Responsive Scrollable Menu

Rinku Singh Father Death | सिलेंडर की सप्लाई से शुरू हुआ था रिंकू सिंह का सपना, मुकाम तक पहुँचाकर खामोश हो गए पिता खानचंद

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े 'फिनिशर' रिंकू सिंह आज खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। जिस पिता ने कंधे पर भारी गैस सिलेंडर ढोकर रिंकू के लिए क्रिकेट की किट खरीदी थी, आज उन कंधों का सहारा हमेशा के लिए छिन गया। लीवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद खानचंद सिंह ने आज तड़के दुनिया को अलविदा कह दिया।

इसे भी पढ़ें: UP में अब German तकनीक से बिछेंगी रेल पटरियां, Yogi सरकार ने साइन किया 200 करोड़ का MoU

 

रिंकू जब मैदान पर लंबे छक्के मारकर करोड़ों भारतीयों का दिल जीतते थे, तब अलीगढ़ की गलियों में सिलेंडर पहुँचाने वाले खानचंद सिंह की आँखों में गर्व के आँसू होते थे। रिंकू के लिए वे केवल एक पिता नहीं, बल्कि वह हिम्मत थे जिसने गरीबी की ज़ंजीरों को तोड़कर एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पैदा किया। आज रिंकू सिंह भले ही करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन वह अनमोल दौलत खो गई जिसने उन्हें 'शून्य' से 'शिखर' तक पहुँचाया था।

इसे भी पढ़ें: Pakistan के Airstrike का Afghanistan ने लिया बदला, Durand Line पर भारी गोलाबारी से बढ़ा तनाव

 

क्रिकेटर के पिता कैंसर से पीड़ित थे और काफी समय से ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। अस्पताल के चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल के प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह लिवर के कैंसर से जूझ रहे थे।

हाल में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद 21 फरवरी से वह अस्पताल में ही भर्ती थे। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली वेंटिलेटर पर रखा गया था और आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। पिता की गंभीर हालत होने के कारण रिंकू सिंह को टी20 विश्वकप को बीच में छोड़कर देश लौटना पड़ा था। हालांकि 26 फरवरी को जिम्‍बाब्वे से होने वाले मैच से पहले वह वापस भारतीय टीम के साथ जुड़ गए थे। हाल में वह अपने पिता से मिलने के लिए नोएडा भी पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले 28 वर्षीय रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ रहा है। अलीगढ़ में गैस सिलेंडर आपूर्ति का काम करने वाले खानचंद सिंह ने तमाम अभावों के बावजूद रिंकू के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में हरसंभव मदद की। परिवार ने बताया कि खानचंद सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में होगा और रिंकू सिंह भी अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आ रहे हैं।

Continue reading on the app

JNU Protests News :JNU में छात्रों को किसने भड़काया?| JNU | Delhi News

JNU Protests News :JNU में छात्रों को किसने भड़काया?| JNU | Delhi News JNU Protest News: जेएनयू छात्रसंघ के कई सदस्यों को तब हिरासत में लिया गया जब वो शिक्षा मंत्रालय की ओर एक विरोध मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे. #JNUProtests #JNUVCControversy #SantishreeDhulipudiPandit #CasteistRemarks #RohithAct ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर बने नंबर-1

Arshdeep Singh: टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकतरफा जीत में अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा. वह इस मुकाबले के सबसे सफल गेंदबाज रहे. इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. Fri, 27 Feb 2026 10:38:27 +0530

  Videos
See all

Pakistan Declares 'Open War' Against Afghanistan: युद्ध मेंरात से लेकर अबतक क्या-क्या हुआ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:49:31+00:00

News Ki Pathshala Live : आपके बच्चों की किताब में ऐसा क्या कि Supreme Court भयंकर भड़क गया ? | NCERT #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T05:03:40+00:00

Pakistan Vs Afghanistan War:तालिबान Vs पाकिस्तान के बीच भीषण जंग| Taliban | Breaking | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:50:00+00:00

Umashankar Singh Raid News : उमाशंकर सिंह के दफ्तर पर छापे में क्या-क्या मिला ? UP News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:47:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers