Responsive Scrollable Menu

स्वदेशी 'प्रचंड' में देश की सर्वोच्च कमांडर : फाइटर हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

जैसलमेर: भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' में उड़ान भरी। ऐसा करने वाली वह देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। इस दौरान उन्हें बतौर को-पायलट हेलीकॉप्टर के कॉकपिट में बिठाया गया था, जहा से उन्होंने उड़ान के दौरान सैल्यूट कर देश का मान बढ़ाया।

​ऐतिहासिक उड़ान और सीमावर्ती क्षेत्रों का जायजा

​राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुँची थीं, जहाँ वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें हेलीकॉप्टर की मारक क्षमता और तकनीकी बारीकियों के बारे में ब्रीफिंग दी। इसके बाद सुबह करीब 10:15 बजे उन्होंने ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ उड़ान भरी।

लगभग आधे घंटे की इस उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया।

​युद्ध अभ्यास 'वायु शक्ति-2026' में शिरकत

​यह उड़ान वायुसेना के सबसे बड़े युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026' की पूर्व संध्या पर हुई है। आज शाम पोकरण रेंज में होने वाले इस महाभ्यास में भारतीय वायुसेना अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेगी, जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। इस अभ्यास में स्वदेशी लड़ाकू विमानों और मिसाइल प्रणालियों का जलवा देखने को मिलेगा।

​सुखोई और राफेल के बाद अब 'प्रचंड' का सफर

​राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इससे पहले भी लड़ाकू विमानों में उड़ान भरकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वे सुखोई-30 MKI और पिछले साल अक्टूबर में राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं। अब स्वदेशी हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' में उड़ान भरकर उन्होंने रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को और मजबूती दी है।

​क्या है 'प्रचंड' हेलीकॉप्टर की खासियत?

​'प्रचंड' भारत का पहला स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा हमलावर हेलीकॉप्टर है जो 5,000 मीटर (16,400 फीट) की ऊंचाई पर लैंडिंग और टेक-ऑफ कर सकता है। सियाचिन जैसे दुर्गम इलाकों में यह दुश्मन के छक्के छुड़ाने में सक्षम है।

Continue reading on the app

'फैंस पूछते,भाभी कैसी है?: Virosh की शादी पर विजय के भाई आनंद ने किया मजेदार पोस्ट, रश्मिका के लिए लिखा इमोशनल नोट'

Rashmika Vijay Wedding: फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वह आखिर आ ही गया। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को शादी कर ली। कई सालों से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा थी, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा। अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। शादी की तस्वीरें साझा करते हुए विजय के भाई आनंद ने भाई और भाभी के लिए इमोशनल नोट लिखा।

देवर आनंद का मजेदार पोस्ट

विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने शादी के बाद एक प्यारा और मजेदार पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि पहले फैंस उनसे अक्सर पूछते थे, “वदीना, एला उनारू?” यानी “भाभी कैसी हैं?”

आनंद ने लिखा कि जब फैंस ऐसा चिल्लाते थे तो उन्हें समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करें। लेकिन अब उन्हें जवाब मिल गया है। उन्होंने रश्मिका का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें अपनी वदिना के रूप में एक बहुत पॉजिटिव और दयालु इंसान मिली हैं। उन्होंने दोनों के लिए खुशहाल जिंदगी की दुआ भी की।

यह भी पढ़े - Virosh Wedding: विरोश की शादी की तस्वीरें देख भावुक हुए सेलेब्स, करण जौहर से सामंथा तक ने कही ये बात

उदयपुर में हुई शाही शादी

Vijay Rashmika Wedding Photos

यह शादी उदयपुर के आलीशान आईटीसी ग्रैंड भारत रिसॉर्ट में हुई। समारोह में परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। शादी की रस्में पूरे तेलुगु रीति-रिवाज से निभाई गई।

सुबह गणेश पूजा से शुरुआत हुई। मंडप को गेंदे और चमेली के फूलों से सजाया गया था। माहौल बहुत ही खूबसूरत और खुशियों से भरा था।

यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, भावुक मैसेज के साथ शेयर की तस्वीरें

विजय की दुल्हन बनी रश्मिका

Vijay Rashmika Wedding Photos

विजय ने रेशमी धोती और अंग-वस्त्रम पहना था। वहीं रश्मिका कांजीवरम साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थी। दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का हाथ थामा और सात जन्मों का साथ निभाने का वादा किया।

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding: शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रचाई शादी

प्री-वेडिंग रहा धमाकेदार

Vijay Rashmika Wedding

शादी से पहले तीन दिन तक प्री-वेडिंग फंक्शन चले। होटल में एक खास क्रिकेट मैच भी हुआ, जिसे ‘वीरोश प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया। हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और पूरे समारोह को निजी रखा गया था।

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding Inside Pics: रश्मिका-विजय के संगीत और हल्दी की इनसाइड तस्वीरें लीक; देंखे जश्न की खास झलकियां!

पहली बार जाहिर किया प्यार

Vijay Rashmika Wedding Photos

शादी के बाद विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की। साथ ही एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया। इससे पहले दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की थी।

अब फैंस भी बेहद खुश हैं। जिस जोड़ी को लोग प्यार से ‘वीरोश’ कहते थे, वह अब सच में एक हो चुकी है।

यह भी पढ़े - शादी से पहले रश्मिका-विजय को PM मोदी ने भेजा खत: शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'आपके साथ मेरा आशीर्वाद और मंगलकामनाएं'

Continue reading on the app

  Sports

चंद्रवंशी खाती समाज का होली पर ‘बर्तन प्रथा’ बंद करने का ऐलान, नियम तोड़ने पर लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना, गरीब परिवारों को राहत

त्योहारों से जुड़ी एक पुरानी सामाजिक परंपरा पर विराम लगाते हुए ग्राम पंचायत खेरी में एक अहम फैसला लिया गया है। चंद्रवंशी खाती समाज ने होली के अवसर पर उपहार स्वरूप बर्तन देने की वर्षों पुरानी ‘बर्तन प्रथा’ को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की है। इस निर्णय का उल्लंघन करने वाले पर … Fri, 27 Feb 2026 16:26:01 GMT

  Videos
See all

Breaking News | HC का बड़ा फैसला, Swami Avimukteshwaranand की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:45:01+00:00

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Marriage : विजय- रश्मिका की शादी कल्याणी की जुबानी! | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:38:42+00:00

Greater Noida में पत्नी के सामने पति को गोलियों से भूना #crime #aajtak #shorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:39:11+00:00

Swami Avimukteshwaranand को कोर्ट से बड़ी राहत | #avimukteshwaranand #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:38:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers