Responsive Scrollable Menu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज अजमेर में सभा:बच्चियों में होने वाले कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) अजमेर आएंगे। कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा होगी। सभा स्थल पर देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। नेशनल हाईवे-8 पर किशनगढ़ से अजमेर के बीच आज सुबह 6 बजे से भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। मोदी सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। कायड़ विश्रामस्थली के पास बने हेलीपैड पर भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। यहां 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मंच पर पहुंचेंगे। यहां 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्पीकर वासुदेव देवनानी सहित कई मंत्री और नेता शामिल होंगे। इन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 16,686 करोड़ की लागत की 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में लगभग 8,554 करोड़ की 34 परियोजनाएं शहरी विकास, जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, जल संसाधन एवं उद्योग से संबंधित हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा से जुड़ी करीब 8132 करोड़ की 9 प्रमुख परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री 4,516 करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें लगभग 1207 करोड़ की लागत से बांदीकुई से जयपुर तक 4 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पैकेज 14 सेक्शन में एनएच 76 जंक्शन से एनएच 12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन कैरिज-वे और प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के कार्य शामिल हैं। जयपुर में 286 करोड़ से अधिक की लागत के सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक एलिवेटेड रोड, जोधपुर शहर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक 1243 करोड़ की लागत से 4 लेन एलिवेटेड रोड एवं बारां जिले में 322 करोड़ की अनुमानित लागत के मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री नोनेरा वृहद पेयजल परियोजना के 1021 करोड़ से अधिक लागत के 4 पैकेज और परवन अकावद वृहद् पेयजल परियोजना के 2247 करोड़ की लागत के 5 पैकेजों की आधारशिला रखेंगे। बिजली के सुगम पारेषण के लिए 3616 करोड़ की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 220 केवी के पांच और 400 केवी के दो ग्रिड सब-स्टेशन का शिलान्यास भी करेंगे। जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास करेंगे। युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे प्रधानमंत्री राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र पाने वाले इन युवाओं में 3320 से अधिक पटवारी, 2291 संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक और संविदा लेखा सहायक, 2590 पशुधन सहायक, 3822 सीएचओ, 7357 पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन, तकनीशियन, नर्सिंग प्रभारी, नर्सिंग ट्रेनर, नर्स, नर्स ग्रेड-द्वितीय सहित अन्य नियुक्तियां लैब शामिल हैं। ------- PM नरेंद्र मोदी के अजमेर आने की यह खबर भी पढ़िए… PM मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे:राजस्थान में 23,500 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी यहां से राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, 'रोजगार उत्सव' में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

अरविंद केजरीवाल पार्टी नेताओं के साथ कनॉट प्लेस जाएंगे:यहां हनुमान मंदिर में पूरा करेंगे; कल दिल्ली शराब नीति केस में बरी हुए

दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP नेता अरविंद केजरीवाल आज दोपहर कनॉट प्लेस पहुंचेंगे। वे यहां हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, AAP सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता भी होंगे। एक दिन पहले ही दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में बरी किया। कल शाम केजरीवाल ने AAP दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी और अमित शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा। वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए। उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई, कोर्ट में ये साबित हो गया। दरअसल, दिल्ली शराब नीति केस 2021-22 की आबकारी नीति में घोटाले का नाम है। आरोप है कि केजरीवाल की सरकार के दौरान नई शराब नीति में लाइसेंस देने और मार्जिन तय करने में अनियमितताएं हुईं। इससे कुछ निजी कारोबारियों को फायदा पहुंचा। बाद में यह नीति वापस ले ली गई। CBI केस में आरोपियों को बरी किया गया है। ED मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 IND vs WI | ईडन गार्डन्स में 'करो या मरो' की जंग, क्या बारिश बनेगी विलेन?

आज, 1 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने पिछले मैच में जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदकर आत्मविश्वास से लबरेज है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम अपने पावर-हिटर्स के दम पर भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। यह मैच मेन इन ब्लू के लिए जीतना ज़रूरी है, क्योंकि जीत का मतलब होगा कि वे कॉम्पिटिशन के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफ़ाई हो जाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo के Al Nassr क्लब पर संकट? Iran पर हमले के बाद AFC ने रद्द किए सभी मैच।


ध्यान देने वाली बात यह है कि वेस्टइंडीज सुपर 8 ग्रुप में दूसरे नंबर पर है, जबकि भारत तीसरे नंबर पर है। दोनों टीमें पॉइंट्स में बराबर हैं, लेकिन नेट रन रेट की वजह से अलग हैं। दोनों टीमों के नाम दो-दो पॉइंट्स हैं, और जो भी जीतेगा वह टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा। भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ शानदार जीत के बाद इस मैच में उतरेगी, जहाँ उन्होंने पहली इनिंग में 256 रन बनाए थे और ज़िम्बाब्वे को 184 रन पर रोककर 72 रन से मैच जीत लिया था।

कोलकाता वेदर रिपोर्ट

जहां तक ​​मौसम की बात है, फैंस के लिए अच्छी खबर है: मैच के दौरान कोलकाता में बारिश की संभावना बहुत कम है या बिल्कुल नहीं है। AccuWeather के अनुसार, कोलकाता में 17 परसेंट बादल छाए रहने के साथ आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। रात होते-होते तापमान 27°C के आसपास रहने की उम्मीद है, जो धीरे-धीरे गिरकर 24°C हो जाएगा।
 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Congress में Power Game! DK Shivakumar बोले- CM पद के लिए मेरा नाम न घसीटें


टीमें:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड
Sun, 01 Mar 2026 11:05:15 +0530

  Videos
See all

Iran Attack On US Military Base: 'वर्ल्डवॉर-3' का आरंभ ?ईरान में 40 अफसरों की मौत| Trump | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:07:34+00:00

China Big Statement on Israel Iran US War LIVE: इजराल-ईरान-US जंग में चीन की एंट्री! | Xi Jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:08:40+00:00

IRGC statement on Khamenei death: 'इतिहास का सबसे खौफनाक पलटवार करेंगे' -IRGC #irgc #khameneideath #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:11:56+00:00

Iran After Khamenei Death: खामेनेई की मौत के बाद ईरान में शोक की लहर।#khameneideath #irannews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:14:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers