अर्जुन-सानिया के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू: नीता-मुकेश अंबानी ने घर पर होस्ट की सेरेमनी; सचिन तेंदुलकर बोले- 'बेटा बड़ा हो गया'
Arjun Tendulkar Pre-wedding: दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन जल्द ही सानिया चंडोक से शादी रचाने वाले हैं। इससे पहले दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हुए जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और सचिन के करीबी मुकेश-नीता अंबानी के जामनगर वाले घर में होस्ट किए गए। प्री-वेडिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें सचिन भावुक नजर आए।
अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सानिया चंडोक मुंबई के बड़ी हस्ति ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। दोनों की शादी मुंबई में आयोजित की जाएगी। वहीं जामनगर में प्री-वेडिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सचिन ने बेटे के लिए एक खास स्पीच भी दी।
जामनगर में अंबानी परिवार ने रखा खास आयोजन
मुकेश-नीता, राधिका-अनंत, श्लोका-आकाश अंबानी ने पूरे परिवार के साथ इस समारोह की मेजबानी की। कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन के साथ शामिल हुए। दुल्हन सानिया चंदोक का परिवार भी इस खास मौके पर मौजूद रहा।
समारोह के दौरान नीता अंबानी ने स्वागत भाषण देते हुए अर्जुन और सानिया को नए जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जामनगर उनके परिवार के लिए बेहद खास जगह है, क्योंकि यहीं दो साल पहले अनंत और राधिका ने भी अपने रिश्ते की शुरुआत की थी।
‘बेटा बड़ा हो गया है…’- सचिन का इमोशनल मोमेंट
सचिन तेंदुलकर ने अंबानी परिवार के आतिथ्य के लिए आभार जताया और कहा कि इससे बेहतर जगह और आशीर्वाद देने वाले लोग शायद ही मिल सकते थे। अपने बेटे के बारे में बात करते हुए सचिन भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिवार से मिलवाता है, तब समझ में आता है कि बेटा बड़ा हो गया है।”
उन्होंने आगे कहा कि अर्जुन और सानिया एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है कि उसने अपनी जिंदगी के लिए इतनी खास साथी चुनी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
समारोह के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जहां नीता अंबानी शाही साड़ी और हीरलूम ज्वेलरी में नजर आईं, वहीं दुल्हन बनने जा रहीं सानिया सिल्वर साड़ी में बेहद सादगी और खूबसूरती के साथ दिखीं। सचिन और अर्जुन भी कढ़ाईदार बंदगला में नजर आए।
इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री को भी बेटे की शादी का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया था, जिसके बाद से इस शादी को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गईं।
Vijay Rashmika: शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर दिखे मिस्टर एंड मिसिज देवरकोंडा, हाथ जोड़कर फैंस को किया धन्यवाद; VIDEO
Vijay Rashmika Udaipur Airport: 26 फरवरी को उदयपुर में रॉयल वेडिंग के बाद, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार फैंस के सामने एयरपोर्ट पर नजर आए। इस खास मौके पर रश्मिका लाल अनारकली सूट में शानदार दिखी, जबकि विजय सफेद कुर्ता-पायजामा में शाही अंदाज में नजर आए।
एयरपोर्ट स्पॉट हुए रश्मिका-विजय
शादी के बाद पहली बार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक साथ नजर आए। इस दौरान रश्मिका ने लाल अनारकली सूट पहना था, जबकि विजय सफेद कुर्ता पायजामा में शाही अंदाज में दिखे। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था।
एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी और फैंस मौजूद थे, जो कपल को बधाई दे रहे थे। कपल ने फैंस का प्यार देखते हुए फ्लाइंग किस किया और हाथ जोड़कर सभी को धन्यवाद कहा।
यह भी पढ़े - Rashmika Vijay Wedding Look: मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची नहीं! रश्मिका-विजय के शाही वेडिंग लुक के पीछे थी ये डिजाइनर!
उदयपुर में रचाई शादी
विजय और रश्मिका ने उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी दोनों परिवारों की परंपराओं के अनुसार हुई और तीन दिन तक चले प्री-वेडिंग फंक्शन्स, गुरुवार को शादी के साथ पूरे हुए।
यह भी पढ़े - 'फैंस पूछते,भाभी कैसी है?: Virosh की शादी पर विजय के भाई आनंद ने किया मजेदार पोस्ट, रश्मिका के लिए लिखा इमोशनल नोट'
ट्रेडिशनल लुक में दिखा रॉयल अंदाज
शादी में रश्मिका सिंदूरी रंग की साड़ी और पारंपरिक गोल्ड ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत नजर आई। उनकी साड़ी में हैवी लाल और गोल्डन बॉर्डर के साथ मंदिर और घर के पैटर्न की बारीक कढ़ाई थी। एंटिक गोल्ड की हाथ की कढ़ाई ने उनके लुक को और भी शाही और मैजिकल बना दिया।
रश्मिका ने गोल्ड की टेम्पल ज्वेलरी, मांग टीका, बाजूबंद, कमरबंद और छोटी नोज पिन कैरी की। उनका लुक शाही, ट्रेडिशनल और टाइमलेस लग रहा था।
विजय का लुक हैदराबाद की टेक्सटाइल परंपरा से प्रेरित था। उन्होंने आइवरी रंग की धोती के साथ शाइनिंग वर्मिलियन अंग-वस्त्रम पहना, जिस पर मंदिर के पैटर्न की कढ़ाई थी। विजय ने अपने लुक को गोल्ड हार, कलाई बंध और बाजू बंध के साथ पूरा किया।
यह भी पढ़े - Virosh Wedding: विरोश की शादी की तस्वीरें देख भावुक हुए सेलेब्स, करण जौहर से सामंथा तक ने कही ये बात
शादी की तस्वीरें वायरल
शादी के बाद कपल ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में दोनों का प्यार और सादगी साफ नजर आई। फैंस ही नहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दी।
मलाइका अरोड़ा, जेनेलिया डिसूजा, सोनू सूद, काजल अग्रवाल, क्रिस्टल डिसूजा और अदिति राव हैदरी ने तस्वीरों पर अपनी शुभकामनाएं दी। सामंथा रुथ प्रभु और कृति सेनन ने भी कपल को खास मैसेज भेजा। करण जौहर ने भी दोनों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, भावुक मैसेज के साथ शेयर की तस्वीरें
फैंस के लिए यादगार दिन
यह शादी फैंस के लिए भी बेहद खास थी। पिछले 8 सालों से फैंस इस दिन का इंतजार कर रहे थे। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



