Responsive Scrollable Menu

स्टार्टअप इंडिया से 2.5 लाख से अधिक स्टार्टअप्स को मिला बढ़ावा, 25 लाख से ज्यादा रोजगार सृजित: सरकार

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि कारोबार को आसान बनाने और नियामकीय बोझ कम करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में किए गए सुधारों ने भारत के कारोबारी माहौल को अनुमति-आधारित व्यवस्था से भरोसा-आधारित ढांचे में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार का कहना है कि इन कदमों ने स्टार्टअप, निवेश, रोजगार सृजन और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को नई गति दी है।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अनुसार, स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत अब तक देश के 770 से अधिक जिलों और 56 क्षेत्रों में 2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स को मान्यता दी जा चुकी है। इन स्टार्टअप्स ने मिलकर 25.42 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स में से लगभग 52 प्रतिशत गैर-मेट्रो शहरों से हैं, जो यह दर्शाता है कि उद्यमिता अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रह गई है। इसके अलावा 48 प्रतिशत स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला निदेशक शामिल है, जो महिला उद्यमिता की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

वहीं, सरकार समर्थित वित्तपोषण योजनाओं का दायरा भी लगातार बढ़ा है। स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के तहत 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 244 इन्क्यूबेटरों के माध्यम से 4,100 से अधिक स्टार्टअप्स के लिए 775 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता स्वीकृत की गई है।

इसी तरह, सिडबी यानी भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई) के माध्यम से संचालित फंड ऑफ फंड्स फॉर स्टार्टअप्स के तहत वैकल्पिक निवेश फंडों (एआईएफ) को 12,600 करोड़ रुपए से अधिक की प्रतिबद्धता दी गई है। इन फंडों ने आगे चलकर लगभग 1,500 स्टार्टअप्स में 28,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है।

क्रेडिट गारंटी स्कीम फॉर स्टार्टअप्स के अंतर्गत 500 से अधिक ऋण मामलों को समर्थन दिया गया है, जिनकी कुल राशि 1,662 करोड़ रुपए से अधिक है। इन स्टार्टअप्स में 41,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है।

सरकार ने स्टार्टअप्स की वित्तीय जरूरतों को देखते हुए गारंटी कवर को 10 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए कर दिया है। साथ ही प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए वार्षिक शुल्क भी कम किया गया है।

डीपीआईआईटी के अनुसार, स्टार्टअप क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इनमें एंजेल टैक्स की समाप्ति, सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध शेयरों पर पूंजीगत लाभ कर व्यवस्था का सरलीकरण तथा बीमा कंपनियों और पेंशन फंड जैसे संस्थागत निवेशकों को वैकल्पिक निवेश फंडों में निवेश की अनुमति देना शामिल है। इसके अलावा 4,400 से अधिक स्टार्टअप्स को आयकर अधिनियम की धारा 80-आईएसी के तहत पात्रता प्रमाणन भी प्रदान किया गया है।

सरकारी खरीद में स्टार्टअप्स की भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर पंजीकृत स्टार्टअप्स की संख्या 2021 में 8,000 से कम थी, जो अब बढ़कर 43,000 से अधिक हो चुकी है। सरकारी खरीदारों द्वारा इन स्टार्टअप्स को 68,000 करोड़ रुपए से अधिक के ऑर्डर दिए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि नियामकीय सुधारों की प्रक्रिया तेज हुई है। केंद्र और राज्यों में लगभग 48,000 अनुपालन आवश्यकताओं को कम किया गया है, जबकि 22,000 से अधिक अनुपालन प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। हजारों नियमों को सरल बनाया गया है, कई प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया गया है और कुछ को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

सरकार के अनुसार, जन विश्वास अधिनियम के तहत केंद्रीय कानूनों के लगभग 900 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से हटाया गया है, जिससे कारोबार करने में आसानी बढ़ी है और उद्यमियों के लिए अधिक अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Saudi Arabia Attack: हूथी विद्रोहियों के मिसाइल और ड्रोन हमलों से बढ़ी सऊदी अरब की चिंता, रेड सी में भी खतरा

Saudi Arabia Attack: सऊदी अरब पर हूथी विद्रोहियों द्वारा हमलों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के हूथी विद्रोहियों ने नज़रान, जीज़ान और असीर के सीमावर्ती इलाकों के पास ड्रोन हमले किए. इसके अलावा, संगठन ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा भी किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 25 अक्टूबर को हूथियों ने तीन अलग-अलग सैन्य अभियानों के तहत बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया. वहीं, सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा रियाद की ओर आने वाली मिसाइलों को रोकने की बात भी कही गई है. हालांकि, इन दावों और नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है.

सभी कर्मचारियों को जारी निर्देश

इस बीच, धाहरान स्थित सऊदी तेल कंपनी अरामको के मुख्यालय की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है. रिपोर्ट के अनुसार, सभी कर्मचारियों को परिसर खाली करने और घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं. इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि की स्थिति स्पष्ट नहीं है. दूसरी ओर, रेड सी और बाब-अल-मंडेब स्ट्रेट में जहाजों पर हूथियों के हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. यह समुद्री मार्ग वैश्विक कारोबार के लिए बेहद अहम है. लगातार हमलों की आशंका से समुद्री परिवहन, ऊर्जा आपूर्ति और क्षेत्रीय स्थिरता प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- सीएम योगी का बड़ा ऐलान: यूपी अब 'बीमारू राज्य' नहीं, देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

Continue reading on the app

  Sports

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का महामुकाबला, जानिए कब और कहां देखें लाइव मैच

IND vs PAK Hong Kong Sixes live stream: भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में शुक्रवार को महामुकाबला खेला जाएगा. मिशन रोड ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले में ड‍िफेंड‍िंग चैंप‍ियन पाकिस्तान खिताब बचाने उतरेगी, वहीं भारतीय टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. क्रुणाल पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम और अब्बास अफरीदी के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम के बीच यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड पर लाइव देखा जा सकता है. Thu, 29 Oct 2026 20:49:44 +0530

  Videos
See all

करवा चौथ पर मुख्यमंत्री Rekha Gupta के Delhi आवास में उत्सव का माहौल | #RekhaGupta #KarwaChauth #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T15:45:14+00:00

IPS Ankita Sharma News: AK-47 फायरिंग का वीडियो वायरल, क्यों मिला नोटिस? Top News | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T15:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers