Responsive Scrollable Menu

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान का बड़ा दावा- मार गिराया पकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान; शेयर किया वीडियो

Pakistan Afghanistan War: पकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के दौरान अब एक बड़ा दावा सामने आया है। अफगानिस्तान की मीडिया का कहना है कि उनके सुरक्षा बलों ने पकिस्तानी वायुसेना के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है। सोशल मीडिया पर एक जलते हुए विमान के मलबे का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे पकिस्तान का एफ-16 (F-16) बताया जा रहा है।

विमान गिराने का दावा
अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अफगान सीमा में प्रवेश करने वाले एक पकिस्तानी विमान को मार गिराया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में विमान के मलबे पर सीरियल नंबर 85510 और पकिस्तानी झंडा साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि मलबे का आकार और ढांचा एफ-16 विमान से मेल नहीं खाता है। पकिस्तान ने शुक्रवार को अफगान सीमा में घुसकर बमबारी करने की पुष्टि तो की है, लेकिन उसने किसी भी विमान के नुकसान से साफ इनकार किया है।

पकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 'खुली जंग'
पकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच 'खुली जंग' (Open War) का ऐलान कर दिया है। पकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित कई प्रमुख शहरों पर भीषण बमबारी की है। यह कार्रवाई गुरुवार रात को अफगान बलों द्वारा पकिस्तानी सीमा चौकियों पर किए गए हमले के जवाब में की गई है। पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों के बीच छोटे-मोटे झड़पें जारी थीं, लेकिन अब इसने एक बड़े युद्ध का रूप ले लिया है।

पकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान अपनी धरती का इस्तेमाल पकिस्तान विरोधी आतंकी समूहों को करने दे रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है। कतर और तुर्की की मध्यस्थता में हुई कई दौर की वार्ता के बावजूद कोई स्थाई समझौता नहीं हो सका है।

शहबाज शरीफ की चेतावनी
ताजा हिंसा में दोनों देशों की सेनाओं ने दर्जनों सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। पकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि उनके देश की सेना किसी भी आक्रामक मंसूबे को कुचलने की पूरी क्षमता रखती है। फिलहाल सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी जारी है और दोनों तरफ से लड़ाकू विमानों और तोपखानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हरिभूमि इस वायरल वीडियो या विमान गिराने के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

Continue reading on the app

सड़कों पर उतरी हुस्न की मल्लिका, काले लिबास में ढाया ऐसा कहर, राहगीरों के दिल की धड़कन हुई तेज!

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक इन्फ्लुएंसर काले रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही है. सड़क किनारे शूट किए गए इस वीडियो में उनकी स्माइल और कॉन्फिडेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है. महिला का नाम अंजलि मिश्रा है. वो जब सड़क पर काली साड़ी में डांस करने लगती हैं, तो ऐसा लगता है मानो कोई हुस्न की मल्लिका उतर आई हो. उनके डांस के अंदाज को देख राहगीरों के दिल की धड़कन तेज हो गई होगी.

Continue reading on the app

  Sports

6 दिग्गज विकेटकीपर...जिन्होंने स्टंप्स के पीछे से बदल दी खेल की तकदीर, कोई बना गेम चेंजर तो कोई कहलाया फिनिशर

top 6 wicketkeeper in the world: क्रिकेट के मैदान पर विकेटकीपर केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि स्टंप्स के पीछे खड़ा वह रणनीतिकार होता है जो खेल की दिशा बदल देता है. एमएस धोनी की बिजली जैसी स्टंपिंग से लेकर एडम गिलक्रिस्ट की आक्रामक बल्लेबाजी तक, इन दस्तानों के जादूगरों ने विकेटकीपिंग के मायने बदल दिए. जहां मार्क बाउचर ने सर्वाधिक शिकार का विश्व रिकॉर्ड बनाया, वहीं इयान हीली और कुमार संगकारा ने अपनी तकनीक से क्लासिक कीपिंग की मिसाल पेश की. ब्रैंडन मैकुलम की फुर्ती और जांबाजी ने इस भूमिका में नया रोमांच भरा. इन 6 दिग्गजों की कहानी बताती है कि कैसे दस्तानों के जादू से मैच की तकदीर बदली जाती है. Fri, 27 Feb 2026 17:14:42 +0530

  Videos
See all

Swami Avimukteshwaranand को कोर्ट से बड़ी राहत | #avimukteshwaranand #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:38:23+00:00

Greater Noida में पत्नी के सामने पति को गोलियों से भूना #crime #aajtak #shorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:39:11+00:00

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Marriage : विजय- रश्मिका की शादी कल्याणी की जुबानी! | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:38:42+00:00

Breaking News | HC का बड़ा फैसला, Swami Avimukteshwaranand की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers