Responsive Scrollable Menu

पंखे की सफाई का Viral जुगाड़! बिना स्टूल-सीढ़ी, इस Cleaning Hack से मिनटों में चमकेगा फैन

घर की साफ-सफाई कितनी भी कर लीजिए लेकिन फिर भी कही न कही धूल रह जाती है। घर की साफ-सफाई में सबसे बड़ी चुनौती वाला काम है छत के पंखों को साफ करना। खासकर जब वे काफी ऊंचाई पर हो। आजकल सबसे बड़ी परेशानी धूल की है, चाहे कितनी भी सफाई कर लो लेकिन धूल पंखे पर लग ही जाती है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि धूल से लदे पंखे को बिना सीढ़ी या स्टूल के कैसे साफ किया जाए। यदि आप भी यही सोचते हैं, तो आप एक वायरल ट्रिक को ट्राई करके अपना काम को आसान कर सकती है। अब आप पोछे की मदद से बिना सीढ़ी-स्टूल के पंखा साफ करने की जुगाड़ कर सकते हैं।

फैन क्लीनर की तैयारी

छत के पंखे की सफाई बिना स्टूल या सीढ़ी पर चढ़े भी आसानी से की जा सकती है। इसके लिए एक पुराना पोछा लें जिसकी डंडी लंबी हो। सबसे पहले पोछे के धागों वाले हिस्से को दो समान भागों में अलग कर लें, ताकि पंखे की पंखुड़ियों को अच्छी तरह पकड़कर साफ किया जा सके। यह उपाय बेहद सरल और सुरक्षित है, खासकर उन घरों के लिए जहां सीढ़ी की सुविधा मौजूद नहीं होती।

रबड़ बैंड का इस्तेमाल

जब पोछे के धागों को दो भागों में अलग कर लें, तो दोनों हिस्सों पर थोड़ा-थोड़ा अंतर रखते हुए मजबूत रबर बैंड कसकर बांध दें। इसके बाद पोछे के दोनों सिरों को भी रबर की सहायता से आपस में जोड़ दें। इस प्रक्रिया से बीच में एक जेब जैसी खाली जगह तैयार हो जाएगी। यही स्थान पंखे की ब्लेड को पकड़कर अच्छी तरह साफ करने में मदद करेगा।

पंखे की ब्लेड फंसाने का तरीका

आपको बल एक लंबी स्टिक को पकड़कर ऊपर की ओर उठाना है और पोछे के बीच बनी उस खाली जगह में पंखे की एक ब्लेड को फंसाना है। क्योंकि पोछा दोनों ही तरफ रबड़ से बंधा हुआ है, यह ब्लेड के ऊपर और नीचे दोनों तरफ एक साथ दबाव बनाएगा, जिससे धूल आसानी से साफ होगी।

सूखी धूल को हटाना

सबसे पहले बिना गीला किए, सूखे पोछे की मदद से ब्लेड पर जमा मोटी धूल की परत को झाड़ लें। पोछे को ब्लेड पर आगे-पीछे घुमाएं। इससे पंखे की सारी सूखी धूल पोछे के धागों में फंस जाएगी और आपके ऊपर या फर्श पर कम गिरेगी। यह स्टेप इसलिए भी है कि बाद में गीली सफाई करते समय कीचड़ न बने।

होममेड क्लीनर से चमकाना

जब पंखे से सूखी धूल हट जाए, तो अगला कदम एक घरेलू क्लीनर तैयार करना है। इसके लिए स्प्रे बोतल में पानी, थोड़ा सा सफेद सिरका और कुछ बूंदें डिश वॉश लिक्विड की मिलाकर घोल बना लें। अब इस मिश्रण को पोछे के धागों पर छिड़कें और पंखे की ब्लेड को बीच में रखकर अच्छी तरह साफ करें। सिरका जमी हुई चिकनाई और पुराने दागों को तेजी से ढीला कर देता है, जिससे सफाई और भी प्रभावी हो जाती है।

आखिरी फिनिशिंग और रखरखाव

जब आपके पंखे के तीनों ब्लेड साफ हो जाए, तो आखिर में पोछे को धोकर सुखा लें। इस तरीके का सबसे बड़ा फायदा है कि बार-बार झुकना या चढ़ना नहीं पड़ता है। पोछे की लंबी स्टिक होने से आप पंखे के हर कोने तक पहुंच सकते हैं। 

Continue reading on the app

Lunck Box Ideas: बच्चों के Lunch Box की टेंशन खत्म! Oats से बनाएं ये 5 Healthy डिशेज, चट कर जाएंगे

हमारे यहां सभी घरों में सबसे ज्यादा महिलाओं की टेंशन यह होती है कि सुबह नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए, तो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए। साथ ही यह पति और बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है। बच्चे हों या पति अक्सर रोटी-सब्जी और पराठे ले जाकर बोर हो जाते हैं। कई बार टिफिन वापस ही लौट आता है। ऐसे में आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज से फायदेमंद होती है। आप ओट्स से कई रेसिपीज बना सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकती हैं। वहीं यह डिशेज बच्चों को काफी पसंद आएंगी।

ओट्स है हेल्दी ऑप्शन

ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं। इसको खाने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आप ओवरईटिंग से बच सकती हैं। वहीं खास बात यह है कि ओट्स आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाते हैं। इसमें आयरन, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

ओट्स टिक्की

बच्चों को कटलेट और टिक्की पसंद होती है। ऐसे में आप ओट्स की टिक्की बना सकती हैं। इसके लिए उबली और बारीक कटी हुई सब्जियां लें, जैसे गाजर, आलू, मटर या बीन्स आदि। इसमें रोल्ड ओट्स मिला लें। अब इसमें नमक और हल्के मसाले डालकर टिक्की की शेप दें और तवे पर हल्का सा सेंक लें। आप पराठे या ब्रेड के साथ टिक्की को टिफिन में रखी जा सकती हैं।

ओट्स पराठा

आप बच्चों के टिफिन में ओट्स पराठा भी दे सकती हैं। इसको बनाने के लिए मल्टीग्रेन आटे में ओट्स को मिलाकर पीस लें। फिर सादा आटा गूंथ लें। इससे बने पराठे सॉफ्ट होते हैं और हेल्दी भी होते हैं। आप इन पराठों के साथ सूखी सब्जी या दही टिफिन में रख सकती है।

ओट्स उपमा

आप ओट्स उपमा भी बना सकती हैं। ओट्स उपमा खाने में टेस्टी, हल्के और जल्दी बनाने वाला ऑप्शन है। इसमें गाजर, प्याज, शिमला मिर्च और बीन्स जैसी सब्जियां मिला सकती हैं। करी पत्ता, राई और मूंगफली का तड़का लगाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

ओट्स चीला

ओट्स चीला भी एक अच्छा ऑप्शन है, इसको बनाना काफी आसान है। ओट्स चीला बनाने के लिए ओट्स को पीसकर बेसन में मिला लें। फिर इसमें धनिया, प्याज और हल्के मसाले डालकर घोल बना लें। फिर चीला को तवे पर सेंक लें। इसको हरी चटनी के साथ टिफिन में रख सकती हैं।

ओट्स इडली

अगर आपके बच्चों को इडली पसंद है, तो आप ओट्स से भी इडली बना सकती हैं। इसको बनाने के लिए रोस्टेड ओट्स को सूजी और ही के साथ मिलाकर बैटर तैयार कर लें। फिर हल्का सा तड़का डालकर इडली को स्टीम करें। यह इडली काफी सॉफ्ट होती है और यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस: कोर्ट ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को दी जमानत, लेकिन रिहाई से पहले न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली: एआई समिट विरोध प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी, लेकिन एक शर्त के कारण उनकी तत्काल रिहाई नहीं हो सकी। जमानत बांड और श्योरिटी दस्तावेजों की जांच पूरी होने तक … Sat, 28 Feb 2026 20:07:38 GMT

  Videos
See all

Viral Video: Chandauli में बैग से निकला करोड़ों कैश | DDU | Currency Seizure #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T14:42:59+00:00

Pakistan Afghanistan War News Live | Operation Sindoor Part-2 की बड़ी तैयारी! | Taliban | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T14:32:01+00:00

Aaj Ki Badi Khabren :देखिए यूपी की बड़ी खबरें! | CM Yogi | Avimukteshwaranand | UP Crime | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T14:43:15+00:00

Iran America War Update: ईरान में ब्लास्ट का नया वीडियो | Israel | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T14:36:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers