Responsive Scrollable Menu

PM Modi: सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारत, पीएम मोदी गुजरात के सानंद में ATMP सुविधा का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी यानि शनिवार को गुजरात के सानंद के दौरे पर होंगे. सानंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट एंड पैकेजिंग (एएमपी) सुविधा    का उद्घाटन करने वाले हैं. इस मौके पर एक सभा को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "यह उद्घाटन भारत के सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में एक अहम मील का पत्थर होगा. इसकी वजह सानंद एटीएमपी सुविधा से भारत में निर्मित पहले सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का वाणिज्यिक उत्पादन और शिपमेंट आरंभ हो गया है. 

परियोजना का शिलान्यास सितंबर 2023 में हुआ 

यह विकास वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में भारत के हालात को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इस परियोजना का शिलान्यास सितंबर 2023 में हुआ था और यह इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत स्वीकृत पहला प्रस्ताव था. 22,500 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ, अनुमोदन के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया, जो देश में रणनीतिक सेमीकंडक्टर निवेश को गति देने के   लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

500,000 वर्ग फुट के क्लीनरूम स्थान से सुसज्जित

सानंद सुविधा एक बार पूरी तरह से चालू होने के बाद करीब 500,000 वर्ग फुट के क्लीनरूम स्थान से सुसज्जित होने वाला है. इससे दुनिया के सबसे बड़े रेज़्ड-फ्लोर क्लीनरूम में से एक होगा. यह सुविधा दुनिया भर के ग्राहकों की सेवा करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग में तीव्र प्रगति से मेमोरी और स्टोरेज समाधानों की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. सानंद एटीएमपी सुविधा माइक्रोन के वैश्विक विनिर्माण नेटवर्क से उन्नत डायनेमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (डीआरएएम) और एनएएनडी सेमीकंडक्टर वेफर्स को तैयार मेमोरी और स्टोरेज उत्पादों में बदलेगा. ये वैश्विक बाजारों में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा.  

ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan Conflict: पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूरत पड़ी तो अमेरिका करेगा हस्तक्षेप

Continue reading on the app

मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?

TMC Rajya Sabha Candidates 2026: पश्चिम बंगाल से मेनका गुरुस्वामी, बाबुल सुप्रियो, कोएल मल्लिक और राजीव कुमार के नाम शामिल। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का यह दांव पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया समीकरण बना सकता है। क्या बदलेगा सियासी संतुलन?

Continue reading on the app

  Sports

पीएम मोदी का आज राजस्थान-गुजरात दौरा, HPV टीकाकरण और सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह यहां राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। इस अभियान को स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला कहा जा रहा है। इसके अलावा वो गुजरात में एक अत्याधुनिक संयंत्र का उद्घाटन करने वाले हैं जो भारत … Sat, 28 Feb 2026 08:04:50 GMT

  Videos
See all

TANYA MITTAL: एकता के घर पर पहुंची तान्या मित्तल #TANYAMITTAL #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T03:15:00+00:00

Greater-Noida में डीजल भरवाने के बाद भागा थार सवार, बाइक को भी घसीटा | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T03:12:01+00:00

Superfast News: Arvind Kejriwal | Avimukteshwaranand | Rahul Gandhi | PM Modi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T03:05:56+00:00

Ranchi Mayor Election: MoS Defence Sanjay Seth का Hemant Govt पर बड़ा आरोप | Roshni Khalkho #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T03:06:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers