Responsive Scrollable Menu

जब तक BJP Worker जमीन पर सक्रिय हैं, PM Modi को कोई हिला नहीं सकता, Nitin Nabin की विपक्ष को दो टूक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चिम्बेल में भाजपा गोवा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। नितिन नवीन ने कहा कि जब तक भाजपा का कार्यकर्ता उत्साह और ऊर्जा के साथ जमीन पर संघर्ष करेगा, तब तक कोई मोदी जी को हिला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आपका उत्साह और चेहरे का विश्वास मेरी ताकत को बढ़ा रहा है। मुझे आश्वस्त कर रहा है कि गोवा में 2027 में हर बूथ पर कमल खिलेगा। गोवा की टीम ने तय कर लिया है कि इस बार सिर्फ सरकार नहीं बनानी है, बल्कि एक ऐसी सरकार बनानी है, जो प्रमोद जी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा निरंतर बनाई गई विकास की गति को बरकरार रखते हुए विकसित गोवा का मार्ग प्रशस्त करे।

इसे भी पढ़ें: हम उनके बिना ही जीत रहे हैं, चंद्रशेखर से गठबंधन खारिज, अखिलेश बोले- UP Election में 90-10 का होगा मुकाबला

नितिन नवीन ने आगे कहा कि मैं आज गोवा के मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देने आया हूं। पीएम मोदी जी आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देख रहे हैं, आप उस सपने को गोवा के लिए भी सार्थक करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। करीब 32,000 करोड़ रुपये का बजट इस राज्य का अपना हो गया है। जहां देश में कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जो जनता के वादों को भूल जाते हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं किए। वहीं जहां-जहां हमारी सरकारें बनी हैं, हमने एक-एक संकल्प को सिद्धि की ओर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मैं आज भाजपा के उस वर्ग के साथ बैठा हूं, जिसने संगठन को गढ़ा है। गोवा में अगर आज हमारी सरकार है, तो आपकी मेहनत और परिश्रम के कारण है। भाजपा की खूबसूरती यही है कि अगर कोई कार्यकर्ता नीचे बैठा है, तो वह किसी भी दिन पार्टी के शीर्ष पद पर बैठ सकता है, और यह सिर्फ भाजपा में हो सकता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार विकास के नए आयाम जोड़े जा रहे हैं। सेवा और समर्पण के भाव से जिस प्रकार हमारी सरकारें काम कर रही हैं, उससे हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि हम 2027 और 2029 के मिशन को पूरा करेंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से राजनीति में कुछ ऐसे लोग भी सक्रिय हैं, जो राजनीति की परिभाषा को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष के मुंह से आप कभी विकास की बात नहीं सुनते हैं। उनकी आवाज सिर्फ देश में अराजकता फैलाने के लिए निकलती है। राहुल गांधी कभी विकास पर सवाल नहीं उठाते हैं, क्योंकि पीएम मोदी ने मौका ही नहीं दिया है। मोदी जी ने विकास की इतनी बड़ी लकीर खींची है कि कांग्रेस के नेता दूर-दूर तक नजर नहीं आते हैं। उन्हें मालूम है कि अगर विकास पर सवाल करेंगे, तो खुद कठघरे में आ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: 1 नवंबर की Congress रैली पर बोले Shashi Tharoor, नागरिकों के अधिकारों पर पार्टी चुप नहीं रहेगी

राहुल पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि अभी हाल में कांग्रेस के युवराज कह रहे थे कि ‘Smash the Patriarchy’, लेकिन जब जेएनयू के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर वहां की 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए और यूनिवर्सिटी ने जांच के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया, तो इस विषय पर राहुल गांधी की बोलती बंद रही। इनके दिल में देश की माताओं-बहनों के लिए कोई सम्मान नहीं है। सम्मान होता, तो कार्रवाई करते। पर हिम्मत नहीं है, क्योंकि जब पूरी पार्टी खुद घिरी हो, तो वह किसी पर कार्रवाई कैसे करे। उन्होंने कहा कि अभी देश में लोकतंत्र को चुनौती देने का प्रयास किया जा रहा है। जो संविधान की दुहाई दे रहे हैं, उन्हें संविधान से कोई मतलब नहीं है, इन्होंने संविधान को तार-तार किया है। इन्होंने संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव हराने के लिए सारे हथकंडे अपनाए, ताकि उन्हें अपमानित किया जा सके। लोकतंत्र को ताक पर रखकर आपातकाल लगाने वालों के लिए कोई संविधान नहीं है, उनका संविधान सिर्फ उनका परिवार है। उनका परिवार जो निर्णय लेता है, वही वे देश पर थोपना चाहते हैं। इसलिए भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान पूरे देश में चलाएगी और इनके चेहरों को बेनकाब करेगी।

Continue reading on the app

मुनाफा 73% बढ़ते ही रॉकेट बना केमिकल कंपनी का मल्टीबैगर शेयर! 2 साल में 400% का दे चुका है रिटर्न

एक्यूटास केमिकल्स (पहले अमी ऑर्गेनिक्स) के शेयर में नतीजों के बाद 13 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 73 फीसदी और रेवेन्यू 42 फीसदी से ज्यादा बढ़ा। शेयर 2 साल में 402.97 फीसदी रिटर्न दे चुका है

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत की उम्मीद जगी, चौथे दिन आ सकता है फैसला, बैकफुट पर मेजबान

केप टाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 429 रन बनाकर 100 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली.जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 40 रनों की हो गई है. मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन की शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच अब ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में झुक गया है, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के संघर्ष से मुकाबला रोमांचक बना हुआ है. Fri, 30 Oct 2026 00:31:10 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia Pakistan Deal | पाकिस्तान-सऊदी में हो गई बड़ी डील? Middle East News | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T22:30:10+00:00

This Trump policy is shaping the midterms in Florida | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T22:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers