Responsive Scrollable Menu

इजराइल में वोटिंग के बीच बड़ा खेल, नेतन्याहू और आइजनकोट के बीच गठबंधन कराने में जुटा वाशिंगटन

इजराइल चुनाव में नेतन्याहू को गादी आइजेनकोट से चुनौती मिल रही है, ट्रंप के समर्थन के बावजूद बहुमत पर सवाल है. क्या दोनों मिलकर सरकार बनाएंगे या इजराइल में फिर चुनाव होंगे?

Continue reading on the app

भीषण चक्रवाती तूफान Arnab का ओडिशा में असर, कल Andhra Pradesh तट पर देगा दस्तक

बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के पूर्वी तट की ओर बढ़ने के साथ ओडिशा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के पास पहुंचने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान मंगलवार सुबह बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में विशाखापत्तनम से लगभग 260 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।

इसके मंगलवार शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और उसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ने की संभावना है। तूफान के तट से टकराने के दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और पवन के झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। ओडिशा में आईएमडी ने पुरी, गजपति, गंजाम, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरि जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और खुर्दा सहित 16 जिलों के लिए सात से 11 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि राज्य स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और संवेदनशील स्थानों पर कर्मियों तथा उपकरणों को तैनात किया गया है।

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं, आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने बताया कि राज्य के उत्तरी तटीय जिलों में भारी बारिश की आशंका है। श्रीकाकुलम में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जबकि तटीय जिलों में तेज हवाएं चलने लगी हैं।

एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Continue reading on the app

  Sports

WPL Auction 2027 LIVE: 8.15 करोड़, 27 स्लॉट और 5 टीमें, देखें WPL 2027 ऑक्शन से जुड़ी पल-पल का अपडेट

महिला प्रीमियर लीग 2027 नीलामी लाइव: WPL 2027 के लिए आज ऑक्शन है. ऑक्शन का आयजोन कोच्ची में किया जा रहा है. इस ऑक्शन में कुल पांच टीमें 27 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी. ऑक्शन टेबल पर यूपी वारियर्स की टीम सबसे ज्यादा पर्स मनी के साथ बैठेगी और वह कुल 8 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी. Wed, 28 Oct 2026 16:08:27 +0530

  Videos
See all

Bihar MLC Result Live: अनंत सिंह ने मानी हार | Neej Kumar | Anuj Singh | Jansuraj |JDU | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T10:38:40+00:00

Spain Train Accident Video: भीषण टक्कर के बाद कैमरे में कैद हुआ तबाही का मंजर| Train Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T10:36:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers