Responsive Scrollable Menu

ईस्टर बम धमाके की जांच दोबारा शुरू, एनटीजे के दक्षिण भारत के कट्टरपंथी नेटवर्क दायरे में

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2019 में श्रीलंका में हुए ईस्टर संडे बम धमाकों की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। इस केस में श्रीलंका के पूर्व खुफिया प्रमुख सुरेश सैली को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीलंका में हुए इस बम धमाके में 279 लोगों की मौत हो गई थी। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने हमले में शामिल सभी लोगों को न्याय के कटघरे में लाने का वादा किया था।

बता दें कि गोटाबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति बनने के बाद वर्ष 2019 में सुरेश सैली को राज्य खुफिया सेवा (एसआईएस) का प्रमुख बनाया गया था। सुरेश सैली पर आरोप था कि उसने 2019 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से हमले की अनुमति दी थी। जिसे अंततः राजपक्षे ने जीत लिया था। सुरेश सैली श्रीलंका में एक प्रमुख व्यक्ति बन गया था और उसे एलटीटीई के विघटन का श्रेय दिया जाता है। सुरेश सैली की गिरफ्तारी से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। कई लोगों का मानना ​​है कि इससे एलटीटीई से संबंधित तनाव फिर से बढ़ सकता है।

श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि ये घटनाक्रम बेहद चिंताजनक हैं। वहीं, एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि श्रीलंका में हो रहे घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरेश सैली की गिरफ्तारी के बाद एलटीटीई का मुद्दा फिर से उठने की आशंका के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यह बेहद मुश्किल होगा।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) एलटीटीई के पुनरुत्थान से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है। आईएसआई ने भी एलटीटीई को पुनर्जीवित करने की कोशिश की है, लेकिन अब तक उसे सफलता नहीं मिली है। एलटीटीई के पुनरुत्थान को रोकने के लिए भारत और श्रीलंका दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका के साथ मौजूदा संबंध वैचारिक से हटकर निवेश-आधारित साझेदारी में तब्दील हो गए हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके के बीच व्यावहारिक संबंध हैं। सुरक्षा समेत सभी क्षेत्रों में सहयोग सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बता दें कि हमले का मास्टरमाइंड मोहम्मद जहरान हाशिम अक्सर तमिलनाडु आता-जाता रहता था। वह जेमेशा मुबीन के कट्टरपंथीकरण के लिए भी जिम्मेदार था, जिसने 2022 में कोयंबटूर में एक मंदिर पर बम से हमला करने का असफल प्रयास किया था। भारतीय एजेंसियां ​​हाशिम की भूमिका की सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं। दक्षिण भारत में कट्टरपंथ के मामले में एनआईए की जांच से पता चला कि पूरी साजिश हाशिम द्वारा श्रीलंका से चलाई जा रही थी।

एजेंसी द्वारा जब्त किए गए 100 कट्टरपंथ संबंधी वीडियो में से कम से कम 50 हाशिम के थे, जिसके इस्लामिक स्टेट से संबंध थे। अधिकारियों का कहना है कि सुरेश सैली जांचकर्ताओं को हाशिम द्वारा संचालित मॉड्यूल के बारे में जानकारी दे सकता है। ईस्टर बम धमाकों के दौरान आत्मघाती हमलावरों का सरगना रहे हाशिम ने भारत में काफी समय बिताया था।

एनआईए की जांच में पता चला है कि भारत में रहते हुए हाशिम ने अपने कट्टरपंथ अभियानों को मुख्य रूप से मल्लपुरम, कोयंबटूर, नागपट्टिनम, कन्याकुमारी, रामनाथपुरम, वेल्लोर, त्रिची और तिरुनेलवेली में केंद्रित किया था। पल्ले ने फिलहाल ईस्टर बम धमाकों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि वे पल्ले और उनके कथित संबंधों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

हालांकि, अधिकारी ने यह भी कहा कि बम धमाकों की गहन जांच आवश्यक है क्योंकि एनटीजे की गतिविधियों का भारत, विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार में 12 दिन नहीं होगा कारोबार - देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। फरवरी का महीना अपनी समाप्ति की ओर है और मार्च 2026 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में अगर आप मार्च में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। कई बार जरूरी काम के लिए बैंक शाखा में जाना पड़ता है, लेकिन छुट्टी होने पर काम अटक सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, मार्च 2026 में अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा विभिन्न राज्यों के त्योहार भी शामिल हैं।

मार्च की शुरुआत 1 मार्च (रविवार) से होगी, जो देश भर में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 2 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 3 मार्च (मंगलवार) को होली के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और पंजाब समेत लगभग 15 राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, 4 मार्च (बुधवार) को कुछ राज्यों और शहरों में होली के दूसरे दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद, 8 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 13 मार्च (शुक्रवार) को मिजोरम में चापचर कुट पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। 14 मार्च को दूसरे शनिवार और 15 मार्च को रविवार होने से देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

17 मार्च (मंगलवार) को जम्मू और श्रीनगर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 19 मार्च (गुरुवार) को महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत के चलते अवकाश रहेगा। 20 मार्च (शुक्रवार) को ईद-उल-फितर पर देश भर में बैंक बंद रहेंगे। 21 मार्च (शनिवार) को रमजान ईद और सरहुल पर्व के अवसर पर भी बैंक बंद रहेंगे।

22 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 26 मार्च (गुरुवार) को श्रीराम नवमी के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 27 मार्च (शुक्रवार) को कुछ राज्यों में राम नवमी के बाद दशमी के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। 28 मार्च को चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार होने से देश भर में बैंक बंद रहेंगे। महीने के अंत में 31 मार्च (मंगलवार) को श्री महावीर जयंती के अवसर पर लगभग 15 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। इन माध्यमों से आप पैसे का लेन-देन, फंड ट्रांसफर और अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

मार्च में बैंक छुट्टियों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार भी कुल 12 दिन बंद रहेगा। 3 मार्च (होली), 26 मार्च (श्रीराम नवमी) और 31 मार्च (श्री महावीर जयंती) को बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते कुल 9 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी।

ऐसे में, मार्च महीने में बैंक या बाजार से जुड़े किसी भी जरूरी काम की योजना बनाते समय छुट्टियों की सूची अवश्य जांच लें, ताकि आपका काम समय पर और बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026 के शुरू होने में होगी देरी, जानें कब होगा शेड्यूल का ऐलान

IPL 2026 schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने में देरी की संभावना जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी सीजन अब मार्च के बिल्कुल आखिर में शुरू हो सकता है. आईपीएल 2026 के लिए जल्द ही शेड्यूल का भी ऐलान किया जाएगा. इससे पहले यह कहा गया था कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से शुरू हो सकता है. Fri, 27 Feb 2026 19:02:42 +0530

  Videos
See all

Lucknow : IAS अवनीश अवस्थी का कार्यकाल फिर बढ़ा| Awnish Awasthi | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T13:31:32+00:00

Halla Bol: Arvind Kejriwal को लेकर क्या बोलीं AAP प्रवक्ता Priyanka Kakkar | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T13:39:01+00:00

Arvind Kejriwal Excise Case: होली से केजरीवाल को कोर्ट से 'तोहफा' | Arvind Kejriwal | Sisodia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T13:28:35+00:00

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी में भारी उछाल, चांदी ₹3,00,000 के पार | MCX Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T13:30:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers