Responsive Scrollable Menu

यश और कियारा का दिखेगा नया अंदाज, टॉक्सिक के पहले सिंगल पोस्टर ने मचाया तूफान

Toxic New Poster: साउथ स्टार यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के पहले सिंगल ‘तबाही’ का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. जी हां, पोस्टर यह साफ इशारा करता है कि ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि जुनून और इश्क से भरा एक तूफानी चैप्टर होने वाला है.

यश और कियारा का अंदाज 

सामने आए पोस्टर में यश और कियारा अडवाणी समंदर किनारे हवा में लिपटे नजर आ रहे हैं. बिना एक भी सुर सुने ही दोनों की केमिस्ट्री दिल की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है. यश अपने रफ और मजबूत अंदाज में ठहरे हुए दिखते हैं, वहीं कियारा उन्हें बेकरारी से थामे नजर आती हैं. कियारा का सॉफ्ट व्हाइट आउटफिट और खुले, लहराते बाल उनके किरदार की नाजुकता को उभारते हैं, जो यश के रफ-एंड-रग्ड लुक के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट बनाता है. पीछे उठती लहरों वाला बेकाबू समंदर दोनों के रिश्ते की तीव्रता और बेचैनी का प्रतीक लगता है- जुनूनी, बिंदास और अनदेखा करना नामुमकिन.

इस दिन रिलीज होगा गाना

गाना 2 मार्च को रिलीज होगा, लेकिन ‘तबाही’ का क्रेज अभी से सिर चढ़कर बोल रहा है. इस ट्रैक को कंपोज विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, जो अपने इमोशनल और दिल को छू लेने वाले चार्टबस्टर्स के लिए जाने जाते हैं. उनकी सिग्नेचर मेलोडी इस गाने को एक अलग ही ऊंचाई देने की उम्मीद जगा रही है.

फिल्म में यश और कियारा के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतरिअ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म की कहानी खुद यश ने लिखी है, जबकि निर्देशन की कमान Geetu Mohandas ने संभाली है. बता दें, ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: थलपति विजय की पत्नी ने एक्टर से मांगा तलाक, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

Continue reading on the app

भारत-भूटान बैठक में ट्रांस-बाउंड्री नदियों और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को मजबूत करने पर बनी सहमत‍ि

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और भूटान ने थिम्फू में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में ट्रांस-बाउंड्री नदियों और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर आपसी सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया।

एक आध‍िकार‍िक बयान के अनुसार, जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्‍ल्‍यूआर और जीआर) के सचिव वी एल कंठा राव ने 24 से 27 फरवरी तक भूटान की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

इस प्रतिनिधिमंडल में मंत्रालय के अधिकारी, असम और पश्चिम बंगाल सरकारों के प्रतिनिधि तथा डब्‍ल्‍यूएपीसीओएस लिमिटेड के अधिकारी शामिल थे।

दोनों पक्षों ने ट्रांस-बाउंड्री नदियों पर सहयोग से जुड़े मामलों पर चर्चा की और भारत सरकार के साथ साझेदारी में भूटान में क्रियान्वित की जा रही पुनातसांगचू-I जलविद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

बुधवार को हुई सचिव-स्तरीय द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने बाढ़ प्रबंधन और बाढ़ पूर्वानुमान के क्षेत्र में भारत-भूटान के बीच मौजूदा सहयोग तंत्र की समीक्षा की।

इसके अलावा, विचार-विमर्श में अंतर-सीमाई नदियों पर भूटान में मौजूदा जल-हाइड्रोमौसम अवलोकन नेटवर्क को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने, हाइड्रोमौसम और बाढ़ पूर्वानुमान संबंधी आंकड़ों के आदान-प्रदान की प्रणाली को बेहतर बनाने, क्षमता निर्माण और तकनीकी आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने, तथा जलवायु परिवर्तन, हिमनदी झील विस्फोट बाढ़ (जीएलओएफएस) और चरम मौसम घटनाओं से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

द्विपक्षीय बैठक के बाद सचिव राव ने भूटान के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योंपो जेम त्शेरिंग से शिष्टाचार भेंट की।

सचिव ने गुरुवार को निर्माणाधीन पुनातसांगचू-I जलविद्युत परियोजना और हाल ही में चालू की गई पुनातसांगचू-II जलविद्युत परियोजना का भी दौरा किया। उन्होंने पीएचपीए-I और पीएचपीए-II के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अन्य स्थलों में थिम्फू स्थित राष्ट्रीय जलविज्ञान एवं मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएचएम), चामगांग का 3.5 एमएलडी जल शोधन संयंत्र तथा वांगड्यू फोद्रांग जोंग के पास एनसीएचएम की बाढ़ निगरानी स्टेशन का दौरा शामिल था।

इस यात्रा का उद्देश्य साझा नदी बेसिनों में जल संसाधन प्रबंधन, बाढ़ पूर्वानुमान और जलवायु लचीलापन को सुदृढ़ करना था। इसने अंतर-सीमाई जल संसाधनों के सतत और पारस्परिक रूप से लाभकारी प्रबंधन के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। बयान में यह भी कहा गया कि सचिव ने जल संसाधन प्रबंधन में सहयोग को और गहरा करने के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों की होगी चांदी, ईडन गार्डन्स में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

IND vs WI Super 8s T20 WC Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले यह जान लेना जरूरी है कि ईडन गार्डन्स की पिच कैसी है.इस पिच पर टॉस जीतकर पहले क्या करना चाहिए. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. Fri, 27 Feb 2026 20:21:24 +0530

  Videos
See all

पतंग की मदद से लगाई 250 मीटर की छलांग [Jumped 250 meters with the help of a kite] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:44:38+00:00

हवाई खतरों पर सटीक वार #drdo #vshoradsmissile #odishanews #missiletest #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:43:50+00:00

Khabardar: BJP ने चुनावी राज्यों को देखते हुए Arvind Kejriwal को राहत पहुंचवाई- Congress | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:40:58+00:00

शादी के बाद हैदराबाद पहुंचे Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda #entertainment #news #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:38:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers