Responsive Scrollable Menu

पंजाबी सिंगर रमन लखेसर के गाने पर कंट्रोवर्सी:बादलां दा गढ़ लंबी थाना बल्लिए हटाया, शिअद बोला-एक लाइन से AAP सरकार डर गई

पंजाबी सिंगर रमन लखेसर का गाना माई वर्ल्ड -2 फिर कंट्रोवर्सी में है। इसके लिरिक्स में से जाणदा निआणा की सियाणा बल्लिए, बादलां दा गढ़ थाना लंबी बल्लिए को हटा दिया गया है। गाने को सिंगर रमन लखेसर ने गाया है। 9 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने पर पहले भी बादलों का नाम लेने पर कंट्रोवर्सी हो चुकी है। इस पर सिंगर ने कहा था कि ये लाइन किसी ने उससे नहीं डलवाई है, बल्कि वह इसी इलाके का रहने वाला है तो ये लाइन नेचुरली उसके दिमाग में आई थी तो गाने में डाली है। सिंगर ने बादलों की तारीफ के आरोपों को भी नाकारा था। अब यूथ अकाली दल ने इसे लेकर AAP सरकार को घेरा है। आरोप है कि आप की शह पर इस गीत से बादलों का नाम हटाया गया है। यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि सरकार बादलों के नाम से बौखला चुकी है। अब गीतों पर सेंसिरशिप' लगाने जैसा काम किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि एक गाने की लाइन को हटवाने से पंजाब के लोगों की भावनाएं नहीं बदली जा सकतीं। बता दें कि 9 महीने पहले रिलीज इस गीत को 20 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। जानें यूथ अकाली दल ने सरकार पर क्या कहा

Continue reading on the app

रणजी ट्रॉफी- कर्नाटक पहली पारी में 293 रन पर ऑलआउट:जम्मू-कश्मीर को 291 रन की बढ़त मिली, आकिब नबी ने 5 विकेट लिए

रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर मजबूत पकड़ बना ली है। दोनों टीमों के बीच 2025-26 सीजन का फाइनल हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। शुक्रवार को चौथे दिन के पहले सेशन में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई। जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए। इस तरह को 291 रन की बढ़त मिली। मयंक अग्रवाल ने 160 रन बनाए कर्नाटक ने आज सुबह 220/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 73 रन बनाए और आखिरी 5 विकेट गंवा दिए। टीम के लिए इस पारी में मयंक अग्रवाल ने शतक लगाया है। वे तीसरे दिन 130 रन बनाकर नाबाद थे। हालांकि चौथे दिन के खेल के दौरान वह 160 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद कर्नाटक की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 293 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नबी ने 5 विकेट लिए जम्मू-कश्मीर की ओर से आकिब नबी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उन्होंने 23 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट झटके। नबी ने केएल राहुल (13), करुण नायर (0), स्मरण रविचंद्रन (0), मयंक अग्रवाल (160) और शिखर शेट्टी (0) के विकेट लिए। तीसरे दिन जम्मू 584 पर ऑलआउट रणजी ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने 220 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए। इस तरह कर्नाटक अब भी 364 रन से पीछे है। पूरी खबर… दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर का स्कोर 527/6 बुधवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए। साहिल लोत्रा 57 रन और आबिद मुश्ताक 20 रन पर नाबाद। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। पूरी खबर… पहले दिन शुभम पुंदीर ने शतक लगाया पहले दिन जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंदीर ने शतक लगाया था। उन्होंने 121 रन की पारी खेली। उनके अलावा ओपनर यावर हसन ने 88 रन बनाए थे। पहले दिन टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। दोनों विकेट प्रसिद्ध ने झटके थे। पूरी खबर… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा। जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वाधवान, आबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

  Sports

6 दिग्गज विकेटकीपर...जिन्होंने स्टंप्स के पीछे से बदल दी खेल की तकदीर, कोई बना गेम चेंजर तो कोई कहलाया फिनिशर

top 6 wicketkeeper in the world: क्रिकेट के मैदान पर विकेटकीपर केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि स्टंप्स के पीछे खड़ा वह रणनीतिकार होता है जो खेल की दिशा बदल देता है. एमएस धोनी की बिजली जैसी स्टंपिंग से लेकर एडम गिलक्रिस्ट की आक्रामक बल्लेबाजी तक, इन दस्तानों के जादूगरों ने विकेटकीपिंग के मायने बदल दिए. जहां मार्क बाउचर ने सर्वाधिक शिकार का विश्व रिकॉर्ड बनाया, वहीं इयान हीली और कुमार संगकारा ने अपनी तकनीक से क्लासिक कीपिंग की मिसाल पेश की. ब्रैंडन मैकुलम की फुर्ती और जांबाजी ने इस भूमिका में नया रोमांच भरा. इन 6 दिग्गजों की कहानी बताती है कि कैसे दस्तानों के जादू से मैच की तकदीर बदली जाती है. Fri, 27 Feb 2026 17:14:42 +0530

  Videos
See all

Manoj Tiwari On Delhi Excise Policy Scam: शराब घोटाले को लेकर मनोज तिवारी ने Kejriwal को जमकर लपेटा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:45:06+00:00

Greater Noida में पत्नी के सामने पति को गोलियों से भूना #crime #aajtak #shorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:39:11+00:00

Breaking News | HC का बड़ा फैसला, Swami Avimukteshwaranand की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:45:01+00:00

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Marriage : विजय- रश्मिका की शादी कल्याणी की जुबानी! | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:38:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers