Responsive Scrollable Menu

ईरान के खिलाफ यूएस-इजरायल हमलों के बीच इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, कई उड़ानें रद्द; एयरस्पेस बंद

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जंग का माहौल बन गया है। इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन रोअरिंग लायन शुरू किया, और अमेरिका के साथ मिलकर हमले कर रहा है। ईरान के अलग-अलग हिस्सों में धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है। इन सबके बीच कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया और उड़ानें रद्द की हैं। इसके साथ ही इंडिगो और एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी में कहा, हम ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े क्षेत्रीय अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारे उपभोक्ता और क्रू की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। हमारी टीमें हालात बदलने पर कोई भी जरूरी बदलाव करने के लिए तैयार हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे डिपार्चर से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। किसी भी तरह के असर की स्थिति में, अपडेट्स रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स के जरिए तुरंत बताए जाएंगे। हम आपको जानकारी देते रहेंगे और इस दौरान अपना पक्का सपोर्ट देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे।

इसके अलावा, विज एयर ने 7 मार्च तक इजरायल, यूएई के दुबई के साथ-साथ अबू धाबी और जॉर्डन के अम्मान से आने-जाने वाली सभी विमान तुरंत रोक दी हैं। लुफ्तांसा ने दुबई, तेल अवीव, लेबनान के बेरूत और ओमान के मस्कट से आने-जाने वाली शनिवार और रविवार की विमान रोक दी हैं। केएलएम ने एम्स्टर्डम से तेल अवीव की विमान रद्द कर दी। ओमान एयर ने इराक की राजधानी बगदाद की सभी विमानें रोक दी। रूस ने ईरान और इजरायल की सभी विमान रोकी और कुवैत ने अगली सूचना तक ईरान की सभी विमानें रोक दी हैं।

इराक ने आने-जाने वाली सभी विमान रद्द करने के साथ अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। वहीं इजरायल ने सभी सिविलियन विमानें रद्द कर दी हैं और अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। वहीं सीरिया ने आंशिक तौर पर अपना एयरस्पेस बंद किया।

इसके अलावा एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी कर कहा, मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में बन रहे हालात को देखते हुए, मिडिल ईस्ट की सभी जगहों के लिए एयर इंडिया के सभी फ्लाइट रोक दी गई हैं। हम अपने पैसेंजर्स और क्रू के लिए सबसे ऊंचे सेफ्टी स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन्स के लिए सेफ्टी और सिक्योरिटी माहौल का असेसमेंट करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन्स को पहले से एडजस्ट करेंगे। हमारी टीमें पैसेंजर्स को हर जरूरी समर्थन देंगी।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इजरायल-अमेरिका का ईरान पर संयुक्त मिसाइल हमला, डोनाल्ड ट्रंप बोले-हथियार छोड़ो वरना मौत पक्की

वॉशिंगटन, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया में एक बार फिर से जंग जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। ईरान से भविष्य में होने वाले संभावित खतरे के मद्देनजर इजरायल ने शनिवार को उस पर मिसाइल दाग दी। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि अमेरिका इस हमले का हिस्सा बना और इसके अलावा हमले भी कर रहा है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर शनिवार को ईरान पर हमला किया। इसके साथ ही आठ महीने में दूसरी बार ईरान में युद्ध छिड़ गया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल कॉट्ज ने हमले की घोषणा करते हुए इजरायल के सभी इलाकों में तुरंत इमरजेंसी लागू करने का ऐलान कर दिया। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने हमले में हिस्सा लिया और हमले भी कर रहा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल की शुरुआत से ही कह रहे थे कि अगर ईरान न्यूक्लियर हथियारों को लेकर अपनी जिद नहीं छोड़ता है, तो हमले होंगे। ट्रंप ने बार-बार ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ता है, तो उसे मिलिट्री एक्शन का सामना करना पड़ सकता है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 17 फरवरी को कहा था कि दो राउंड की बातचीत में तेहरान के ऑफर अमेरिका की शर्तों से मेल नहीं खा रहे।

ईरान के शीर्ष अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि देश किसी भी हमले का जवाब देगा और छोटा सा हमला भी पूरे इलाके में जंग शुरू कर सकता है। ईरान ने यह भी बार-बार कहा है कि वह डिप्लोमेसी, कूटनीति और जंग, हर तरह से मामले को सुलझाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अमेरिकी सेना की ओर से की गई कार्रवाई की पुष्टि करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ मिनट का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में ट्रंप ने सीधे ईरान की सुरक्षा व्यवस्था के सदस्यों को संबोधित किया, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी), आर्म्ड फोर्सेज और पुलिस शामिल थे।

उन्होंने कहा, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के मेंबर्स, आर्म्ड फोर्सेज और सभी पुलिस वालों से मैं कहता हूं कि आपको अपने हथियार डाल देने चाहिए और पूरी इम्यूनिटी लेनी चाहिए, वरना आपको पक्की मौत का सामना करना पड़ेगा। अपने हथियार डाल दो।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी जनता को भी एक संदेश जारी किया, जिसमें उनसे स्ट्राइक के दौरान घर के अंदर रहने की अपील की। इसके साथ ही सैन्य कैंपेन को राजनीतिक बदलाव का रास्ता बताया। उन्होंने कहा, ईरान के महान और गर्वित लोगों से, मैं आज रात कहता हूं कि आपकी आजादी का समय आ गया है। सुरक्षित रहें। अपना घर न छोड़ें। बाहर बहुत खतरा है। हर जगह बम गिरेंगे।

ट्रंप ने आगे कहा, जब हमारा काम हो जाए तो अपनी सरकार संभाल लेना। यह आपकी होगी। शायद पीढ़ियों के लिए यह आपका एकमात्र मौका होगा।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अंतिम गेंद पर गजब ड्रामा... अंपायर की गलती से पाकिस्तान के खिलाफ हारा श्रीलंका, जयसूर्या- मलिंगा हुए आगबबूला

umpire rod tucke big blunder in umpiring: श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर8 मैच में आखिरी गेंद पर हार गई. श्रीलंका की इस हार में अंपायर का अहम रोल रहा जिन्होंने मैच की आखिरी गेंद को वाइड करार नहीं दिया. श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी गेंद पर छह रन चाहिए थे. शाहीन अफरीदी के इस ओवर में दासुन शनाका लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़ चुके थे लेकिन अंपायर रॉड टकर की गलती से श्रीलंका को आखिरी गेंद पर हार मिली. Sun, 1 Mar 2026 02:21:24 +0530

  Videos
See all

Iran vs America: US Bases पर बड़ा हमला? | Trump की सीधी चेतावनी! | Operation Epic Fury | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T21:00:15+00:00

दुबई का खौफनाक मंजर #palmjumeirah #dubaiblast #warbreaking #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T20:50:01+00:00

इज़राइल की ओर एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलें | #iranstrike #missileattack #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T21:00:39+00:00

पश्चिमी ईरान से इज़राइल पर मिसाइलों की बौछार | #iranstrike #missileattack #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T20:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers