Responsive Scrollable Menu

TMC ने राज्यसभा के लिए 4 कैंडिडेट का ऐलान किया:इनमें सुप्रीम कोर्ट के वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम; जीते तो पहले LGBTQ सांसद होंगे

तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है। TMC ने X पर एक पोस्ट में लिखा- हम इन उम्मीदवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। वे तृणमूल की मजबूती की विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसके पक्के वादे को बनाए रखेंगे। पश्चिम बंगाल समेत महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से चुने गए 37 सदस्यों का टर्म अप्रैल महीने में खत्म हो जाएगा। इन खाली सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी। बंगाल से 2026 में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से चार TMC के पास थीं। 294 सदस्यों वाली विधानसभा में मजबूत संख्या के साथ TMC पांच में से चार राज्यसभा सीटें जीतने वाली है, जबकि विपक्षी BJP को एक सीट मिलने की उम्मीद है। TMC ने जिस सीनियर एडवोकेट मेनका अपना उम्मीदवार बनाया है, वे LGBTQ से हैं। अगर वे जीत जाते हैं तो संसद के इतिहास में पहला मौका होगा, जब कोई LGBTQ सदस्य सांसद बनेगा। 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने बुधवार को चुनाव प्रोसेस शुरू करने के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 6 मार्च को स्क्रूटनी होगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। वोटिंग 16 मार्च को होगी। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव का प्रोसेस 20 मार्च तक पूरा हो जाएगा। जानिए TMC के उम्मीदवारों के बारे में … जानिए मेनका के बारे में… 50 साल की मेनका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड लॉ स्कूल और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया से पढ़ाई की है। वे कॉमन लॉ, संवैधानिक कानून, कॉर्पोरेट और सफेदपोश अपराध (White-Collar) के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं। मेनका और उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू दोनों ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वे एक कपल हैं। यह कदम LGBTQ समुदाय के लिए एक बड़ा संदेश रहा। 2019 में TIME मैगज़ीन ने इन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी शामिल किया था, उनके LGBTQ अधिकारों के काम और प्रभाव के लिए। गुरुस्वामी ने सेक्शन 377 के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाते हुए संविधान के तहत मौलिक अधिकारों के तौर पर मान्यता दी थी। उन्होंने यह कहा था कि संविधान को सिर्फ यौन कृत्यों तक नहीं बल्कि प्रेम और समान अधिकारों तक भी मान्यता देनी चाहिए।

Continue reading on the app

खबर हटके- रोबोट बना धर्मगुरु, दे रहा उपदेश:'IAS से ज्यादा सैलरी सफाईकर्मियों की'; हाईकोर्ट में 5 साल तक फर्जी जज बना रहा शख्स

जापान की एक यूनिवर्सिटी ने रोबोट को धर्मगुरु बना दिया। वहीं तेलंगाना में कई सफाईकर्मियों की सैलरी IAS ऑफिसर से भी ज्यादा हो गई है। उधर एक शख्स 5 साल तक हाईकोर्ट में फर्जी जज बनकर फैसले सुनाता रहा। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

T20 WC Semi-Final Scenario: सेमीफाइनल की 2 टीमें पक्की, बाकी दो के लिए 4 के बीच टक्कर? जान लें पूरा गणित

T20 WC Semi-Final Scenario: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की 2 सीटें पक्की हो चुकी लेकिन बाकी दो के लिए अभी रस्साकशी जारी है। सुपर-8 चरण में 8 टीमें दो ग्रुप में बंटी हैं और हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें ही सेमीफाइनल में जाएंगी। भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ग्रुप-ए में हैं जबकि ग्रुप-ए में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान हैं। 

अब जानते हैं कि ग्रुप-ए में कैसा समीकरण बन रहा। 
ग्रुप 1 का हाल

साउथ अफ्रीका (4 अंक, +2.890 नेट रनरेट)
2024 के फाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। पहले भारत की 12 मैचों की अजेय लय तोड़ी, फिर वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। वेस्टइंडीज ने 176/8 बनाए लेकिन साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 1 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कप्तान एडेन मार्करम ने नाबाद 82 ठोके। अब जिम्बाब्वे पर जीत उन्हें ग्रुप-1 में टॉप पर पहुंचा देगी।

वेस्टइंडीज का हाल (2 अंक, +1.791 नेट रनरेट)
2 बार की चैंपियन टीम की अजेय लय दक्षिण अफ्रीका ने तोड़ी। अब समीकरण साफ है कि रविवार को ईडन गार्डन्स में भारत को हराओ, तो सेमीफाइनल; हार गए तो बाहर। जिम्बाब्वे पर जीत से उन्होंने सुपर-8 की शुरुआत की थी लेकिन अब सब कुछ भारत मैच पर टिका है।

भारत की स्थिति (2 अंक, -0.100 नेट रनरेट)
जिम्बाब्वे पर जीत से भारत की उम्मीद जिंदा है। गणित आसान है कि वेस्टइंडीज को हराओ और सेमीफाइनल में पहुंचो; हारो और बाहर। अगर भारत क्वालिफाई करता है तो ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहने की संभावना है और सेमीफाइनल में ग्रुप-2 की टॉप टीम से उसकी टक्कर होगी। यानी इंग्लैंड से भिड़ने की ज्यादा संभावना है। 

जिम्बाब्वे (0 अंक, -4.475 नेट रनरेट)
वेस्टइंडीज और भारत से हार के बाद जिम्बाब्वे की सेमीफाइनल की राह बंद हो गई। अब जिम्बाब्वे का आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली में है, सिर्फ सम्मान की लड़ाई।

ग्रुप 2 का हाल

इंग्लैंड की स्थिति (6 अंक, +1.096 नेट रनरेट)
इंग्लैंड ने ग्रुप-2 में टॉप करते हुए सेमीफाइनल पक्का कर लिया। श्रीलंका और पाकिस्तान को हराने के बाद न्यूजीलैंड पर जीत ने उनकी बढ़त मजबूत की। विल जैक्स ने फिर कमाल किया, 2 विकेट और 18 गेंदों पर नाबाद 32, टूर्नामेंट में चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच बने।  

न्यूजीलैंड (3 अंक, +1.390 नेट रनरेट)
न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है लेकिन पाकिस्तान-श्रीलंका मैच पर उनकी नजर रहेगी। पाकिस्तान की बड़ी जीत उन्हें बाहर कर सकती। इंग्लैंड से हार ने ब्लैककैप्स को दबाव में ला दिया, हालांकि श्रीलंका पर 61 रन की जीत से उन्होंने वापसी की थी।

पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाली स्थिति (1 अंक, -0.461 नेट रनरेट)
पाकिस्तान के पास एक ही रास्ता है- शनिवार को श्रीलंका को 65+ रन से हराए या लक्ष्य करीब 13 ओवर में हासिल करें, ताकि नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से आगे निकल सकें। सटीक ओवर-रन का हिसाब पहली पारी के स्कोर पर निर्भर करेगा।

उदाहरण के तौर पर 140 के लक्ष्य को 13 ओवर में, 145 को 13.3 ओवर में और 146 को 13.4 ओवर में हासिल करना होगा। न्यूजीलैंड के साथ मैच धुल गया था, वहीं इंग्लैंड से करीबी हार ने मामला पेचीदा कर दिया। अच्छी खबर यह कि साहिबजादा फरहान (283 रन) को एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड के लिए 37 रन चाहिए- यह रिकॉर्ड फिलहाल 319 रन के साथ विराट कोहली के नाम है।

श्रीलंका की स्थिति (0 अंक, -2.800 नेट रनरेट)
ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम लय नहीं पकड़ सकी। जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो चुकी है। अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच सिर्फ इज्जत की लड़ाई है। कुल मिलाकर, दो सीटें तय- दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड। बाकी दो के लिए भारत-वेस्टइंडीज और पाकिस्तान-श्रीलंका मुकाबले असली फैसला करेंगे। नेट रन रेट का खेल है, हर रन की कीमत है।

Sat, 28 Feb 2026 12:17:39 +0530

  Videos
See all

Israel Big Attacks on Iran Updates:इजरायल Vs ईरान महायुद्ध,इंटरनेट बंद डिफेंस सिस्टम तबाह !Khamenei! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:17:20+00:00

Israel Big Attacks on Iran LIVE Updates: ईरान के राष्ट्रपति के घर पर हमला..बाल-बाल बचें Khamenei! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:14:54+00:00

Israel Iran War LIVE: ईरान के ख़िलाफ़ इजरायल और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई | America | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:11:32+00:00

US-Israel Attack On Iran LIVE: इजरायल के भीषण हमले से दहला ईरान | War News | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:11:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers