अग्निवीरों को एक और तोहफा, रेलवे ग्रुप डी और लेवल-2 की भर्तियों में भी मिलेगा आरक्षण
पूर्व अग्निवीरों को रेलवे की भर्तियों में भी आरक्षण मिलेगा। पूर्व अग्निवीरों के लिए रेलवे में लेवल-1 और लेवल-2 तथा उससे ऊपर के पदों पर भर्ती के लिए आरक्षण के प्रावधान लागू किए हैं।
Google Maps का नया Feature! अब Aadhaar केंद्र की लोकेशन, सर्विस और अपॉइंटमेंट सब एक जगह।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने देशभर में अधिकृत आधार केंद्रों को गूगल मैप पर प्रदर्शित करने के लिए साझेदारी की है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस पहल से लोग गूगल मैप पर खोज कर यह जान सकेंगे कि संबंधित आधार केंद्र पर वयस्क नामांकन, बच्चों का नामांकन या केवल पता और मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा जैसी कौन-सी सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा गूगल मैप पर आधार केंद्र की सुगम्यता से जुड़ी जानकारी भी दिखाई जाएगी।
इसमें दिव्यांगजन के अनुकूल ढांचा, पार्किंग सुविधा और कार्य समय की जानकारी शामिल होगी। यह सुविधा आने वाले महीनों में शुरू होने की संभावना है। इस सहयोग से देश भर में मौजूद 60,000 से अधिक आधार केंद्रों तक लोगों की आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भुवनेश कुमार ने कहा, “आधार संख्या धारकों के जीवन को आसान बनाना हमारी प्राथमिकता है। यह सहयोग अधिकृत आधार केंद्रों तक पहुंच को सरल, तेज और पारदर्शी बनाएगा।”
साझेदारी के अगले चरण में यूआईडीएआई ‘गूगल बिजनेस प्रोफाइल’ के जरिये केंद्रों की जानकारी का प्रबंधन करेगा और लोगों की प्रतिक्रिया का सीधे जवाब देगा। आगे चलकर गूगल मैप के जरिये सीधे ‘अपॉइंटमेंट’ बुक करने की सुविधा भी शुरू किए जाने की संभावना है। गूगल इंडिया में रणनीतिक साझेदारी प्रमुख रोली अग्रवाल ने कहा कि इस पहल से करोड़ों लोगों को भरोसेमंद सरकारी सेवाएं खोजने में आसानी होगी और सरकारी ढांचे एवं आम लोगों के बीच की दूरी कम होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


