Responsive Scrollable Menu

TVK चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप; शादी के 27 साल हुए, दो बच्चे भी

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम(TVK) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दाखिल की है। याचिका में विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर केस फैमिली वेलफेयर कमिटी को भेज दिया। दंपति पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। दोनों की शादी 1999 में हुई थी। शादी को 27 साल हो चुके हैं। कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 20 अप्रैल को करेगा। विजय की टीम और संगीता ने मामले पर अबतक कोई बयान नहीं दिया है। शादी को 27 साल हो चुके हैं विजय और संगीता की शादी को करीब 27 साल हो चुके हैं। 25 अगस्त 1999 को कपल शादी के बंधन में बंधे थे। जल्द ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों ने उस दौर में हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों से शादी की थी। 2000 में कपल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम जेसन संजय है, वहीं 2005 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ। रैली में भगदड़ से विवादों में आए विजय 27 सितंबर तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम हो गई थी। विजय ने मंच से उसे तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। इसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए। विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। प्रशासन को 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान था, लेकिन वहां करीब 1 लाख 20 हजार लोग एकत्र हो गए थे। मामले में CBI ने 6 घंटे पूछताछ की थी इसी साल 12 जनवरी को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(CBI) ने रैली में भगदड़ मामले में एक्टर से 6 घंटे पूछताछ की थी। विजय सुबह 11.29 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच काली रेंज रोवर से नई दिल्ली के CBI हेडकॉर्टर पहुंचे थे, शाम को लगभग 6.15 बजे बाहर निकले थे।

Continue reading on the app

'अखिलेश मुसलमान और राहुल हिन्दुओं को ईसाई बनाना चाह रहे':प्रमोद कृष्णम बोले- पहले पार्टी के लिए थे समस्या, अब राष्ट्र की समस्या हैं नेता प्रतिपक्ष

ऊधम सिंह नगर में कांग्रेस से निकाले गए कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव यादवों को मुसलमान बनाना चाहते हैं और राहुल गांधी हिन्दुओं को ईसाई बनाना चाहते हैं। आचार्य कृष्णम ने दोनों नेताओं पर धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह दोनों नेता सत्ता हासिल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। कृष्णम ने यह भी कहा कि जातियां हमारी विशेषताएं हैं, लेकिन हिंदू होना सौभाग्य की बात है। आचार्य कृष्णम के इन बयानों से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उनके समर्थकों ने उनके बयानों का समर्थन किया है, जबकि विरोधियों ने उनकी आलोचना की है। उन्होंने यह बयान काशीपुर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में दिया। सम्मेलन में हजारों सनातनियों ने भाग लिया। हिंदू होना सौभाग्य की बात कृष्णम ने कहा कि जातियां हमारी विशेषताएं हैं। किसी भी जाति में जन्म लेना भाग्य का विषय हो सकता है, लेकिन हिंदू होना सौभाग्य की बात है। राहुल गांधी के जनेऊ मामले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले कांग्रेस के लिए समस्या थे, लेकिन अब वे राष्ट्र की समस्या बन गए हैं। सनातन संस्कृति सदियों पुरानी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सनातन संस्कृति को सदियों पुरानी बताया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति सनातनी है। भारत में पैदा होने वाला प्रत्येक व्यक्ति सनातनी है उसका संबंध कहीं न कहीं सनातन से है। सनातन के अलग-अलग पंथ हैं। सनातन के दो धाराएं निर्गुण और सगुण एक शाखा हैं, जो निर्गुण को मानती है कि परमात्मा कभी जन्म नहीं लेता। दूसरी है जो मानती है परमात्मा जन्म लेता है, सनातन की जो सगुण शाखा है उसी परंपरा में भगवान राम ने अवतार लिया। भगवान श्रीकृष्ण का होगा कल्कि अवतार उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का श्री कल्कि का अवतार होगा। हमारे गुरुओं ने तपस्याएं की हैं। इस सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान दिए हैं, लेकिन इस समय सनातन के ऊपर बहुत बड़ा खतरा है। लोग सनातन को तोड़ना चाहते हैं। सनातन को इसलिए तोड़ना चाहते हैं, उन्हें मालूम है कि अगर भारत को तोड़ना है तो पहले सनातन को तोड़ना पड़ेगा। क्योंकि भारत की शक्ति ही सनातन है, इसलिए तमाम सनातन धर्म को मानने वाले जितने भी लोग हैं उन सभी को यह बात सोचनी है। इस सिलसिले में और उसी क्रम में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। भारत खुद हिंदू राष्ट्र हिंदू राष्ट्र को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत खुद हिंदू राष्ट्र है, जिसे हम हिंदुस्तान कहते हैं। वह असल में हिंदू स्थान है, हिंदुओं का स्थान और जो भारत में रह रहा है, भारत में जन्म लिया है, जो हिंदुस्तान में पैदा हुआ, वह हिंदू है। इसके अलग मत हैं बहुत संप्रदाय हैं, समाज हैं, पंथ हैं, कोई दादू पंथी है, कोई नानक पंथी है, कोई कबीर पंथी है, कोई आर्य समाजी है, लेकिन है सब हिन्दू और जो लोग हिंदुओं को बांटकर सत्ता पाना चाहते हैं, उनसे सचेत रहने की आवश्यकता है। ------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 'गोदियाल ने मुंबई में बार बालाएं नचवाईं':चैंपियन बोले- कांग्रेस अय्याशियों की पार्टी; जैनी बच्चा हुआ, तब हरक सिंह रावत ने रोकर इस्तीफा दिया उत्तराखंड में महिला डांसर पर नोट उड़ाने के बाद चर्चाओं में आए भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कांग्रेस को अय्याशियों की पार्टी बताया है। उन्होंने दावा किया है कि 2002 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आधी रात को मुंबई में शराब पार्टी करवाई और फिर बार बालाओं को नचवाया। उनके मुताबिक इस पार्टी में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल थे।(पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: बीसीसीआई ने 30 दिन पहले बदला शेड्यूल, अब इस तारीख को शुरू होगा 19वां सीजन

T20 वर्ल्ड कप 2026 के कुछ ही दिन बाद आईपीएल का नया सीजन शुरू होगा. पिछले साल दिसंबर में हुए ऑक्शन के दौरान BCCI ने ऐलान किया था कि टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा लेकिन अब इसमें कुछ दिन की देरी होती दिख रही है. Fri, 27 Feb 2026 19:19:31 +0530

  Videos
See all

Shankhnaad: बरी होते ही फायर हुए Arvind Kejriwal, BJP पर जमकर बोला हमला | AAP Vs BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:04:46+00:00

Iran America War Update: क्या Trump और US Army के बीच बड़ी फूट? | Khamenei की चेतावनी! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:01:01+00:00

Indore: किसानों ने कलेक्टर को पहनाया साफा | #viralreel #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:05:24+00:00

News18 Rising Bharat Summit 2026: Sunil Ambekar से जानिए क्या है RSS का आगे का प्लान? | Gen z #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:07:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers