Responsive Scrollable Menu

Social Media Users सावधान! न्यायपालिका पर अभद्र टिपण्णी करना पड़ेगा भारी, High Court ने दी सख्त चेतावनी

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोशल मीडिया पर न्यायपालिका के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां निष्पक्ष आलोचना के दायरे से बाहर हैं और ऐसा करने पर अवमानना ​​​​के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है। न्यायमूर्ति जे जे मुनीर और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने कहा कि यदि यह अदालत ऐसी पोस्ट को अवमानना के क्षेत्राधिकार में संज्ञान में लेती है तो उस पोस्ट पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अदालत ने कहा, ‘‘हम लोगों को भविष्य में सावधान रहने की याद जरूर दिलाना चाहेंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर कहे गए ऐसे शब्द जो स्पष्ट रूप से अवज्ञाकारी हों, जब भी अवमानना के क्षेत्राधिकार में संज्ञान में लिये जाते हैं, अवमानना करने वाले को कानून के तहत दंड का सामना करना पड़ सकता है।’’ अदालत ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार अपशब्द कहना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा लांघता है। अदालत ने बस्ती की एक जिला अदालत में अधिवक्ता हरि नारायण पांडेय के आचरण के संबंध में अदालतों की अवमानना अधिनियम 1971 की धारा 15 के तहत एक आपराधिक अवमानना मामले के संदर्भ में यह टिप्पणी की।

अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया पर उच्च अदालतों को लेकर कहे गए अपशब्द किसी भी तरह से उचित टिप्पणी या निर्णय की आलोचना के दायरे में नहीं आते। अदालत ने इस बात पर गौर किया कि निंदा करने वाला व्यक्ति ने अपने शब्दों को न्यायोचित नहीं ठहराया और उसने स्वीकार किया कि उस दिन जब यह घटना हुई, उस समय वह अत्यंत व्यथित था। अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा समाप्त करते हुए अदालत ने 24 फरवरी को अपने निर्णय में कहा कि अधिवक्ता काफी लंबे समय से वकालत के पेशे में है और उसने बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है जिसे अधीनस्थ अदालत के न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है।

Continue reading on the app

Aurangabad Horrific Road Accident | बिहार के औरंगाबाद में एसयूवी की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत, सात घायल

बिहार के औरंगाबाद जिले में बृहस्पतिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर एक एसयूवी (SUV) और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर देव मोड़ के निकट हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसयूवी में कुल 10 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर झारखंड के धनबाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें: NCP Chief Sharad Pawar की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ी, Mumbai के Breach Candy अस्पताल में एडमिट

 

उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान तेज नारायण गुप्ता और विकास कुमार चौहान के रूप में हुई है, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। औरंगाबाद मुफस्सिल के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया, “शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।” उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Bengal के छात्रों के लिए Good News, अब Smart Classroom वाले 430 नए स्कूल बनाएगी सरकार।

 

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे अब सामान्य कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। अशोक कुमार, थाना प्रभारी, औरंगाबाद मुफस्सिल "शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और घायलों का सदर अस्पताल में बेहतरीन इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।"  

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर बने नंबर-1

Arshdeep Singh: टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकतरफा जीत में अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा. वह इस मुकाबले के सबसे सफल गेंदबाज रहे. इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. Fri, 27 Feb 2026 10:38:27 +0530

  Videos
See all

America Iran War Live Update: बज गया युद्ध का सायरन! | Trump | Khamenei | US attack on Iran | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T05:40:41+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान अमेरिका युद्ध की सीधी तस्वीरें |Trump |Khamenei |Breaking |Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T05:38:34+00:00

Rising Bharat Summit 2026 : भारत मंडपम पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया | PM Modi | News18 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T05:42:34+00:00

Pakistan Afghanistan War: Taliban ने मारे 55 पाक सैनिक! | Pak Air Strike | Shehbaz Sharif | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T05:46:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers