न्यूज़ नेशन की ग्राउंड रिपोर्ट! ईरान के हमलों के बाद दहला इजरायल, देखें क्या हैं हालात
इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव अब खुले सैन्य टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है. ताजा घटनाक्रम में इजराइल की ओर से पहले हमले की खबर सामने आई, जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की. हालात इतने गंभीर हो गए कि कई इलाकों में लगातार सायरन बजने लगे और नागरिकों को बंकरों में शरण लेनी पड़ी. न्यूज़ नेशन के सीनियर रिपोर्टर मधुरेंद्र कुमार इजराइल स्थित ग्राउंड जीरो से घटनाओं को दिखा रहे हैं. वे ग्राउंड ज़ीरो से लाइव तस्वीरे से दिखा रहे हैं. वह अपनी जान बचाकर भागने पर मजबूर भी हुए. इस दौरान उन्होंने कई अहम जानकारी भी शेयर की है.
हाइफा पर बड़ा हमला
उत्तरी इजराइल के प्रमुख शहर हाइफा पर बड़ा हमला होने की पुष्टि हुई है. सुबह से अब तक यह तीसरा अलर्ट बताया जा रहा है. सायरन बजते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए. मोबाइल अलर्ट सिस्टम सक्रिय हुआ और नागरिकों को तुरंत बंकर में जाने का निर्देश दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के दौरान दहशत का माहौल था. सेफ जोन और बम शेल्टर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय रहा, लेकिन हमलों की तीव्रता ने चिंता बढ़ा दी है.
ईरान की चेतावनी
ईरान ने अमेरिका के अरब सहयोगी देशों को कड़ी चेतावनी दी है. तेहरान का कहना है कि अगर उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रही तो जवाब केवल सैन्य एयरबेस तक सीमित नहीं रहेगा. अन्य रणनीतिक ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है. ईरान पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि वह अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा. हालिया वार्ताओं में भी उसने यही रुख दोहराया था.
ट्रंप और नेतन्याहू की भूमिका पर बहस
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से इजराइल के साथ समन्वित कार्रवाई का संकेत दिया था. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे आत्मरक्षा के तहत उठाया गया कदम बताया है. डिफेंस एक्सपर्ट का मानना है कि यह संयुक्त ऑपरेशन पहले से तैयार ब्लूप्रिंट के तहत किया गया प्रतीत होता है. आलोचकों का कहना है कि एक ओर वार्ता चल रही थी, वहीं दूसरी ओर सैन्य तैयारी भी जारी थी.
बता दें कि ईरान के प्रॉक्सी नेटवर्क भी सक्रिय हो सकते हैं. लेबनान स्थित Hezbollah और यमन के Houthis पहले से ही इजराइल विरोधी रुख अपनाते रहे हैं. हालांकि इजराइल पिछले कुछ समय से इन समूहों की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के लिए लगातार स्ट्राइक कर रहा था. इसके बावजूद क्षेत्र में मिसाइल और रॉकेट हमलों की आशंका बनी हुई है.
क्या यह प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक थी?
इजराइल का दावा है कि यह हमला सतर्कता और आत्मरक्षा के तहत किया गया. वहीं ईरान का आरोप है कि यह उकसावे की कार्रवाई है. रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि अगर किसी पक्ष ने पहले से खतरे का आकलन कर हमला किया, तो इसे प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक कहा जा सकता है.
फिलहाल क्षेत्र में तनाव चरम पर है. एयरस्पेस खाली कराए जाने और लगातार अलर्ट से संकेत मिलता है कि आने वाले 24 से 48 घंटे बेहद अहम हो सकते हैं. वैश्विक समुदाय की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय युद्ध में बदलता है या कूटनीतिक प्रयास हालात को संभाल पाते हैं.
नीचे देखें इजराइल में क्या हो रहा है?
ये भी पढ़ें- Israel Attack on Iran: ईरान पर America, Israel का बड़ा अटैक, Khamenei और Masoud Pezeshkian पर निशाना
ईरान के खिलाफ यूएस-इजरायल हमलों के बीच इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, कई उड़ानें रद्द; एयरस्पेस बंद
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जंग का माहौल बन गया है। इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन रोअरिंग लायन शुरू किया, और अमेरिका के साथ मिलकर हमले कर रहा है। ईरान के अलग-अलग हिस्सों में धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है। इन सबके बीच कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया और उड़ानें रद्द की हैं। इसके साथ ही इंडिगो और एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी में कहा, हम ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े क्षेत्रीय अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारे उपभोक्ता और क्रू की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। हमारी टीमें हालात बदलने पर कोई भी जरूरी बदलाव करने के लिए तैयार हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे डिपार्चर से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। किसी भी तरह के असर की स्थिति में, अपडेट्स रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स के जरिए तुरंत बताए जाएंगे। हम आपको जानकारी देते रहेंगे और इस दौरान अपना पक्का सपोर्ट देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे।
इसके अलावा, विज एयर ने 7 मार्च तक इजरायल, यूएई के दुबई के साथ-साथ अबू धाबी और जॉर्डन के अम्मान से आने-जाने वाली सभी विमान तुरंत रोक दी हैं। लुफ्तांसा ने दुबई, तेल अवीव, लेबनान के बेरूत और ओमान के मस्कट से आने-जाने वाली शनिवार और रविवार की विमान रोक दी हैं। केएलएम ने एम्स्टर्डम से तेल अवीव की विमान रद्द कर दी। ओमान एयर ने इराक की राजधानी बगदाद की सभी विमानें रोक दी। रूस ने ईरान और इजरायल की सभी विमान रोकी और कुवैत ने अगली सूचना तक ईरान की सभी विमानें रोक दी हैं।
इराक ने आने-जाने वाली सभी विमान रद्द करने के साथ अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। वहीं इजरायल ने सभी सिविलियन विमानें रद्द कर दी हैं और अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। वहीं सीरिया ने आंशिक तौर पर अपना एयरस्पेस बंद किया।
इसके अलावा एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी कर कहा, मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में बन रहे हालात को देखते हुए, मिडिल ईस्ट की सभी जगहों के लिए एयर इंडिया के सभी फ्लाइट रोक दी गई हैं। हम अपने पैसेंजर्स और क्रू के लिए सबसे ऊंचे सेफ्टी स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन्स के लिए सेफ्टी और सिक्योरिटी माहौल का असेसमेंट करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन्स को पहले से एडजस्ट करेंगे। हमारी टीमें पैसेंजर्स को हर जरूरी समर्थन देंगी।
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)






