Responsive Scrollable Menu

Mars Transit Gemini: तुला से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, जानें Career और Success पर ग्रहों का गहरा असर

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर विशेष माना जाता है। साहस और पराक्रम के ग्रह मंगलदेव 2 अगस्त 2026 को, बुध की राशि मिथुन में गोचर किया है। मंगल की ऊर्जा और बुध की बुद्धि का यह मिलन सभी 12 राशियों के जीवन के बड़े बदलाव लेकर आया है। 
अगर आप सही रणनीति और धैर्य से काम करेंगे, तो आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं तुला से लेकर मीन राशि वालों के जातकों के लिए यह अवधि कैसी रहने वाली है। 

तुला राशि
इस अवधि में तुला राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा, लंबी यात्राएं और करियर में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। ऐसे में आप कोई नई स्किल्स सीखने और विस्तार करने के लिए यह समय काफी अनुकूल है। जो लोग विदेश जाने या पढ़ाई के लिए योजना बना रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन के बड़े फैसले लेने में आपका भरोसा बढ़ेगा। 

उपाय- मंगलवार के दिन हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
साझा के पैसों, निवेश और सेहत के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। पैसा संबंधिक कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें। ऐसा करने से आपके अंदर एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। परिवार या पैसों से जुड़े नाजुक चर्चाओं के दौरान अपने दिमाग को शांत रखें और धैर्य बनाए।

उपाय- नियमित तौर पर मंगल बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि
मंगल के गोचर से धनु राशि के लोगों को अपने पर्सनल रिश्तों और बिजनेस पार्टनरशिप में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। मैरिड लाइफ में काफी सुधार होगा और बिजनेस में साझेदारों के साथ मिलकर किया गया काम बहुत बढ़िया मुनाफा देगा। जो लोग अकेले हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र या सामाजिक दायरे में कोई खास मिल सकता है। साफ और सीधी बातचीत से पुरानी गलतफहमियां दूर करें।

उपाय: मंगलवार के दिन लाल रंग के कपड़े दान करें।

मकर राशि
मंगल के गोचर से मकर राशि के लोगों को काफी लाभ होगा। इस दौरान प्रतियोगिताओं और दफ्तर की चुनौती में बड़ी सफलता मिलेगी। काम करने की क्षमता में काफी सुधार होगा। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी बातों का बिल्कुल नजरअंदाज न करें। नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छे जिम्मेदारियां मिलेंगी। अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाकर आप ज्यादा सफलता पाएंगे।

उपाय: जरुरतमंद लोगों को दवाई या भोजन का दान करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को नए विचारों, पढ़ाई-लिखाई, प्रेम संबंधों और बच्चों से संबंधित मामलों में बहुत बढ़िया परिणाम देखने को मिलेगा। कलाकारों, छात्रों और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके नए आइडियाज के चलते आपकी तारीफ हो सकती है। जोखिम वाले कामों से जुड़ें लोग हर फैसला बहुत सोच-समझकर ही लें।

उपाय: मंगलवार को भगवान हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातक घर-परिवार और जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में थोड़ा धैर्य बनाए रखें। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी या भावुक होकर न लें। अपनी मां की सेहत का पूरा ध्यान रखें। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। ग्रैटिट्यूड मेडिटेशन और मन की शांति आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। 

उपाय- हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Continue reading on the app

सड़क हादसों में हर साल 1.8 लाख Deaths, Nitin Gadkari ने कहा- Drivers का वैज्ञानिक प्रशिक्षण जरूरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए चालकों को लेन अनुशासन और यातायात नियमों का वैज्ञानिक प्रशिक्षण देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में हर साल सड़क हादसों में करीब 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘यह बेहद दुखद है कि हर साल हमारे यहां 1,80,000 लोगों की मौत होती है।’’ उन्होंने कहा कि इन मौतों के पीछे कई कारण हैं, लेकिन ‘‘सबसे महत्वपूर्ण कारण इंसान का व्यवहार है।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘हमारे देश में चालकों को अच्छा प्रशिक्षण देने की जरूरत है।’’ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि चालकों को लेन अनुशासन और यातायात नियमों का वैज्ञानिक प्रशिक्षण दिया जाना बहुत महत्वपूर्ण है। वह मनोनीत सदस्य सुधा मूर्ति के पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मूर्ति ने कहा था कि देश में अच्छी सड़कें हैं, लेकिन दुर्घटनाएं भी बहुत अधिक हो रही हैं। उन्होंने पूछा था कि क्या सरकार के पास चालकों को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए कोई नयी व्यवस्था या योजना है ? बाद में मूर्ति ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग बहुत अच्छे हैं, लेकिन कई बार तेज और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतर मामलों में चालक अच्छी तरह प्रशिक्षित नहीं होते और संभव है कि उन्होंने गलत तरीकों से लाइसेंस हासिल किए हों। यह साबित करने के लिए कोई रिकॉर्ड या वीडियो नहीं होता कि उन्होंने ड्राइविंग टेस्ट कैसे पास किया। कई मामलों में नाबालिग चालक भी बिना परिणाम समझे वाहन चलाते हैं।’’ मूर्ति ने सरकार से ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को और सख्त तथा पारदर्शी बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल योग्य लोगों को ही वाहन चलाने की अनुमति मिले और सड़क दुर्घटनाएं कम हों। भाजपा सदस्य रेखा शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के समय से कार्यान्वयन में देरी को कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में सवाल किया। इस पर गडकरी ने कहा कि जमीन अधिग्रहण राज्य का विषय है और परियोजनाओं के लिए जमीन के साथ-साथ पर्यावरण और वन मंजूरी भी लेनी होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आसमान में राजमार्ग नहीं बना सकते। हमें जमीन चाहिए और यही एक बड़ी समस्या है।’’ द्रमुक सदस्य पी. विल्सन ने टोल वसूली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि निवेश की भरपाई हो जाने के बाद भी टोल शुल्क लगातार लिया जाता है। उन्होंने पूछा कि क्या टोल शुल्क तय करने के लिए कोई स्वतंत्र प्राधिकरण बनाया जाएगा। गडकरी ने कहा कि सरकार ने पहले ही 3,000 रुपये का वार्षिक सड़क पास देने का लोकप्रिय निर्णय लिया है, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के बजट में कई सीमाएं हैं और इसी कारण हमें टोल लेना पड़ता है।’’ गडकरी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले इस मार्ग पर यात्रा में नौ घंटे लगते थे, लेकिन अब यह समय घटकर दो घंटे 15 मिनट रह गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे सात घंटे की बचत हो रही है। यह ईंधन और समय दोनों की बचत है और इसी कारण हम टोल शुल्क लेते हैं।’’ गडकरी ने कहा कि सभी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध नहीं कराई जा सकतीं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपको अच्छी सेवाएं चाहिए तो उसके लिए भुगतान करना होगा। हम सभी सेवाएं मुफ्त नहीं दे सकते।’’ उन्होंने बताया कि टोल से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल पूर्वोत्तर राज्यों में पांच लाख करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण में किया जा रहा है, जहां सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में टोल से आय नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि मेघालय, त्रिपुरा, असम और नगालैंड सहित कई राज्यों में राजमार्ग बनाए जा रहे हैं।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में दो लाख करोड़ रुपये की लागत से सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने गडकरी से अनुरोध किया कि टोल प्लाजा पर पूर्व सांसदों को भी मुफ्त पास की सुविधा दी जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘माननीय मंत्री, मेरी ओर से एक छोटा अनुरोध है। मैं पूर्व सांसद रह चुका हूं। टोल गेट पर पूर्व सांसदों को भी मुफ्त पास दिया जाना चाहिए, क्योंकि रेलवे में उन्हें यह सुविधा दी जाती है।’’ गडकरी ने सभापति को आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय इस पर विचार करेगा और इसकी जानकारी सदन को देगा।

Continue reading on the app

  Sports

FIH World Cup 2027: अबू बकर बने पाकिस्तान के नए कप्तान, लगातार 16 मैच हारने के बाद लिया गया फैसला

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने 15 अगस्त से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. Wed, 05 Aug 2026 19:16:23 +0530

  Videos
See all

DSS Madhya Pradesh: 'मैं मुक्त होने के लिए सदेव तैयार हूं' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:45:59+00:00

Nitish Kumar: मीडिया के सवालों पर मौन रहे नीतीश कुमार | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:46:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers