Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price: धनतेरस-दिवाली से पहले सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹50 हजार तक सस्ता हुआ सोना

 Gold-Silver Price: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर है. पिछले कई दिनों से जारी गिरावट के बीच मंगलवार को भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा. घरेलू बाजार एमसीएक्स पर सोने में 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और यह 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया. वहीं चांदी 2.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.91 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई.

इस तरह, सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तरों से काफी नीचे आ चुकी हैं, जिससे त्योहारी खरीदारी की योजना बना रहे उपभोक्ताओं को फायदा मिल रहा है. बाजार जानकारों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर ऊंची ब्याज दरों की आशंका, कमजोर निवेश मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी बिकवाली का असर घरेलू कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में मंगलवार को सोना करीब 0.54 प्रतिशत गिरकर 4,016.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया, जबकि चांदी 2.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52.855 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले कुछ हफ्तों से वैश्विक बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है और सोना मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है. निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक और आगे की ब्याज दर नीति पर बनी हुई है.

वहीं, वैश्विक कमजोरी का असर भारतीय बाजार में भी दिखा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 656 रुपए यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,417 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया. वहीं चांदी में और बड़ी गिरावट देखने को मिली यह करीब 3,808 रुपए यानी 1.94 प्रतिशत टूटकर 1,91,985 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई.
दिन के कारोबार में एमसीएक्स पर सोने ने 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,216 रुपए प्रति 10 ग्राम का निम्नतम स्तर छुआ, वहीं चांदी ने 2.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,91,516 रुपए प्रति किलोग्राम का इंट्रा-डे लो छुआ.

बता दें कि इस वर्ष 29 जनवरी को सोने ने 1,93,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब अपना रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था. वहीं चांदी 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा कीमतों की तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम स्तर से लगभग 50,784 रुपए प्रति 10 ग्राम तक और चांदी करीब 2,28,532 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है. विशेषज्ञों का मानना है कि शादी और त्योहारी सीजन की मांग कीमतों को कुछ समर्थन दे सकती है, लेकिन फिलहाल वैश्विक आर्थिक संकेतक और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता बाजार पर हावी है.

विश्लेषकों के अनुसार एमसीएक्स पर गोल्ड के लिए 1,43,000 रुपए से 1,43,700 का स्तर महत्वपूर्ण प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) है. यदि सोना इस स्तर के ऊपर टिकता है तो कीमतों में स्थिरता लौट सकती है. वहीं नीचे की ओर 1,40,000 रुपए से 1,41,000 रुपए का क्षेत्र प्रमुख सपोर्ट माना जा रहा है. वहीं, चांदी के लिए 2 लाख रुपए से 2.02 लाख प्रति किलोग्राम महत्वपूर्ण प्रतिरोध बना हुआ है, जबकि 1.92 लाख रुपए से 1.94 लाख रुपए का क्षेत्र मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है. हालांकि तकनीकी संकेतक बताते हैं कि बिकवाली का दबाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और बाजार में सतर्कता बनी हुई है.

Input: Ians

Continue reading on the app

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 38.56 हजार तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से जारी गिरावट के बीच मंगलवार को भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। घरेलू बाजार एमसीएक्स पर सोने में 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और यह 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। वहीं चांदी 2.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.91 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई।

इस तरह, सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तरों से काफी नीचे आ चुकी हैं, जिससे त्योहारी खरीदारी की योजना बना रहे उपभोक्ताओं को फायदा मिल रहा है। बाजार जानकारों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर ऊंची ब्याज दरों की आशंका, कमजोर निवेश मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी बिकवाली का असर घरेलू कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में मंगलवार को सोना करीब 0.54 प्रतिशत गिरकर 4,016.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया, जबकि चांदी 2.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52.855 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले कुछ हफ्तों से वैश्विक बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है और सोना मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक और आगे की ब्याज दर नीति पर बनी हुई है।

वहीं, वैश्विक कमजोरी का असर भारतीय बाजार में भी दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 656 रुपए यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,417 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी में और बड़ी गिरावट देखने को मिली यह करीब 3,808 रुपए यानी 1.94 प्रतिशत टूटकर 1,91,985 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।

दिन के कारोबार में एमसीएक्स पर सोने ने 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,216 रुपए प्रति 10 ग्राम का निम्नतम स्तर छुआ, वहीं चांदी ने 2.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,91,516 रुपए प्रति किलोग्राम का इंट्रा-डे लो छुआ।

बता दें कि इस वर्ष 29 जनवरी को सोने ने 1,80,779 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब अपना रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था। वहीं चांदी जनवरी में 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गई थी। मौजूदा कीमतों की तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम स्तर से लगभग 38,563 रुपए प्रति 10 ग्राम तक और चांदी करीब 2,28,532 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि शादी और त्योहारी सीजन की मांग कीमतों को कुछ समर्थन दे सकती है, लेकिन फिलहाल वैश्विक आर्थिक संकेतक और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता बाजार पर हावी है।

विश्लेषकों के अनुसार एमसीएक्स पर गोल्ड के लिए 1,43,000 रुपए से 1,43,700 का स्तर महत्वपूर्ण प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) है। यदि सोना इस स्तर के ऊपर टिकता है तो कीमतों में स्थिरता लौट सकती है। वहीं नीचे की ओर 1,40,000 रुपए से 1,41,000 रुपए का क्षेत्र प्रमुख सपोर्ट माना जा रहा है।

वहीं, चांदी के लिए 2 लाख रुपए से 2.02 लाख प्रति किलोग्राम महत्वपूर्ण प्रतिरोध बना हुआ है, जबकि 1.92 लाख रुपए से 1.94 लाख रुपए का क्षेत्र मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। हालांकि तकनीकी संकेतक बताते हैं कि बिकवाली का दबाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और बाजार में सतर्कता बनी हुई है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Abhishek Sharma की तूफानी पारी पर बोले Finn Allen, लय में आने पर रोकना नामुमकिन

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन ने माना कि भारत की आक्रामक बल्लेबाजी, खासकर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के कारण, तीसरे टी20 मैच में उनकी टीम के लिए अपने स्कोर का बचाव करना मुश्किल हो गया। 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और सूर्यवंशी ने भारत को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए टीम को 118 रनों तक पहुंचा दिया। अभिषेक ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 35 गेंदों में शतक जड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: Babar Azam की फॉर्म पर चिंता नहीं, Sri Lanka के खिलाफ Final से पहले बोले माइक स्मिथ

मैथ्यू फिशर ने सूर्यवंशी को 45 रनों पर आउट किया, जबकि काइल जैमीसन ने अभिषेक को 113 रनों पर पवेलियन भेजा। भारत ने आखिरकार 13.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, और उनके पास 40 गेंदें शेष थीं। एलन ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड ने एक अच्छा और प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि यह हार पूरी टीम के लिए निराशाजनक रही। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस हार से सीख लेना और आगे बढ़कर अगले मैच पर ध्यान देना जरूरी है।

एलन ने बुधवार को ऑकलैंड में पत्रकारों से कहा कि इस तरह के मैच के बाद, आप बस एक सरसरी नज़र डालते हैं, जो कुछ सीख सकते हैं सीखते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। मुझे लगता है कि हमने बल्लेबाजी करते हुए एक अच्छा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, परिस्थितियां थोड़ी आसान हो जाती हैं। जब अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी लय में आ जाते हैं, तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है। बस ऐसा ही हुआ, और अब हमें अगले मैच पर ध्यान देना होगा। उन्होंने आगे कहा कि एक टीम के तौर पर, जब चीजें आपके पक्ष में नहीं होतीं, तो निराशा होना स्वाभाविक है। मैं यह नहीं कहूंगा कि बल्लेबाज या गेंदबाज, किसी एक को दूसरों से ज्यादा निराशा हुई है। जब अभिषेक और वैभव जैसे खिलाड़ी फॉर्म में होते हैं, तो किसी भी विरोधी टीम के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने साबित कर दिया कि वे इतने बेहतरीन खिलाड़ी क्यों हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan के खिलाफ Test Series से बाहर हुए Pathum Nissanka, Lahiru Udara टीम में शामिल

इस जीत के साथ, भारत ने शुरुआती तीन मैच जीतकर पांच मैचों की T20 सीरीज अपने नाम कर ली। फिन एलन ने कहा कि भले ही सीरीज के नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे, लेकिन न्यूजीलैंड को लगा कि वे पहले दो करीबी मैचों में भी जीत सकते थे। उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और घरेलू दर्शकों के सामने खेलने को एक शानदार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि टीम इस सीरीज से अहम सबक लेगी, जो आने वाले कुछ सालों में T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए मददगार साबित होंगे।

Wed, 28 Oct 2026 14:29:00 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Alert Updates : अगले 12 घंटे बेहद भारी, अरब तूफान से भारी तबाही | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T10:15:10+00:00

Republic Bharat के Rashtra Sarvopari सम्मेलन में सपा प्रवक्ता Anurag Bhadouria पहुंचे #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T10:14:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers