विल जैक्स ने शेन वॉटसन की बराबरी की:सबसे ज्यादा 4 प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड जीते; बटलर 10वीं बार शून्य पर आउट
इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे विल जैक्स, जिन्होंने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन की तेज पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। यह उनके करियर का चौथा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा, इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन की बराबरी कर ली। दूसरी ओर, जोस बटलर टी-20 इंटरनेशनल में 10वीं बार शून्य पर आउट हुए। पढ़िए ENG Vs NZ मैच के टॉप रिकार्ड्स और मोमेंट्स… 1. विल जैक्स ने चौथा प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीता इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना चौथा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। इसी के साथ उन्होंने एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के मामले में शेन वॉटसन की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2012 में चार अवॉर्ड हासिल किए थे। वहीं, 2022 में सिकंदर रजा ने तीन बार यह सम्मान जीता था। 2. 31 ओवर्स स्पिनर्स ने फेंके टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम स्पिनरों के लिए सबसे मददगार साबित हुआ। न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच में 31 ओवर स्पिनर्स ने फेंके। यह टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। इससे पहले इसी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भी दोनों टीमों के स्पिनरों ने मिलकर कुल 31 ओवर डाले थे। 3. बटलर इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट जोस बटलर इंग्लैंड के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं। उनके बाद ल्यूक राइट और मोईन अली 9-9 बार डक पर आउट हुए हैं, जबकि जेसन रॉय 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं। अब मोमेंट्स... 1. इंग्लैंड के दो बल्लेबाज स्टंपिंग आउट हुए इंग्लैंड के दो बल्लेबाज टिम साइफर्ट और मार्क चापमन स्टंपिंग आउट हुए। 6.6 ओवर में आदिल राशिद ने टिम साइफर्ट को धीमी गेंद डाली। साइफर्ट बड़ा शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले लेकिन मिस कर गए और विकेटकीपर जोस बटलर ने स्टंपिंग कर दी। साइफर्ट 35 रन बनाकर आउट हुए। 14.1 ओवर में राशिद ने मार्क चापमन के खिलाफ भी वही रणनीति अपनाई। चापमन लॉन्ग-ऑन के ऊपर शॉट के लिए आगे बढ़े लेकिन गेंद की रफ्तार कम थी। शॉट में जल्दबाजी हुई, बैलेंस बिगड़ा और बटलर ने आसान स्टंपिंग कर दी। चापमन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 2. स्कूप खेलते हुए ब्रूक को लगी गेंद इंग्लैंड की बैटिंग के दौरान तीसरे ओवर में दूसरी गेंद हैरी ब्रूक शॉट खेलने के लिए ऑफ स्टंप से बाहर गए, लेकिन मैट हेनरी ने भी उनको फॉलो करते हुए गेंद डाली। ब्रूक ने स्कूप लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का इनसाइड एज लेकर उनके शरीर से टकरा गई। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई और खेलना जारी रखा। 3. ग्लेन फिलिप्स ने हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा 9वें ओवर की चौथी गेंद पर जैकब बेथेल का ग्लेन फिलिप्स ने हवा में डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। रचिन रवींद्र ने ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ बॉल डाली, जिस पर बेथल ने बैकफुट से पुल शॉट खेला। लेकिन गेंद मिडविकेट की ओर गई, जहां ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उड़ते हुए आगे की ओर डाइव मारी और एक बेहतरीन कैच पकड़ा। 4. रेहान अहमद ने अपनी पहली बॉल पर विकेट लिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे रेहान अहमद ने की अपनी पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद शॉर्ट डाली। रचिन रवींद्र ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर डीप मिडविकेट की ओर गई। जहां खड़े जैकब बेथेल ने आसान-सा कैच पकड़ा। रेहान को पहली बॉल पर ही विकेट मिल गई। रचिन 11 रन बनाकर आउट हुए।
इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें कायम:श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा; भारत-वेस्टइंडीज मैच नॉकऑउट जैसा
टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर 4 विकेट की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम हैं। आज पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलना है। उसे अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। दूसरी ओर ग्रुप-1 में भारत और वेस्टइंडीज मैच क्वार्टर फाइनल जैसा हो गया है। 1 मार्च को कोलकाता में होने वाले इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को एक जीत चाहिए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: इंग्लैंड जीता, पाकिस्तान की उम्मीदें कायम ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। टीम लगातार तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 की दूसरे नंबर की टीम से होगा। इस नतीजे से पाकिस्तान को बड़ा फायदा मिला है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका को 64 रन से हराता है या 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल कर लेता है तो उसका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाएगा और टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। कल श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा होगा। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की हार के बाद उसके 3 पॉइंट्स ही हैं और नेट रनरेट +1.39 पर है। हालांकि अगर पाकिस्तान जीत तो दर्ज कर ले, लेकिन नेट रनरेट न्यूजीलैंड से ऊपर नहीं जा पाया, तो कीवी टीम नॉकआउट में जगह बना लेगी। वहीं श्रीलंका की जीत की स्थिति में पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, जबकि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -------------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड ने लगातार तीसरा सुपर-8 मैच जीता, कीवियों की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 



















