीम ने गेंदबाजी में अपने सभी खिलाड़ियों को आजमा लिया. ये घटना भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एंटीगुआ टेस्ट मैच में हुआ था. साल 2002 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी 11 खिलाड़ियों से बॉलिंग कराई थी. Sun, 1 Mar 2026 05:16:02 +0530

  Videos
See all

Pakistan Afghanistan War Update: पाक-अफगान युद्ध में ट्रंप की एंट्री | Pak Air Strike on Afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T23:30:20+00:00

BREAKING: Donald Trump says Iran’s Supreme Leader Khamenei is dead | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T22:44:11+00:00

PM Kisan Samman Nidhi: किसान निधि की राशि इतनी बढ़ी! | PM Kisan | Top News | Installment | Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T23:00:10+00:00

Iran-Israel War Update: तेहरान में इतनी जगह एक साथ धमाके | Khamenei | Breaking | Putin | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T00:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers