Responsive Scrollable Menu

नए आधार वर्ष के साथ भारत की जीडीपी वृद्धि दर मजबूत बने रहने की उम्मीद

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। नई जीडीपी सीरीज (बेस ईयर 2022-23) शुक्रवार को जारी होने वाली है। इससे पहले सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा गठित एक उप-समिति ने जीडीपी अनुमानों के लिए नई सीरीज में जीएसटी डेटा के अधिक उपयोग की सिफारिश की है।

उप-समिति की यह रिपोर्ट राष्ट्रीय खातों के बेस ईयर को वित्त वर्ष 2022-23 में संशोधित करने की प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे एमओएसपीआई ने शुरू किया है।

2011-12 सीरीज में जीएसटी डेटा का उपयोग तिमाही राष्ट्रीय खातों और वार्षिक राष्ट्रीय खातों के कुछ क्षेत्रों में किया गया था।

भारत अब जीडीपी का बेस ईयर 2011-12 से बदलकर 2022-23 कर रहा है। इसके साथ ही उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) का बेस भी 2024 में अपडेट किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था की मौजूदा संरचना को बेहतर तरीके से दिखाना है, जिसमें डिजिटल कारोबार और सेवा क्षेत्र की बढ़ती हिस्सेदारी शामिल है।

इस बदलाव में असंगठित क्षेत्र के बेहतर आकलन और जीएसटी जैसे नए डेटा स्रोतों का इस्तेमाल शामिल है। इसके अलावा ई-वाहन (वाहन पंजीकरण) और प्राकृतिक गैस की खपत से जुड़े आंकड़ों को भी शामिल किया जाएगा। नई पद्धति से भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है।

पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिसमें मुख्य योगदान घरेलू मांग का होगा।

एसबीआई रिसर्च के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8 से 8.1 प्रतिशत के बीच रह सकती है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था ने मजबूत रफ्तार बनाए रखी है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 (चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही) के उच्च-आवृत्ति आंकड़े भी आर्थिक गतिविधियों में मजबूती दिखाते हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में प्रतिकूल बेस इफेक्ट के बावजूद जीडीपी वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत तक रह सकती है।

वित्त वर्ष 2025-26 के दूसरे अग्रिम जीडीपी अनुमान, पिछले तीन वित्त वर्षों के जीडीपी आंकड़े और नए बेस 2022-23 के अनुसार त्रैमासिक जीडीपी आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Holi 2026: होली पर कैसे बनाएं सॉफ्ट मावे वाली गुजिया, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

Step by Step Gujiya Recipe at Home: होली का त्योहार हर वर्ष मार्च के महीने में आता है. यह रंगों और खुशियों का पर्व होता है जिसमें लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और मिठाई खिलाते हैं. जब भी होली नजदीक आने लगती है तो मुहल्लै के हर घर में पकवान पकने तैयार हो जाते हैं. मठरी, कचरी, पापड़, पुआ और गुजिया, होली में बनाए जाने वाले कुछ प्रमुख व्यंजन होते हैं. गुजिया ऐसी मिठाई है जो हर घर में बनाई जाती है. इसे बच्चों से लेकर बूढ़े, हर कोई खाना पसंद करता है. अगर आप इस साल गुजिया बनाने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको स्पेशल मावा गुजिया की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी बता रहे हैं.

स्पेशल मावा गुजिया बनाने के लिए चाहिए ये सामग्रियां

  • मैदा.
  • मावा.
  • भरावन की सामग्री- पिसी चीनी, इलायची पाउडर और बारीक कटे बादाम, काजू और किशमिश.
  • आकार देने वाला सांचा.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली में अपनी गाड़ी को कैसे रखें सुरक्षित? रंग और नुकसान से बचाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स

ये हैं मावा गुजिया बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

  1. सबसे पहले मैदे में शुद्ध देसी घी की पर्याप्त मात्रा मिलाकर उसे अच्छे से गूंथ लें. गुजिया का आटा मुलायम गूंथा जाता है. 
  2. इसके बाद आटे को रेस्ट पर 30 मिनट छोड़ दें. अब तैयार आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसकी पूड़ियां बेल लें. अब इसमें मावा की भरावन डाली जाएगी.
  3. भरावन के लिए मावे को धीमी आंच पर गोल्डन होने तक भून लें. ऐसा करने से उसका कच्चापन दूर हो जाएगा. अब इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश मिला दें. 
  4. एक-एक पूड़ी की लोइयों में भरावन भरे और उसे सांचे के ऊपर रखकर आकार दें. गुजिया की सही शेप के लिए उसके किनारों पर पानी लगाए ताकि वह अच्छे से चिपक जाए और खुले न.
  5. अब एक कढ़ाही में मध्यम आंच पर घी और तेल की गर्म करें. इसके बाद गुजिया को धीमी आंच पर सुनहरे होने तक पकाएं. 
  6. जब गुजिया गोल्डन रंग की हो जाए तो उसे निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें. ध्यान रहे आपको गुजिया को ठंडा करते समय उन्हें एक-दूसरे से गैप में रखना है. नहीं तो गुजिया आपस में चिपक सकती है जिससे वह कुरकुरी नहीं रहेंगी. 

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली में स्किन और बालों को न होने दें नुकसान, एक्सपर्ट्स से जानें प्री और पोस्ट-होली केयर रूटीन

Continue reading on the app

  Sports

चंद्रवंशी खाती समाज का होली पर ‘बर्तन प्रथा’ बंद करने का ऐलान, नियम तोड़ने पर लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना, गरीब परिवारों को राहत

त्योहारों से जुड़ी एक पुरानी सामाजिक परंपरा पर विराम लगाते हुए ग्राम पंचायत खेरी में एक अहम फैसला लिया गया है। चंद्रवंशी खाती समाज ने होली के अवसर पर उपहार स्वरूप बर्तन देने की वर्षों पुरानी ‘बर्तन प्रथा’ को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की है। इस निर्णय का उल्लंघन करने वाले पर … Fri, 27 Feb 2026 16:26:01 GMT

  Videos
See all

PM Modi Israel Visit: 'PM Netanyahu को खाने में हरा धनिया पसंद नहीं है..' #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:07:25+00:00

Dangal LIVE: बरी होने के बाद Kejriwal ने BJP पर बोला धावा! | Delhi Liquor Policy Case | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:09:39+00:00

UDAIPUR AIRPORT पर नजर आए VIJAY DEVERAKONDA के भाई ANAND DEVERAKONDA #entertainment #news #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:08:38+00:00

CM Yogi Holi Gift : कर्मचारियों को होली पर सीएम योगी का बहुत बड़ा तोहफा | Holi 2026 | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:07:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers