Mulank Rashifal (27 फरवरी 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन
27 February ka Ank Rashifal: आज 27 फरवरी है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 27/02/2026, 2+7+ 0+2+2+0+2+6 =21 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 के स्वामी गुरु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 27 फरवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। थोड़ी आवेशपूर्ण स्थिति बन सकती है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
मूलांक 2
आज के दिन भावनात्मक संवेदनशीलता अधिक रह सकती है। मन में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन दोस्त का सहयोग रचनात्मकता बढ़ाएगा। कला, लेखन या संगीत से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य में जल संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।
मूलांक 3
आपके लिए भाग्य का विशेष साथ रहेगा। शिक्षा, प्रतियोगिता और करियर में प्रगति के संकेत हैं। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज प्रभाव आपको समाज सेवा या परोपकार की ओर प्रेरित कर सकता है। आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 4
आज के दिन कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई योजना बन सकती है। आज का दिन आपको जोखिम लेने की प्रेरणा दे सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। परिवार में किसी पुराने मुद्दे का समाधान संभव है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान या योग लाभकारी रहेगा।
मूलांक 5
आज का दिन संचार और व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। आज आप साहसिक निर्णय ले सकते हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। आपकी वाणी में प्रभावशीलता बढ़ाएगा। नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से बचें।
मूलांक 6
प्रेम और संबंधों के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा। रोमांटिक भावनाओं को प्रबल कर सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाएगा। कला, डिजाइन, फैशन या मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। पारिवारिक सुख मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।
मूलांक 7
आज का दिन आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। आपको किसी बड़े उद्देश्य की ओर सोचने के लिए प्रेरित करेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शोध, अध्ययन और लेखन में प्रगति संभव है। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या से सावधान रहें। अकेले समय बिताना लाभकारी रहेगा।
मूलांक 8
धैर्य और अनुशासन बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
मूलांक 9
आज के दिन साहस, ऊर्जा और निर्णय क्षमता बढ़ेगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। शिक्षा, संचार और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। हालांकि क्रोध और आवेश से बचना जरूरी होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
27 February 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
27 February 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 27 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो रात्रि 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगी। आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे दो शुभ संयोग बन रहे हैं। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
एकादशी तिथि
- एकादशी तिथि प्रारंभ: 26 फरवरी 2026, रात्रि 12:33 बजे
- एकादशी तिथि समाप्त: 27 फरवरी 2026, रात्रि 10:32 बजे
विशेष योग
- रवि योग: सुबह 06:48 से 10:48 बजे तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 10:48 बजे से अगले दिन 28 फरवरी को सुबह 06:47 बजे तक
रवि योग में किए गए कार्य बाधारहित माने जाते हैं, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू किया गया कोई भी शुभ कार्य सफलता देने वाला माना जाता है। इसलिए यदि आप किसी नए काम, निवेश या धार्मिक अनुष्ठान की योजना बना रहे हैं तो यह समय विशेष फलदायी रहेगा।
पंचांग विवरण
- तिथि: एकादशी (रात्रि 10:32 बजे तक)
- नक्षत्र: आर्द्रा (सुबह 10:48 बजे तक), इसके बाद पुनर्वसु
- योग: आयुष्मान (शाम 07:44 बजे तक), फिर सौभाग्य
- करण: वणिज (सुबह 11:31 बजे तक), इसके बाद विष्टि
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:09 AM से 05:59 AM
- प्रातः संध्या: 05:34 AM से 06:48 AM
- अभिजित मुहूर्त: 12:11 PM से 12:57 PM
- विजय मुहूर्त: 02:29 PM से 03:15 PM
- गोधूलि मुहूर्त: 06:17 PM से 06:42 PM
- सायाह्न संध्या: 06:20 PM से 07:34 PM
- निशिता मुहूर्त: 28 फरवरी को 12:09 AM से 12:58 AM
शुभ चौघड़िया
- चर (सामान्य): 06:48 AM – 08:15 AM
- लाभ (उन्नति): 08:15 AM – 09:41 AM
- अमृत (सर्वोत्तम): 09:41 AM – 11:08 AM
- शुभ (उत्तम): 12:34 PM – 02:00 PM
राहुकाल
27 फरवरी 2026 को राहुकाल सुबह 11:08 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा। इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत से बचना चाहिए। हालांकि नियमित पूजा-पाठ किया जा सकता है।
धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
आमलकी एकादशी का विशेष संबंध भगवान विष्णु से है। इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ, गीता पाठ और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप अत्यंत शुभ माना जाता है। रंगभरी एकादशी का भी विशेष महत्व है, विशेषकर उत्तर भारत में। इस दिन से होली उत्सव की शुरुआत मानी जाती है। कई स्थानों पर मंदिरों में विशेष श्रृंगार और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है।
क्या करें इस दिन?
- प्रातः स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें
- भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी और आंवला अर्पित करें
- आंवले के वृक्ष की पूजा कर दीपदान करें
- जरूरतमंदों को भोजन या वस्त्र दान करें
- शाम के समय विष्णु आरती और कथा श्रवण करें
27 फरवरी 2026 की आमलकी एकादशी आध्यात्मिक उन्नति, सकारात्मक ऊर्जा और शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत अनुकूल मानी जा रही है। रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग इस तिथि को और भी प्रभावशाली बना रहा है। श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्रदान कर सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















