Responsive Scrollable Menu

इजरायल की राजकीय यात्रा पूरी कर भारत लौटे पीएम मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी कर आज (27 फरवरी) यानी शुक्रवार को भारत लौट आए. पिछले नौ वर्षों में यह उनका पहला इजरायल दौरा था. इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है. दौरे के दौरान भारत और इस्राइल ने अपने रिश्तों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया.

पीएम मोदी ने पोस्ट के जरिए जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इजरायल के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने खास तौर पर बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू का उल्लेख किया, जो उन्हें विदा करने के लिए बेन गुरियन एयरपोर्ट तक आए थे. पीएम मोदी ने इसे भावुक करने वाला अनुभव बताया और विश्वास जताया कि भारत-इजरायल साझेदारी आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी.

27 समझौतों पर हस्ताक्षर

आपको बता दें कि इस यात्रा के दौरान नवाचार, आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, विनिर्माण, सुरक्षा, कूटनीति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में 27 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि दोनों देश जल्द ही पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देंगे. साथ ही उभरती और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के लिए नई साझेदारी स्थापित की जाएगी.

आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का संकल्प

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई को दोहराया. उन्होंने कहा कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. भारत और इजरायल आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे.

नेतन्याहू ने इस यात्रा को सफल बताया

क्षेत्रीय शांति के मुद्दे पर उन्होंने गाजा में शांति के प्रयासों का समर्थन किया और संवाद के जरिए समाधान पर जोर दिया. संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस यात्रा को अत्यंत सफल और भावनात्मक बताया. उन्होंने भारत के साथ मजबूत मित्रता पर गर्व जताया और जल्द ही भारत में सरकार-से-सरकार (G2G) बैठक आयोजित करने की योजना की घोषणा की.

यह भी पढ़ें- इजरायली पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के कपड़ों को लेकर ये क्या कह दिया, जो अब हो रहा है वीडियो वायरल

Continue reading on the app

Crude Oil Price: कच्चे तेल कीमतों में हल्की नरमी, 71 डॉलर के नीचे फिसला भाव, जानें क्या है वजह

Crude Oil Price: गुरुवार को कई दौर की बातचीत के बाद US और ईरान के अगले हफ़्ते और न्यूक्लियर बातचीत पर सहमत होने के बाद तेल की कीमतें स्थिर हो गई, जबकि मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी सेना ने बाज़ारों को ऊपर-नीचे रखा

Continue reading on the app

  Sports

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 की तैयारी तेज, ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए व्हाट्सएप अलर्ट, स्वास्थ्य सुविधाओं और QR कोड का प्लान तैयार

उत्तराखंड सरकार ने 2026 की चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम की समस्या से बचाने और हर पड़ाव की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता … Fri, 27 Feb 2026 09:15:17 GMT

  Videos
See all

JNU Protest News: कैंपस में अफरातफरी, पुलिस और छात्रों में खूनी भिड़ंत | Delhi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:07:02+00:00

Viral Video: पति को वश में कराने गई पत्नी, तांत्रिक संग फरार | Indore #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:04:10+00:00

UP News: बसपा विधायक पर ED की रेड में हुआ बड़ा खुलासा| Umashankar Singh Raid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:02:17+00:00

Pakistan Afghanistan War Update: तालिबान का पाकिस्तान पर हमला | Afghanistan | TTP | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:03:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers