Responsive Scrollable Menu

Video: डायबिटीज फ्रेंडली, किसानों के लिए सोना! रांची के इस धान की दुबई तक धूम, 3 महीने में 1.5 लाख की कमाई

Ranchi Kala Namak Rice Benefits,: झारखंड के किसान अब पारंपरिक खेती की बेड़ियों को तोड़कर 'स्मार्ट फार्मिंग' से अपनी तकदीर बदल रहे हैं. रांची के कोंबो गांव में इन दिनों 'काला नमक' धान की खेती चर्चा का केंद्र बनी हुई है. महज 100 दिनों में तैयार होने वाली यह फसल किसानों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. स्थानीय किसान प्रभाकर और दिवाकर बताते हैं कि साधारण धान जहां ₹20 प्रति किलो बिकता है. वहीं काला नमक धान के बीज की कीमत ₹90 से ₹100 तक है. बाजार में इसका चावल ₹300 से ₹400 प्रति किलो की ऊंची दरों पर बिक रहा है. महज 3-4 एकड़ की खेती से किसान 3 महीने में ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं. इस धान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ऊंचे इलाकों में भी उगाया जा सकता है. क्योंकि इसे बहुत अधिक पानी की जरूरत नहीं होती. पूरी तरह से जैविक खाद (गोबर और केंचुआ खाद) पर आधारित यह फसल स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है. कम कैलोरी होने के कारण इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण माना जाता है. अब ई-कॉमर्स साइट्स और वैज्ञानिक ट्रेनिंग के जरिए यहां के किसान सीधे वैश्विक बाजार (दुबई) से जुड़कर अपनी आय दोगुनी कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup का सेमीफाइनल नहीं खेलेगा ये दिग्गज? टूर्नामेंट के बीच से ही लौटेगा घर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड खत्म होने से पहले ही न्यूजीलैंड का ये स्टार खिलाड़ी अपने देश वापस लौट जाएगा. हालांकि, उनके देश लौटने से पहले ही न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में खेलने का फैसला हो सकता है. Fri, 27 Feb 2026 20:15:39 +0530

  Videos
See all

शादी के बाद हैदराबाद पहुंचे Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda #entertainment #news #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:38:43+00:00

हवाई खतरों पर सटीक वार #drdo #vshoradsmissile #odishanews #missiletest #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:43:50+00:00

Khabardar: BJP ने चुनावी राज्यों को देखते हुए Arvind Kejriwal को राहत पहुंचवाई- Congress | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:40:58+00:00

पतंग की मदद से लगाई 250 मीटर की छलांग [Jumped 250 meters with the help of a kite] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:44:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers