Responsive Scrollable Menu

Mava Purity: असली समझकर नकली मावा तो नहीं खरीद लाए? इन तरीकों से मिलावट की करें पहचान

Mava Purity: त्योहारों का सीजन हो या घर में कोई खास मौका, मावा यानी खोया मिठाइयों की जान होता है। लेकिन बाजार में बढ़ती मिलावट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कई बार हम असली समझकर नकली मावा खरीद लाते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी खतरा बन सकता है।

होली पर मावा की डिमांड काफी बढ़ जाती है, ऐसे में मार्केट में धड़ल्ले से नकली मावा बिकने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ आसान घरेलू तरीकों से इसकी जांच करना सीख लें। थोड़ी सी सतर्कता आपको और आपके परिवार को फूड पॉइजनिंग और दूसरी बीमारियों से बचा सकती है।

इन तरीकों से करें असली-नकली की पहचान

रंग और बनावट पर दें ध्यान
असली मावा हल्का क्रीम या ऑफ-व्हाइट रंग का होता है। इसकी बनावट मुलायम और दानेदार होती है। अगर मावा बहुत ज्यादा सफेद, चिपचिपा या रबर जैसा लगे, तो उसमें मिलावट की आशंका हो सकती है।

हाथ से मसलकर देखें
थोड़ा सा मावा लेकर हथेली पर मसलें। असली मावा आसानी से बिखर जाएगा और हल्की खुशबू देगा। नकली मावा अक्सर चिपचिपा या ज्यादा सख्त महसूस होता है।

आयोडीन टेस्ट से स्टार्च की पहचान
घर में मौजूद आयोडीन सॉल्यूशन की एक-दो बूंद मावा पर डालें। अगर रंग नीला या काला हो जाए, तो समझ लें कि उसमें स्टार्च मिलाया गया है। असली मावा का रंग नहीं बदलेगा।

Suji Halwa Recipe: मीठा खाने का मन है तो फटाफट बनाएं सूजी का हलवा, 10 मिनट में होगा तैयार

Water Bottle: फ्रिज के लिए पानी की बोतल इस्तेमाल करनी हैं? इस तरीके से करें क्लीन, रहेंगी बैक्टीरिया फ्री!

Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें

Skin Care: स्ट्रॉबेरी से बने फेस पैक से चेहरे का बढ़ेगा ग्लो! इस तरीके से बनाकर करें इस्तेमाल, सब करेंगे तारीफ

गर्म करने पर करें जांच
एक छोटी मात्रा को तवे पर गर्म करें। असली मावा धीरे-धीरे पिघलता है और खुशबू छोड़ता है। अगर जलने जैसी तेज गंध आए या अजीब झाग बने, तो यह मिलावटी हो सकता है।

पानी में घोलकर देखें
मावा को पानी में डालकर मिलाएं। असली मावा समान रूप से घुल जाएगा, जबकि नकली मावा नीचे बैठ सकता है या पानी अलग दिख सकता है।

मिलावटी मावा से क्या हो सकते हैं नुकसान?

मिलावटी मावा खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसे उत्पादों का सेवन लिवर और किडनी पर भी बुरा असर डाल सकता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह और भी खतरनाक साबित हो सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

Kangana vs Karan: कंगना रनौत ने करण जौहर से फिर लिया पंगा, बोलीं- 'मेरे स्टैंडर्ड्स इतने लो नहीं...'

Kangana Ranaut: अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने बयान से बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। कंगना और फिल्ममेकर करण जौहर के बीच छिड़े विवाद से हर कोई वाकिफ है। इसी बीच हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने एक बार फिर करण जौहर पर तंज कसा। साथ ही इस बार अन्य फिल्ममेकर्स जैसे- अनुराह कश्यप और आदित्य चोपड़ा को भी निशाने पर लिया।

कंगना का बयान वायरल

एक कार्यक्रम के दौरान कंगना से रैपिड-फायर राउंड में कई बॉलीवुड से जुड़े सवाल पूछे गए। जब उनसे अनुराग कश्यप, करण जौहर और आदित्य चोपड़ा में से बेहतर निर्देशक चुनने को कहा गया तो उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया।

कंगना ने जवाब देते हुए कहा- "मेरी जो फिल्म मेकिंग और एक्टिंग के लिए जो पसंद है, मेरे स्टैडर्ड्स इतने लो नहीं हैं जितने आपके हैं। कम से कम लिस्ट तो अच्छी बना लेते।"

सलमान को बताया ‘कूल’

इसी दौरान जब उनसे सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान में से दोस्ती के आधार पर एक नाम चुनने के लिए कहा गया। कंगना ने हल्के अंदाज में कहा- ये लोग मेरे दोस्त कब से बन गए?... लेकिन सलमान खान “कूल” हैं।

वहीं, नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों- सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे में से बेहतर एक्ट्रेस चुनने के सवाल पर उन्होंने अनन्या का नाम लिया।

करण जौहर से पुराना विवाद

गौरतलब है कि कंगना और करण जौहर के बीच विवाद कई साल पुराना है। 2017 में कॉफी विद करण में पहुंचीं कंगना ने करण को ‘नेपोटिज्म प्रमोट करने वाला’ और ‘मूवी माफिया’ कहा था। उस बयान के बाद से दोनों के बीच तनातनी लगातार चर्चा में रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: केएल राहुल को पहली बार मिलती ये सफलता, मगर फाइनल के आखिरी दिन हुई ये गलती

पूरी कर्नाटक की टीम की तरह इसके स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के लिए भी ये फाइनल मैच अच्छा नहीं रहा. राहुल को सिर्फ एक पारी में बैटिंग का मौका मिला और उसमें भी वो 13 रन बनाकर आउट हुए. मगर आखिरी दिन उन्होंने गेंदबाजी में जरूर हाथ आजमाए. Sat, 28 Feb 2026 18:37:17 +0530

  Videos
See all

US Base Doha पर Iran Missile Attack? LIVE धमाका Camera में रिकॉर्ड | Ali Khamenei | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T13:08:16+00:00

Rising Bharat Summit 2026: Cricket Beyond The Boundary में Mohammed Shami, Chahal और Mithali Raj #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T13:15:04+00:00

Iran-Israel-War: अब जॉर्डन में भी ईरान का बैलेस्टिक मिसाइल से हमला | #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T13:04:42+00:00

Oman-Colombia अमेरिका के खिलाफ? Russia ने की UN Meeting की मांग | Iran War में फंसे Trump? | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T13:03:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers