Responsive Scrollable Menu

तिलक ने ब्रैड इवांस की बहन को मैसेज भेजा:कहा-मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो तुमसे मिलूंगा, ICC ने वीडियो शेयर किया

टीम इंडिया ने गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। मैच के बाद मैदान से एक दिल छू लेने वाला पल सामने आया। ICC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने खुलासा किया कि उनकी बहन रेबेका भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा की बड़ी फैन हैं। ब्रैड ने तिलक से स्पेशल वीडियो रिकॅार्ड कराया ब्रैड ने तिलक से अपनी बहन के लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने की गुजारिश की। तिलक ने बिना किसी हिचकिचाहट के उनकी यह इच्छा पूरी की और एक प्यारा सा मैसेज रिकॉर्ड किया। तिलक ने कहा- मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो तुमसे मिलूंगा वीडियो में तिलक ने कहा, ‘हाय रेबेका, मेरी बड़ी फैन होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। उम्मीद है जब मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो तुमसे मिलूंगा। और तुम्हारा भाई कमाल का है, उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। जल्द ही मिलते हैं, शुक्रिया।’ ब्रैड ने कहा- रेबेका अब थोड़ा शर्मिंदा हो सकती है तिलक के इस खास मैसेज पर ब्रैड इवांस ने भी खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने कुछ दिन पहले ही उनसे तिलक का मैसेज दिलाने को कहा था और अब उसकी यह इच्छा पूरी हो गई है। ब्रैड ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रेबेका अब थोड़ा शर्मिंदा हो सकती है, लेकिन यह उसके लिए सबसे यादगार तोहफा है। ICC की ओर से साझा किए गए इस वीडियो को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तिलक के इस जेस्चर की जमकर तारीफ हो रही है। हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे। ------------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; बड़े भाई ने दी मुखाग्नि क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले आया गया। रिंकू टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ अपने घर पहुंचे। पिता की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा के बाद शंकर विहार स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सोनू ने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले, पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। 25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट गए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। युवराज सिंह समेत तमाम पूर्व क्रिकेटर्स और IPL टीम KKR ने रिंकू के पिता के निधन पर दुख जताया। पूरी खबर

Continue reading on the app

केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में:विधायकों के साथ रोड शो करते हुए घर से निकले; शराब नीति से जुड़े CBI केस में बरी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे अपने घर से विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए पार्टी दफ्तर के लिए निकल गए हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में शुक्रवार सुबह केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने CBI को भी कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी की चार्जशीट में कई ऐसी खामियां हैं जिनका किसी गवाह या बयान से कोई लेना-देना नहीं है। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने कहा कि केजरीवाल को बिना किसी ठोस सबूत के फंसाया गया है। कोर्ट ने सिसोदिया और अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त करते हुए कहा कि CBI आरोप साबित करने में विफल रही है। हजारों पन्नों की चार्जशीट में ऐसी चीजें हैं जो किसी भी गवाह के बयान का समर्थन नहीं करती। जज ने कहा कि चार्जशीट में भ्रामक बयान हैं। खबर से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

7वें गेम से असली प्यार...हॉकी-फुटबॉल से होते हुए पहुंचा 22 गज की पट्टी पर, बदली जिंदगी, कहलाया क्रिकेट का मिस्टर 360

एबी डिविलियर्स को दुनिया 'मिस्टर 360' के नाम से जानती है. क्रिकेट के मैदान पर किसी जादूगर से कम नहीं रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिविलियर्स की कहानी केवल क्रिकेट के 22 गज के घेरे तक सीमित नहीं है? उनके बारे में अक्सर यह कहा जाता है कि यदि वे क्रिकेटर न होते, तो शायद दक्षिण अफ्रीका के किसी अन्य खेल के महानतम खिलाड़ी होते. डिविलियर्स के बहुमुखी प्रतिभा की कहानी किसी लोककथा जैसी लगती है.आइए, उनके उन खेलों के सफर पर नजर डालते हैं जिन्होंने उन्हें एक 'सुपरह्यूमन' एथलीट बनाया. Fri, 27 Feb 2026 17:45:44 +0530

  Videos
See all

कार पर जय श्रीराम लिखना सह नहीं पाए कट्टरपंथी | Hyderabad | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T12:47:04+00:00

Rashtragarv With Sushant Sinha Live | जिसने China-Pakistan को हद में रखा..उसकी 75 देश कर रहे चर्चा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T12:39:12+00:00

Delhi Liquor Scam News: अरविंद केजरीवाल ने निकाला रोड़ शो #delhiliqourscam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T12:42:15+00:00

Delhi Liquor Scam News: केजरीवाल बरी : हाईकोर्ट में चुनौती देगी CBI #delhiliqourscam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T12:39:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers