T20 WC 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में कैसी हो सकती टक्कर? जानें समीकरण
T20 World cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ सकते हैं। लेकिन इसके लिए पहले पाकिस्तान को बड़ा काम करना होगा। शनिवार को सुपर-8 राउंड के ग्रुप-2 में उसकी टक्कर श्रीलंका से पल्लेकेले में होगी और इस मैच का नतीजा ही ये तय करेगा कि पाकिस्तान आगे जाएगा या नहीं।
फिलहाल पाकिस्तान सुपर-8 ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। दो मैचों में उसके सिर्फ 1 अंक हैं। पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया था। इसी वजह से पाकिस्तान के 2 मैच से 1 अंक हैं। वहीं, न्यूजीलैंड तीन मैचों में तीन अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए पाकिस्तान आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को कम से कम 65 रन के अंतर से हराना होगा या फिर 13 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। तभी वह नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ पाएगा।
श्रीलंका पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है लेकिन पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। अगर टीम यहां चूक गई तो सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
अब सवाल यह है कि भारत से फिर टक्कर कैसे होगी? मौजूदा हालात के मुताबिक अगर पाकिस्तान यह मैच जीतकर सुपर-8 में दूसरे स्थान पर पहुंचता है और भारत आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराता है तो नेट रनरेट के दम पर अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच सकता है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने आ सकती हैं। दोनों की पहले भी इस टूर्नामेंट में आमने-सामने हो चुकी। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। ऐसे में सेमीफाइनल में संभावित मुकाबला और भी रोमांचक हो सकता।
एक और संभावना भी है। अगर पाकिस्तान किसी तरह सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना मैच जीत जाता है और भारत भी अपने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर लेता है, तो दोनों टीमों की टक्कर सीधे फाइनल में हो सकती है। यानी फैंस को एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।
फिलहाल सारी नजरें 28 फरवरी के मुकाबले पर टिकी हैं। पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं, जीत का अंतर भी बड़ा होना चाहिए। टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दम दिखाना होगा। भारत की स्थिति फिलहाल मजबूत मानी जा रही है लेकिन पाकिस्तान के लिए राह मुश्किल है। नेट रन रेट का खेल है और एक-एक रन मायने रखेगा।
अगर पाकिस्तान यह चुनौती पार कर लेता है, तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की टक्कर तय मानी जाएगी। और क्रिकेट फैंस के लिए इससे बड़ा रोमांच क्या होगा?
चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल के वोटरलिस्ट की हार्ड कॉपी, वोटर अभी ऑनलाइन सर्च नहीं कर पाएंगे अपना नाम
Voter list 2026 west bengal: आयोग ने यह सूचना पहले ही दे दी थी कि शनिवार को वोटरलिस्ट जारी होगा. अभी यह जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है कि इस वोटरलिस्ट में उन लोगों के नाम हैं या नहीं जिनके नाम पर माइक्रो-ऑब्जर्वर्स ने सवाल उठाए थे.
The post चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल के वोटरलिस्ट की हार्ड कॉपी, वोटर अभी ऑनलाइन सर्च नहीं कर पाएंगे अपना नाम appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















