Responsive Scrollable Menu

'कांग्रेस, सपा और भाकपा सब हैं भगवान राम विरोधी, राम मंदिर का विरोध किया, देश से माफी मांगें...', किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर बोला हमला

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 'राम मंदिर में दान की चोरी' मामले में विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने हमेशा भगवान राम के अस्तित्व का विरोध किया है और राम मंदिर के निर्माण का भी विरोध किया है।

Continue reading on the app

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से माफी मांगी, CSAM और डीपफेक कंटेंट पर गलती मानी

बुधवार को मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल, डीपफेक कंटेंट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर संचालन में गलतियों को लेकर भारत सरकार से माफी मांगी है। आईटी मिनिस्ट्री के साथ मेटा ग्लोबल टीम की दो दिवसीय बैठक 5 अगस्त से शुरू हुई है।

इस बैठक दौरान सरकार ने कंपनी को स्पष्ट कर दिया कि वे “मध्यस्थ” की परिभाषा के अंतर्गत नहीं आते। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तय करते हैं कि कैसे कंटेंट को रिसीव करते हैं और सेफ हार्बर के तहत आईटी एक्ट इस पर लागू नहीं होता।

मेटा ग्लोबल टीम के साथ आईटीआई मिनिस्ट्री की बैठक 

बुधवार को मुख्य वैश्विक मामलों के अधिकारी जोएल कपलान  के साथ आईटीआई मंत्रालय की मीटिंग 45 मिनट चली। इस दौरान कंटेंट मॉडरेशन की विफलताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को अस्थाई रूप से हटाने और भारतीय कानून के अनुपालन पर चर्चा भी की गई। इस दौरान मेटा के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को गलती से हटाने के पीछे के कारण को स्पष्ट किया।

सेफ हार्बर वापस लेने की चेतावनी 

संसदीय समिति के प्रमुख भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और गृह मंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि, “प्रधानमंत्री की वीडियो को हटाना किसी थर्ड की नहीं बल्कि प्रकाशक की जिम्मेदारी है। समिति ने 3 दिनों के भीतर मार्क ज़ुकरबर्ग को माफी मांगने का निर्देश दिया था। ऐसा न करने पर “सेफ हार्बर” सुरक्षा वापस लेनी की चेतावनी भी दी थी।

पीएम मोदी का वीडियो मेटा ने हटाया था

23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट यूजी परीक्षा में अनियमितताओं और कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में 36 दिनों तक चल रहे आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GenZ को संबोधित करते हुए सेल्फी वीडियो साझा किया था। जिसे मेटा ने कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दिया था। हालांकि बाद में इसे बहाल कर दिया गया। 28 जुलाई को तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर मेटा ने माफी भी मांगी थी। 

Continue reading on the app

  Sports

प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता अपना पहला रैपिड एवं ब्लिट्ज खिताब, 23.5 अंकों के साथ रचा इतिहास

R Praggnanandhaa wins Saint Louis Rapid Blitz title: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक राउंड बाकी रहते अपना पहला 'सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज' खिताब जीत लिया. 20 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने कुल 23.5 अंक हासिल कर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को पीछे छोड़ा. अंतिम दिन एक भी मैच न गंवाने वाले प्रज्ञानानंदा ने ब्लिट्ज में 11.5 अंक बटोरे. Fri, 7 Aug 2026 21:15:17 +0530

  Videos
See all

Sheikh Hasina return to Bangladesh: बांग्लादेश कब और क्यूं लौट रही हसीना? | Bangladesh Crisis | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T16:15:05+00:00

Aban Ahmed funeral Live: अतीक का बेटा अबान सुपुर्द-ए-खाक LIVE | Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T16:13:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers