Karwa Chauth 2026: करवा चौथ में मिट्टी के करवे का ही क्यों होता है इस्तेमाल? जानें महत्व
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की पूजा में मिट्टी के करवे का विशेष महत्व माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा में मिट्टी का करवा ही क्यों इस्तेमाल किया जाता है? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता और करवा खरीदते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें.
The post Karwa Chauth 2026: करवा चौथ में मिट्टी के करवे का ही क्यों होता है इस्तेमाल? जानें महत्व appeared first on Prabhat Khabar.
तमिलनाडु में देर रात जेल से भागे 17 कैदी, 16 अब भी फरार; पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज
तमिलनाडु के थेनी जिले में स्थित एक सब-जेल से 17 कैदियों के फरार होने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने फरार कैदियों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया है. अब तक एक कैदी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 16 अन्य कैदियों की तलाश जारी है.
डिंडिगुल जिले में 16 जगहों पर चेक पोस्ट
कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. पड़ोसी डिंडिगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं. इन रास्तों से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि फरार कैदियों की आवाजाही का पता लगाया जा सके और उन्हें जल्द पकड़ा जा सके. डिंडिगुल के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार ने कैदियों के फरार होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर जिले के प्रमुख रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई है और सभी वाहनों की जांच की जा रही है.
#WATCH | Tamil Nadu | Security teams conduct intensive vehicle checking following the incident where 17 inmates have escaped from the Theni sub-jail. 17 special teams have been formed to track down and apprehend the escaped prisoners.
— ANI (@ANI) October 26, 2026
One escaped prisoner has been arrested by… pic.twitter.com/FYD20alGSx
ये भी पढे़ं: Explainer: क्या अनंत सिंह की विधायकी छिन जाएगी? जानें दल-बदल कानून और सदस्यता रद्द होने के नियम
कैदियों की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें गठित
फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 17 विशेष टीमें बनाई हैं. दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजयेंद्र बिदारी ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है. पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
फरार होने की वजह अभी स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि कैदी जेल से किस तरह फरार हुए और भागने के बाद किस दिशा में गए. पुलिस मामले की जांच के साथ उनकी तलाश में जुटी है. अधिकारियों का प्रयास है कि फरार सभी कैदियों का जल्द पता लगाकर उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जाए.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, कभी यूपी से कतराते थे उद्योगपति: CM योगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









