Responsive Scrollable Menu

Karnataka Congress Crisis | कर्नाटक कांग्रेस में 'पावर गेम' तेज! DK Shivakumar समर्थकों की गुप्त बैठक, 40 विधायकों ने की मुख्यमंत्री बदलने की मांग

कर्नाटक की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार में नेतृत्व को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुँचता दिख रहा है। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के वफादार विधायकों ने बेंगलुरु के एक निजी होटल में शक्ति प्रदर्शन करते हुए आलाकमान से राज्य के शीर्ष पद (मुख्यमंत्री) पर शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता साफ करने की मांग की है।

होटल में 'रणनीति' और 40 विधायकों का साथ

मगाडी के विधायक एच.सी. बालकृष्ण द्वारा आयोजित इस बैठक ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, लगभग 40 समान विचारधारा वाले विधायक इस बैठक में शामिल हुए। आधिकारिक तौर पर इसे बालकृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मिलन समारोह बताया गया, लेकिन अंदरूनी चर्चा पूरी तरह नेतृत्व परिवर्तन पर केंद्रित थी।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात को लगभग ‘‘समान विचारधारा वाले 40 विधायक’’ होटल में जुटे और शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद पर आसीन कराने के लिए पैरवी करने का निर्णय लिया। शिवकुमार के वफादार बालकृष्ण ने संवाददाताओं से कहा कि उनका जन्मदिन शनिवार को है। ‘‘मैं शुक्रवार सुबह से यहां (बेंगलुरु) नहीं रहूंगा, इसलिए मैंने बृहस्पतिवार को समान विचारधारा वाले लोगों को मिलने के लिए एक साथ आमंत्रित किया। हमने सभी को बुलाया और यह बैठक की।’’

इसे भी पढ़ें: Paramount और Warner Bros का होगा मेगा मर्जर, Netflix के पीछे हटने से बदलेगा Streaming का खेल।

चर्चा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘यदि पार्टी में ऐसी ही स्थिति रही तो भविष्य में हमारे लिए कठिनाई होगी। (शीर्ष नेतृत्व को) उन्हें इस मुद्दे (नेतृत्व विवाद) को सुलझाना चाहिए। हमने तय किया है कि हम उनसे ऐसा करने का आग्रह करेंगे।’’ दिल्ली जाने के सवाल पर बालकृष्ण ने कहा कि मामला राष्ट्रीय राजधानी जाने का नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आलाकमान को कर्नाटक में हो रही घटनाओं की जानकारी है।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाते हैं तो उन्हें नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार सवालों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे क्षेत्रों में यही चर्चा होती है और इससे हम असहज महसूस करते हैं। हमें शीर्ष नेतृत्व से इस पर विराम लगाने का अनुरोध करना चाहिए।’’

बालकृष्ण ने कहा कि नेताओं को अलग-अलग बुलाने से समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि जब विधायक मिलते हैं तो स्वाभाविक रूप से इस विषय पर बातचीत होती है। उन्होंने कहा, ‘‘कई विधायकों का मानना है कि जब तक यह मुद्दा सुलझेगा नहीं, तब तक हमारे लिए स्थिति कठिन रहेगी और भविष्य अनिश्चित रहेगा।’’

इसे भी पढ़ें: Digital Fraud पर RBI का बड़ा एक्शन, बैंकों और पुलिस को दिए मिलकर काम करने के कड़े निर्देश

 

बालकृष्ण ने संकेत दिया कि इससे 2028 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति पर असर पड़ सकता है। कर्नाटक कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पद में बदलाव की मांग पर बालकृष्ण ने कहा कि यदि शीर्ष नेतृत्व चाहे तो बदलाव कर सकता है। शिवकुमार पिछले 10 वर्षों से इस पद पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम केवल अंतिम निर्णय चाहते हैं। अध्यक्ष बदलें या कोई और, यह मुख्य बात नहीं है। हमारी मांग है कि यहां पार्टी की स्थिति को अंतिम रूप दिया जाए।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुख्यमंत्री बदलने की वकालत कर रहे हैं, बालकृष्ण ने कहा, ‘‘शीर्ष नेतृत्व ने कहा है कि निर्णय लिया जाएगा। अध्यक्ष बदलना हो या मुख्यमंत्री, यह उनका अधिकार है। लेकिन निर्णय अवश्य होना चाहिए। हम चाहते हैं कि भ्रम समाप्त हो।’’ यह बैठक छह मार्च से शुरू हो रहे कर्नाटक विधानसभा के बजट सत्र से लगभग एक सप्ताह पहले हुई। कुछ अन्य विधायकों ने कहा कि वे चाहते हैं कि शिवकुमार, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का स्थान लें।

राज्य में सत्ता संघर्ष नवंबर 2025 से तेज हुआ, जब कांग्रेस सरकार ने अपने ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। कांग्रेस के सत्ता में आने के समय ऐसी खबरें आई थीं कि सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता-साझाकरण का समझौता हुआ है, जिसके तहत सिद्धरमैया पहले ढाई वर्ष मुख्यमंत्री रहेंगे और उसके बाद शिवकुमार कार्यभार संभालेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई। शिवकुमार समय-समय पर संकेत देते रहे हैं कि ऐसा समझौता हुआ था और इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। वहीं सिद्धरमैया का कहना है कि वह पूरे पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेंगे।

Continue reading on the app

Abhishek Sharma का रक्षात्मक खेल देखकर हैरान हूँ, Sunil Gavaskar ने की युवा बल्लेबाज की प्रशंसा, साथ ही दी बड़ी चेतावनी

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने टी20 विश्व कप में अभिषेक शर्मा की वापसी की सराहना की है, लेकिन उनके बल्लेबाजी के नए अंदाज ने पूर्व कप्तान को अचंभे में डाल दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में अभिषेक की 55 रनों की पारी ने न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है। अभिषेक इस टूर्नामेंट के दौरान अस्वस्थ भी रहे और तीन मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए। उन्होंने हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की 72 रन की जीत में 30 गेंदों में 55 रन बनाकर फॉर्म में वापसी का संकेत दिया। गावस्कर ने जियोस्टार सेकहा, ‘‘हम जानते हैं कि अभिषेक शर्मा कितने अच्छे बल्लेबाज।

जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की इस पारी से उन्होंने अपने आलोचकों को चुप करा दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक ने अपना स्वाभाविक खेल खेलने से पहले कुछ समय लिया। उनकी बल्लेबाजी में एक तरीका था। उन्होंने ऑफ स्पिनर का सम्मान किया, किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया तथा शांत और संयमित तरीके से खेले।’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘इस मैच में उन्होंने वास्तव में रक्षात्मक शॉट खेले। उन्होंने कुछ गेंद को रोका भी। मुझे यह देखकर हैरानी हुई क्योंकि हम आमतौर पर अभिषेक को ऐसा करते नहीं देखते हैं।’’

इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि अभिषेक के लिए यह एक सीखने का दौर है। गावस्कर ने कहा, ‘‘मुझे सच में लगता है कि यह उसके लिए सीखने का एक अच्छा मौका है। हर क्रिकेटर लगातार दो मैचों में रन न बना पाने के दौर से गुजरता है। बात सिर्फ इतनी है कि आप इससे कितना सीखते हैं। मुझे लगता है कि अभिषेक ने बहुत कुछ सीखा है और यह उसके लिए कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में अच्छा साबित होगा।’’

इसे भी पढ़ें: 'माँ बनने के लिए शादी ज़रूरी नहीं', Daisy Shah ने Egg Freezing कराई, कहा- अपनी शर्तों पर चाहिए मातृत्व

गावस्कर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद भारतीय टीम ने जल्द ही सबक लिया तथा दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजी संयोजन को सुनिश्चित करने के लिए संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में वापस लेकर आया। उन्होंने कहा, ‘‘कहते हैं कि जब तक कोई चीज खराब ना हो तो उसे ठीक करने की क्या जरूरत है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत बुरी तरह हार गया था। इससे उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें शीर्ष क्रम में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन की जरूरत है। पिछले मैच से सबक लेना बहुत महत्वपूर्ण था।’’

इसे भी पढ़ें: 55 सैनिक ढेर, 19 पोस्ट तबाह, JF-17 को मार गिराया, तालिबान ने पाकिस्तान को जबरदस्त ठोका

गावस्कर ने कहा कि रविवार को कोलकाता में होने वाले एक तरह के नॉकआउट मुकाबले में भारत को वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज अलग तरह की चुनौती है। उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। उनके बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। उनके गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे विपक्षी टीम की गलतियों का फायदा उठाते हैं और सही समय पर विकेट लेते हैं। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों से निपटने के लिए भारत को अच्छी रणनीति बनानी होगी।

Continue reading on the app

  Sports

MP विधानसभा में लोकायुक्त और CAG प्रतिवेदनों पर चर्चा की मांग, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश विधानसभा में लोकायुक्त और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के प्रतिवेदनों पर अब तक चर्चा नहीं होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि इन महत्वपूर्ण प्रतिवेदनों पर विस्तृत चर्चा न होना गंभीर विषय है और इससे लोकतांत्रिक जवाबदेही प्रभावित हो सकती है। कांग्रेस … Fri, 27 Feb 2026 16:07:32 GMT

  Videos
See all

Delhi News: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल पर साधा निशाना! | BJP HQ #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:37:56+00:00

तालिबानी फौजियों के सिर अपने बूटों पर रखवा रहा पाकिस्तान #pakistan #taliban #afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:45:05+00:00

Arvind Kejriwal LIVE: जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल | AAP | Delhi Liquor Policy Case | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:36:29+00:00

JNU में Vice-Chancellor के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को Delhi Police ने रिहा किया | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:36:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers