Responsive Scrollable Menu

Lock Upp 2 की विनर बनी Shreya Kalra, ट्रॉफी के साथ मिले 1 करोड़ रुपये, जानें कौन बना रनरअप?

Lock Upp 2 Winner: रियलिटी शो लॉकअप 2 को उसका विनर मिल गया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. शिवांगी जोशी, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे और राम कपूर को हराकर श्रेया ने ये सीजन अपने नाम कर लिया है. शो की शुरुआत से ही श्रेया ने हर किसी का डटकर सामना किया था और हर मुद्दे पर अपनी राय रखी थी. वहीं, अब शो की ट्रॉफी के साथ-साथ उन्हें एक करोड़ रुपये प्राइज मनी मिला है.

कौन बना रनरअप?

फिनाले एपिसोड में टॉप 3 में श्रेया, शिवांगी (Shivangi Joshi) और योगेश (Yogesh Rawat) पहुंचते हैं. इसके बाद सबसे पहले योगेश रेस से बाहर होते हैं और शिवांगी पहल रनरअप बनती है. बता दें, पहले माना जा रहा था कि शिवांगी शो की ट्रॉफी ले जाएंगी. ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस निराश हो गए हैं.

श्रेया कालरा की लॉकअप 2 जर्नी

श्रेया कालरा की लॉकअप 2  जर्नी की बात करे तो वो शो में पहले दिन से ही अपने मुद्दों पर खुलकर बोलती थी. शो के पहले हफ्ते में श्रेया गेम को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट बेशख नहीं दिखीं, लेकिन जैसे जैसे गेम आगे बढ़ा, श्रेया मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरीं. शो में हर किसी के सामने अपनी बात रखने की वजह से उसे कॉर्नर किया गया और यहीं से श्रेया का गेम स्ट्रॉग हो गया. बाहर लोग उन्हें पसंद करने लगे. शो में श्रेया की दोस्ती भी शिल्पा शिंदे को छोड़कर किसी से नहीं रहीं.

खबर अपडेट की जा रही है-

ये भी पढ़ें- Explainer: शिवांगी जोशी का कई एक्टर्स संग जुड़ा नाम, मोहसिन खान से कुशल टंडन तक, जानें डेटिंग रूमर्स की पूरी कहानी

Continue reading on the app

पीएम आवास योजना (शहरी) को लेकर धामी सरकार सख्त, 30 सितंबर तक पूरे होंगे सभी लंबित आवास

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई. बैठक में अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को साफ निर्देश दिए गए कि सभी लंबित आवासीय परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए.

सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की. इस दौरान योजना से जुड़े सभी पहलुओं, निर्माण की स्थिति और लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.

30 सितंबर तक पूरा करना होगा लंबित निर्माण कार्य

बैठक में सचिव आवास ने सभी कार्यदायी संस्थाओं और विकासकों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लंबित सभी आवासों का निर्माण 30 सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए.

उन्होंने कहा कि यह योजना केवल मकान बनाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने का माध्यम है. ऐसे में निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी.

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए.

राज्य में 6,464 आवासों का निर्माण पूरा

समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत उत्तराखंड में अब तक 6,464 आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है.

इन तैयार आवासों को पात्र लाभार्थियों को सौंपने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है. सरकार का उद्देश्य है कि जिन परिवारों के लिए ये घर बनाए गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके.

विभाग की ओर से पूर्ण हो चुके आवासों के आवंटन और कब्जा हस्तांतरण की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है.

परियोजनाओं की होगी नियमित निगरानी

बैठक में लंबित परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर भी चर्चा हुई. सचिव आवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है, वहां विशेष निगरानी बढ़ाई जाए.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना की नियमित समीक्षा की जाएगी और निर्माण से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा.

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी योजनाएं तय मानकों के अनुसार आगे बढ़ें.

गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल आवासों की संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण घर उपलब्ध कराना है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को पूरी गंभीरता से लागू कर रही है. सभी संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करें.

उन्होंने कहा कि विभाग लगातार परियोजनाओं की निगरानी करेगा और किसी भी स्तर पर देरी या गुणवत्ता में कमी को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में संयुक्त मुख्य प्रशासक दिनेश प्रताप सिंह, उप सचिव आवास रजनीश जैन, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार चौहान, सहायक अभियंता आकाश चौहान, आवास विशेषज्ञ रोहित रंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

बैठक में सभी अधिकारियों ने योजना को सफल बनाने और तय समय में सभी निर्माण कार्य पूरे करने के लिए समन्वय के साथ काम करने का भरोसा दिलाया.

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र परिवार को अपना सुरक्षित और पक्का घर मिल सके. उत्तराखंड में इस दिशा में चल रहे प्रयासों को अब समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान, 13 हेलीपोर्ट का निर्माण तेज; पर्यटन और आपदा राहत को होगा बड़ा फायदा

Continue reading on the app

  Sports

950 रन का सीजन, फिर भी झोली खाली, डोमेस्टिक क्रिकेट में सुपरस्टार हैं स्मरण, दलीप ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

domestic cricket star: स्मरण ने पीटीआई से कहा, “मैं उम्मीदों की चिंता नहीं करता या खुद पर उम्मीदों का बोझ नहीं डालता क्योंकि यह सब ज्यादा से ज्यादा रन बनाने के बारे में है. उन्होंने कहा, यह सब एक सीजन से पहले अच्छी तरह से अभ्यास और प्रशिक्षण करने के बारे में है ताकि सही मानसिकता में रहा जा सके लेकिन स्मरण नए सीजन की शुरुआत सही नोट पर करना चाहते हैं Wed, 5 Aug 2026 20:53:38 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani: गाड़ियों में V2V Communication System को ज़रूरी करेगी सरकार | Trending News| ADAS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T15:43:26+00:00

Viral Video | 'Papa's Angel' ने चलाई स्कूटी घुसी रेस्टोरेंट #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T15:46:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers