दिल्ली के स्कूलों में EWS, DG कैटेगरी के लिए नर्सरी, KG व क्लास 1 में एडमिशन; आवेदन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Delhi EWS admissions 2026: दिल्ली के अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है! यदि आप अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूलों में EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) या DG (वंचित समूह) कैटेगरी के तहत नर्सरी, KG या क्लास 1 में दाखिला दिलाना चाहते हैं तो आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
जानकारी के अनुसार शिक्षा निदेशालय (DoE) ने RTE एक्ट के तहत 25% सीटें इन कैटेगरी के लिए रिजर्व की हैं जिससे कम आय वाले परिवारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मौका मिलता है. यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और कंप्यूटरीकृत ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए सीटें अलॉट की जाती हैं. आइए आपको बतातें हैं एडमिशन प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स ताकि आप समय से अपने बच्चे के दाखिले की तैयारी कर सकें और एडमिशन का कोई मौका आपके हाथ से न छूटे.
Aiming to bridge the gap between the administration & people using technology, Delhi CM @gupta_rekha ji launched the CM Jan Sunwai Portal and app, e-District services via CSC, and an online EWS/DG/CWSN admissions platform
— Sameer (@BesuraTaansane) February 22, 2026
This initiative gives people of Delhi freedom from rounds… pic.twitter.com/eAlnO0RcOa
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- 21 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं.
- 16 मार्च 2026 तक आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख है.
- पहले कंप्यूटरीकृत ड्रॉ ऑफ लॉट्स की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी जो मार्च-अप्रैल 2026 के बीच में संभावित हैं.
- ड्रॉ के बाद ईमेल या पोर्टल पर सीट अलॉटमेंट के बारे में सूचित किया जाएगा.
योग्यता और आयु सीमा
- EWS कैटेगरी के तहत दाखिला पाने के लिए परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. इसके लिए आपको आय प्रमाण पत्र दिखाना होगा.
- DG कैटेगरी में SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), अनाथ, दिव्यांग आदि के एडमिशन के लएि संबंधित प्रमाण पत्र लगाना होगा.
- CWSN (बच्चों के साथ विशेष जरूरतें) यानी दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से प्रावधान हैं.
- दाखिले के लिए आयु सीमा (31 मार्च 2026 तक)
- नर्सरी के लिए 3 से 5 वर्ष
- KG के लिए 4 से 6 वर्ष
- क्लास 1 के लिए 5 से 7 वर्ष
New Post: Delhi EWS, DG admissions 2026 open online for private schools under RTE quota; check documnets required and other details here https://t.co/39P5VHLLVj pic.twitter.com/D18xVExQFQ
— Newsaspirenetwork (@Newsaspire80222) February 24, 2026
आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स क्या हैं?
- आवेदन के लिए जन्म प्रमाण पत्र चाहिए जिसमें बच्चे का नाम और जन्म तिथि स्पष्ट लिखी होनी चाहिए ये प्रमाण पत्र स्थानीय म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन से जारी होना चाहिए.
- निवास प्रमाण, आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली/पानी/टेलीफोन बिल, पासपोर्ट या राशन कार्ड (माता-पिता के नाम पर) चाहिए.
- आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए) में पिछले वर्ष का इनकम सर्टिफिकेट (SDO या समकक्ष से बनाया हुआ)
- कैटेगरी प्रमाण पत्र (DG के लिए) SC/ST/OBC सर्टिफिकेट या अन्य प्रासंगिक दस्तावेज होना चाहिए
- बच्चे और माता-पिता की हाल की पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वैरिफिकेशन के लिए एक्टिव होना चाहिए।
दाखिले के लिए आवेदन कैसे करें, स्टेप-बाय-स्टेप यहां जानें पूरी डिटेल
1. शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर विजिट करें और EWS/DG/CWSN एडमिशन सेक्शन चुनें।
2. मोबाइल नंबर और ईमेल से अकाउंट बनाएं। OTP वैरिफाई करें।
3. बच्चे की डिटेल्स, कैटेगरी, स्कूल प्रेफरेंस (कम से कम 3 स्कूल चुनें) और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
4. फॉर्म चेक करके सबमिट करें। एप्लीकेशन नंबर नोट करें।
5. पोर्टल पर लॉगिन करके स्टेटस चेक करें। ड्रॉ रिजल्ट ईमेल पर आएगा।
6. अलॉटमेंट के बाद स्कूल में जाकर डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराएं और फीस (यदि कोई) जमा करें।
ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में तपिश बढ़ी, फरवरी में अप्रैल जैसे बने हालात, जानें अलगे पांच दिन कैसा रहेगा मौसम
राजपाल यादव ने खुद को बताया चलती-फिरती चेक बुक, क्या एक्टर के पास पैसे ना होने की बात निकली झूठी?
Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. एक्टर ने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और ना ही उनकी कोई मदद कर रहा है. हालांकि 12 दिन जेल में रहने के बाद एक्टर को फिलहाल रिहाई मिल गई है. लेकिन इन सबके बीच अब एक्टर ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. तो चलिए जानते हैं राजपाल यादव ने क्या है.
राजपाल यादव ने क्या बयान दिया?
दरअसल हाल ही में राजपाल यादव ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया. इस दौरान जब एक्टर से उनकी फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में सवाल किया गया तो उनके जवाब ने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल, एक्टर ने कहा- 'मैं अभी इस पर बात नहीं कर सकता, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि मैं पैसे से घिरा हुआ हूं. राजपाल चलती-फिरती चेक बुक है. मैं कमाता हूं, लोगों को कमाने में मदद करता हूं और कई परिवार इसी पर निर्भर हैं.'
लोगों की सेवा करना चाहते हैं राजपाल?
वहीं, राजपाल यादव ने बातचीत में राजनीति छोड़ने पर भी बात की. उन्होंने कहा- '2019 में मैंने राजनीति छोड़ दी क्योंकि मैं बस अपने लोगों की सेवा करना चाहता था.' अब जेल जाने से पहले एक्टर ने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं वहीं, अब रिहा होने के बाद वो खुद को पैसे से घिरा बता रहे हैं. ऐसे में एक्टर के बयान ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, एक्टर से जुड़े केस की बात करे तो इसकी अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.
ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने जिस शख्स से लिए थे 5 करोड़ उधार, उसने एक्टर की पत्नी को लेकर किया बड़ा दावा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















