ग्रेटर नोएडा: PNB बैंक में 35 करोड़ का घोटाला! FD तोड़कर दूसरे खातों में ट्रांसफर किए पैसे
Anushka Sharma फिर सुर्खियों का हिस्सा! वायरल वीडियो पर फैंस पूछने लगे- क्या आने वाला है तीसरा मेहमान?
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी एक्टिंग और अलग अंदाज से लोगों के बीच खास पहचान बना चुकी हैं। अनुष्का भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह पति विराट कोहली के साथ अमेरिकी भक्ति गायक कृष्ण दास के कीर्तन में नजर आई थीं। इस दौरान दोनों भक्ति में लीन दिखाई दिए थे। अब अनुष्का का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
वायरल वीडियो के बाद अनुष्का की प्रेग्नेंसी पर सवाल
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नजर आए। इस दौरान अनुष्का ने अनारकली सूट पहना हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके कपड़ों और लुक को देखकर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा, "लगता है तीसरा मेहमान जल्द आने वाला है।" वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया, "क्या ये प्रेग्नेंट हैं?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "लगता है विराट और अनुष्का तीसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं।"
हालांकि, अनुष्का शर्मा की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों तक सीमित है। इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Virat Kohli and Anushka Sharma at the Gateway of India in Mumbai today ???? #viratkohli #anushkasharma #viral #virushka #couplegoals https://t.co/3NhyZKa5lx
— ???????????????????????????????????? ᥫ᭡¹⁸ (@VirushkaVerse) October 25, 2026
इसे भी पढ़ें: 21 साल से गायब थी ये आवाजों की जोड़ी, Sunny Deol की Suryaa में फिर सुनाई दी
2024 में दूसरी बार बने थे माता-पिता
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2024 में दूसरी बार माता-पिता बने थे। अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम दोनों ने अकाय रखा। इससे पहले साल 2021 में दोनों बेटी वामिका के माता-पिता बने थे। अनुष्का और विराट अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रखते हैं और बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर कम ही देखने को मिलती हैं।
इसे भी पढ़ें: Student Of The Year After Dark का ट्रेलर जारी, Shanaya Kapoor की कहानी में दिखा खतरनाक ट्विस्ट
2018 में आखिरी बार फिल्म में दिखी थीं अनुष्का
अनुष्का शर्मा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, उन्होंने नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'कला' में कैमियो किया था। अनुष्का भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में भी नजर आने वाली थीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










