सुपर-8 में आज SL Vs PAK मैच:श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तान के लिए करो या मरो मुकाबला
पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में करो या मरो मैच खेलेगी। टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा। शनिवार को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच से तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती है या फिर कीवियों को टॉप-4 में एंट्री मिलती है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6.30 बजे होना है। दरअसल, शुक्रवार रात को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। इससे पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा है। अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 64 रन की जीत हासिल करनी होगी या फिर 13.1 ओवर के भीतर टारगेट हासिल करना होगा। श्रीलंका के खिलाफ बहुत आगे है पाकिस्तान श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 17 पाकिस्तान और महज 12 में श्रीलंका को जीत मिली। दोनों टीमें 2026 में दांबुला के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब श्रीलंका 14 रन से मुकाबला जीत लिया था। पथुम निसांका श्रीलंका के टॉप बैटर पथुम निसांका ने टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 152.94 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट नाबाद 100 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में महीश तीक्षणा टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.19 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 11 विकेट हासिल किए। उस्मान पाकिस्तान के टॉप विकेट टेकर पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 158.1 स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 100* रन रहा। वहीं, उस्मान तारिक पाकिस्तान के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे है. उन्होंने 5 मैचों में महज 6.32 की इकोनॅामी से 10 विकेट लिए। पिच एंड वेदर रिपोर्ट दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
विल जैक्स ने शेन वॉटसन की बराबरी की:सबसे ज्यादा 4 प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड जीते; बटलर 10वीं बार शून्य पर आउट
इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे विल जैक्स, जिन्होंने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन की तेज पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। यह उनके करियर का चौथा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा, इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन की बराबरी कर ली। दूसरी ओर, जोस बटलर टी-20 इंटरनेशनल में 10वीं बार शून्य पर आउट हुए। पढ़िए ENG Vs NZ मैच के टॉप रिकार्ड्स और मोमेंट्स… 1. विल जैक्स ने चौथा प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीता इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना चौथा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। इसी के साथ उन्होंने एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के मामले में शेन वॉटसन की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2012 में चार अवॉर्ड हासिल किए थे। वहीं, 2022 में सिकंदर रजा ने तीन बार यह सम्मान जीता था। 2. 31 ओवर्स स्पिनर्स ने फेंके टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम स्पिनरों के लिए सबसे मददगार साबित हुआ। न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच में 31 ओवर स्पिनर्स ने फेंके। यह टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। इससे पहले इसी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भी दोनों टीमों के स्पिनरों ने मिलकर कुल 31 ओवर डाले थे। 3. बटलर इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट जोस बटलर इंग्लैंड के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं। उनके बाद ल्यूक राइट और मोईन अली 9-9 बार डक पर आउट हुए हैं, जबकि जेसन रॉय 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं। अब मोमेंट्स... 1. इंग्लैंड के दो बल्लेबाज स्टंपिंग आउट हुए इंग्लैंड के दो बल्लेबाज टिम साइफर्ट और मार्क चापमन स्टंपिंग आउट हुए। 6.6 ओवर में आदिल राशिद ने टिम साइफर्ट को धीमी गेंद डाली। साइफर्ट बड़ा शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले लेकिन मिस कर गए और विकेटकीपर जोस बटलर ने स्टंपिंग कर दी। साइफर्ट 35 रन बनाकर आउट हुए। 14.1 ओवर में राशिद ने मार्क चापमन के खिलाफ भी वही रणनीति अपनाई। चापमन लॉन्ग-ऑन के ऊपर शॉट के लिए आगे बढ़े लेकिन गेंद की रफ्तार कम थी। शॉट में जल्दबाजी हुई, बैलेंस बिगड़ा और बटलर ने आसान स्टंपिंग कर दी। चापमन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 2. स्कूप खेलते हुए ब्रूक को लगी गेंद इंग्लैंड की बैटिंग के दौरान तीसरे ओवर में दूसरी गेंद हैरी ब्रूक शॉट खेलने के लिए ऑफ स्टंप से बाहर गए, लेकिन मैट हेनरी ने भी उनको फॉलो करते हुए गेंद डाली। ब्रूक ने स्कूप लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का इनसाइड एज लेकर उनके शरीर से टकरा गई। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई और खेलना जारी रखा। 3. ग्लेन फिलिप्स ने हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा 9वें ओवर की चौथी गेंद पर जैकब बेथेल का ग्लेन फिलिप्स ने हवा में डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। रचिन रवींद्र ने ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ बॉल डाली, जिस पर बेथल ने बैकफुट से पुल शॉट खेला। लेकिन गेंद मिडविकेट की ओर गई, जहां ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उड़ते हुए आगे की ओर डाइव मारी और एक बेहतरीन कैच पकड़ा। 4. रेहान अहमद ने अपनी पहली बॉल पर विकेट लिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे रेहान अहमद ने की अपनी पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद शॉर्ट डाली। रचिन रवींद्र ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर डीप मिडविकेट की ओर गई। जहां खड़े जैकब बेथेल ने आसान-सा कैच पकड़ा। रेहान को पहली बॉल पर ही विकेट मिल गई। रचिन 11 रन बनाकर आउट हुए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















